एक्सप्लोरर

रायबरेली की बेटी के लिए फ्रांसीसी युवक ने बांधा शादी का सेहरा, भारतीय रीति-रिवाज से लिये सात फेरे

फ्रांसीसी युवक का भारतीय बाला पर दिल इस कदर आया कि वह सात समंदर पार कर प्यार के इस रिश्ते को शादी के बंधन में बदलने के लिये हिंदुस्तान आ पहुंचा

रायबरेली, एबीपी गंगा। सही ही कहा गया है कि दिल पर किसी का जोर नहीं चलता। अगर इसके लिए सात समंदर पार भी जाना पड़े तो भी परवाह नहीं होती। ऐसा ही एक वाकया रायबरेली में भी देखने को मिला, जहां भारतीय परंपरा अनुसार ब्याह रचाने के लिए फ्रांसीसी युवक ने फ्रांस से भारत की दौड़ लगा दी और अपने परिजनों के साथ भारतीय परंपरा अनुसार अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए और भारतीय संस्कृति के अनुसार विधि विधान से रायबरेली की बेटी से ब्याह रचाया।

रायबरेली के आईटीआई कॉलोनी की रहने वाली नेति बेदी ने साल 2019 में नौकरी के सिलसिले में फ्रांस गई थी। वहां उसी कंपनी में काम करने वाले सिल्वर मार्टिन से उसकी दोस्ती हो गई। विदेश में सिल्वा मार्टिन ने नेति की अच्छी नियत के साथ खूब मदद की। जिसके बाद नेति के दिल में सिल्वा के लिए प्यार के बीज अंकुरित होने लगे और कुछ समय बाद वह दोस्ती प्यार में बदल गई। फिर क्या था दोनों एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसमें लीं। जब नेति और सिलवा ने अपने अपने घरों में इस बात की चर्चा की और अपने प्यार के बारे में बताया तो पहले तो परिजनों के बीच में असमंजस दिखा लेकिन बाद में दोनों ने अपने बच्चों की खुशी के लिए शादी के लिए हामी भर दी। जब दोनों के परिजनों की हां हुई तो नेति और सिलवा की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। लेकिन नीति ने कहा कि हम शादी भारतीय परंपरा अनुसार ही करेंगे इस बात पर सिलवा के माता-पिता राजी हो गए और 4 फरवरी 2020 को सिलवा अपने माता-पिता के साथ रायबरेली पहुंचा। जहां एक स्थानीय होटल में भारतीय परंपरा के अनुसार शादी रचाई। सिल्वा की शादी में उसके भाई बहन और माता-पिता सहित 12 लोग बाराती के रूप में मौजूद थे।

रायबरेली की बेटी के लिए फ्रांसीसी युवक ने बांधा शादी का सेहरा, भारतीय रीति-रिवाज से लिये सात फेरे

इस शादी में सबसे खास बात देखने को यह मिली कि जब पंडित जी शादी की रस्मों के बारे में बता रहे थे। उस समय फ्रांसीसी दूल्हे व उनके परिजनों को कुछ भी समझ नहीं आ रहा था लेकिन वहां मौजूद एक ट्रांसलेटर ने यहां के रस्मो रिवाज को फ्रेंच में बताया। यहां के रस्मो रिवाज जानकर सिल्वा व उसके माता-पिता बड़े खुश दिखाई दिये। सिल्वा ने भारतीय परंपरा अनुसार अग्नि के साथ फेरे लेते हुए कसमें भी खाईं और सात जन्मों का साथ निभाने का वादा भी किया।

नेति व सिल्वा की शादी से नेति के माता पिता व परिजन भी काफी खुश दिखाई दिए और दोनों को सदा खुश रहने का आशीर्वाद भी दिया। फिलहाल नेति व सिल्वा मार्टिन की शादी रायबरेली में चर्चा का विषय बनी रही और लोग दोनों का ब्याह देखने के लिए पहुंचते रहे।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ केस दर्ज, कांवडियों पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ केस दर्ज, कांवडियों पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
गोंडा: जेल में प्रेमी से मिलने पहुंची नाबालिग, 10 जिंदा कारतूस और फर्जी ID बरामद
गोंडा: जेल में प्रेमी से मिलने पहुंची नाबालिग, 10 जिंदा कारतूस और फर्जी ID बरामद

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Co-Funder Hires The Taxi Driver: टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
Embed widget