एक्सप्लोरर

आचार संहिता उल्लंघन मामले में बरी होने पर क्या बोलीं पूर्व सांसद जयाप्रदा, यहां जानें सबकुछ

Jaya Prada Acquits: फिल्म अभिनेत्री और पूर्व सांसद जयाप्रदा को चुनाव आचार संहिता उल्लंघन मामले में कोर्ट ने दोषमुक्त करार देते हुए बरी कर दिया है. कोर्ट ने आरोप साबित न होने पर उन्हें दोषमुक्त किया.

UP News: चुनाव आचार संहिता उल्लंघन मामले में कोर्ट से दोषमुक्त करार दिये जाने के बाद पूर्व सांसद जयाप्रदा ने कहा कि मेरे खिलाफ जो आरोप लगाए गए थे, कोर्ट ने उस मामले में मुझे दोषमुक्त कर दिया है. मैं इससे बहुत खुश हूं और न्यायालय का धन्यवाद करना चाहती हूं. उन्होंने कहा कि मैं दस सालों तक यहां से सांसद रही और मैं आगे भी रामपुर की बनकर रहूंगी. मैं हमेशा से अदालत का सम्मान करती आ रही हूं, ऐसे में कोर्ट ने जो आज फैसला सुनाया है, उसे स्वीकार करते हुए मैं उसका स्वागत करती हूं. सत्य की हमेशा विजय होती है.

फिल्म अभिनेत्री और पूर्व सांसद जयाप्रदा को चुनाव आचार संहिता उल्लंघन मामले में कोर्ट ने दोषमुक्त करार देते हुए बरी कर दिया है. न्यायालय ने आरोप साबित न होने पर उन्हें दोषमुक्त किया. जयाप्रदा के खिलाफ 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज हुआ था. मामला केमरी थाना क्षेत्र के पिपलिया मिश्र गांव का है. वहां जनसभा के दौरान जयाप्रदा ने बसपा सुप्रीमो मायावती और सपा नेता आजम खां को लेकर विवादित बयान दिया था. 2019 लोकसभा चुनाव में सपा-बसपा का गठबंधन था. मायावती यहां गठबंधन प्रत्याशी आजम खान के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने आईं थीं.

इस दौरान रामपुर से भाजपा प्रत्याशी जयाप्रदा ने कहा था कि आजम खान साहब जिस तरह मेरे ऊपर टिप्पणी करते हैं, मेरी अश्लील तस्वीरें घुमाने के लिए तैयार हो जाते हैं. मायावती जी आप सोचिए कि आप भी आएंगी, तो इनकी एक्सरे आंखें आपके ऊपर भी कहां-कहां नजरे डाल कर देखेंगी. इस मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट में चल रही थी. पुलिस ने उन पर दर्ज मुकदमे में विवेचना पूरी कर आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया था. इसके बाद कोर्ट ने गुरुवार को फैसला सुनाते हुए उन्हें दोषमुक्त कर दिया.

'रामनगरी में जमीनों की...', अयोध्या के सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने बीजेपी को इस मुद्दे पर लपेटा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में नमाज पर लगे पूर्ण प्रतिबंध? अयोध्या के संत ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेजा लेटर
भारत में नमाज पर लगे पूर्ण प्रतिबंध? अयोध्या के संत ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेजा लेटर
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
उत्तराखंड में अगले 4 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट, बिजली और भूस्खलन का खतरा; IMD की चेतावनी
उत्तराखंड में अगले 4 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट, बिजली और भूस्खलन का खतरा; IMD की चेतावनी
फिरोजाबाद में ट्रेन से भाग रहे 2 इनामी बदमाश एनकाउंटर में ढेर, 300 पुलिसकर्मियों ने चलाया ऑपरेशन
फिरोजाबाद में ट्रेन से भाग रहे 2 इनामी बदमाश एनकाउंटर में ढेर, 300 पुलिसकर्मियों ने चलाया ऑपरेशन

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Embed widget