एक्सप्लोरर

UP News: 'मेरी आस्था कोर्ट में नहीं बल्कि...', मथुरा-काशी का जिक्र कर बोलीं पूर्व सीएम उमा भारती

Ayodhya News: पूर्व सीएम उमा भारती ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं एनडीए के साथ लोकसभा चुनाव में 400 पार करेंगे, मैं कहती हूं केवल अकेली बीजेपी 400 पार करेगी.

Uma Bharti News: मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी की वरिष्ठ नेत्री उमा भारती अयोध्या पहुंची. अयोध्या में उमा भारती ने रामलला का दर्शन कर एक कार्यक्रम में भी शिरकत की. इस दौरान उमा भारती ने राम मंदिर पर कहा कि तपस्या हमने क्या की जिन लोगों ने प्राणों की आहुतियां दे दी वह धन्य हो गए और जब रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई वह दिख भले ही नहीं रहे हैं लेकिन उन सब में फिर से प्राण आ गए होंगे.

मथुरा-काशी पर उमा भारती ने कहा हमारी आस्था अयोध्या मथुरा काशी तीनों पर है. अयोध्या को विवादित मानकर अलग कर दिया गया था और मथुरा और काशी को प्रतिबंधित कर दिया गया था. मैंने लोकसभा में कहा था कि अयोध्या के साथ मथुरा और काशी को भी विवादास्पद स्थान मान लीजिए और आस्थाओं का टकराव मत मानिए. यह मामला कोर्ट में है मथुरा और काशी पर मंदिर बनना चाहिए, मेरी आस्था कोर्ट में नहीं है यह मेरे दिल में है यह रहेगी और तब तक आस्था रहेगी जब तक वहां पर मंदिर नहीं बन जाता.

इसके साथ ही राज्यसभा चुनाव में सपा में क्रॉस वोटिंग पर उमा भारती ने कहा जब चुनाव आएगा तब सबका सुपड़ा साफ हो जाएगा. पीएम मोदी कहते हैं एनडीए के साथ 400 पार करेंगे मैं कहती हूं केवल अकेली बीजेपी 400 पार करेगी. वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर कहा राम की लहर नहीं राम की हिलोरे हैं. सनातन से अनादिकाल से अनंत काल तक राम हैं, इस देश की धरती पर राहुल गांधी को ऐसा कहना उनकी मजबूरी है क्योंकि उन्होंने एफिडेविट में ही राम का अस्तित्व नकार दिया था. जिन्होंने राम का अस्तित्व ही नहीं है माना उन्हें न लहरें दिखेगी न ही हिलोरे.

वहीं विपक्षी दलों के गठबंधन पर उमा भारती ने कहा कि गांठ ही नहीं जुड़ेगी, अभी गांठ जुड़ती है फिर खुल जाती है. विपक्ष ने जिम्मेदारी से अपनी भूमिका नहीं निभाई विपक्ष की भी देश के प्रति जिम्मेदारी होती है. खाली आलोचना करना उसका काम नहीं होता है कुछ जिम्मेदारी भी होती है. जो उन्होंने नहीं निभाई एंटी इनकंबेंसी का वोट विपक्ष के खिलाफ पड़ेगा कि आपने विपक्ष का रोल सही ढंग से नहीं निभाया. जो मुख्य मुद्दे थे जो उठाए जाने थे वह विपक्ष नहीं उठाया विपक्ष ने वह मुद्दा उठाया जिसको हमने अपना अपमान समझा. राम लहर नहीं है ऐसा बोल देना, वोट अब हमारे खिलाफ नहीं विपक्ष के खिलाफ पड़ना है लोकसभा में कांग्रेस केवल 15- 20 सीटों पर सिमट जाएगी.

UP News: लोकसभा चुनाव से पहले मायावती के भतीजे आकाश आनंद को मिली Y+ सुरक्षा, मोदी सरकार का फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीएम योगी के विजन के अनुरूप गो आधारित उत्पादों को बाजार से जोड़ने की तैयारी
सीएम योगी के विजन के अनुरूप गो आधारित उत्पादों को बाजार से जोड़ने की तैयारी
'सौ-सौ जूते खाए...', अखिलेश यादव की CM योगी को चुनौती पर बोले अभय सिंह
'सौ-सौ जूते खाए...', अखिलेश यादव की CM योगी को चुनौती पर बोले अभय सिंह
योगी सरकार के सहयोग और निजी प्रयास से सरकारी स्कूल में दीं कॉन्वेंट जैसी सुविधाएं
योगी सरकार के सहयोग और निजी प्रयास से सरकारी स्कूल में दीं कॉन्वेंट जैसी सुविधाएं
केन-बेतवा परियोजना से 3 लाख किसानों को सिंचाई और 21 लाख लोगों को मिलेगा पेयजल
केन-बेतवा परियोजना से 3 लाख किसानों को सिंचाई और 21 लाख लोगों को मिलेगा पेयजल

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
शिव की बारात वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
शिव की बारात वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
न US की दोस्ती, न हथियार आए काम? हूती हमलों से क्यों भागते फिर रहे सऊदी के क्राउन प्रिंस
न US की दोस्ती, न हथियार आए काम? हूती हमलों से क्यों भागते फिर रहे सऊदी के क्राउन प्रिंस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
क्या आप अब भी वर्जिन हैं? सलमान खान से करण जौहर ने पूछा सवाल, सुपरस्टार बोले- 'कंट्रोल ब्रदर'
क्या आप अब भी वर्जिन हैं? सलमान खान से करण जौहर ने पूछा ऐसा सवाल
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
नए सॉफ्टवेयर के साथ भारत आएगी Oppo Find X10 सीरीज, जानें क्या होगा खास
नए सॉफ्टवेयर के साथ भारत आएगी Oppo Find X10 सीरीज, जानें क्या होगा खास
Embed widget