एक्सप्लोरर

इन 5 Steps को करें फॉलो और किसी अनजान WhatsApp Group में ऐड होने से बचें

हम आपको व्हाट्सएप के एक फीचर के ऐसे 5 Steps बता रहे हैं, जिसकी मदद से आप खुद को किसी अनजान WhatsApp Group में ऐड होने से रोक सकते हैं।

एबीपी गंगा। क्या आप भी WhatsApp Group में ऐड किए जाने से परेशान हैं, तो अब आप इसकी टेंशन लेना बिल्कुल छोड़ दीजिए। हम आपको WhatsApp का एक ऐसा फीचर बताने जा रहे हैं, जो आपके लिए काम का हो सकता है। जाहिर है कि हर सिक्के के दो पहलू होते हैं, ऐसे ही WhatsApp के भी है, जिसका एक पहलू आपको कई सारी सुविधाएं देता है, जबकि दूसरा पहलू आपको कई सारी टेंशन भी दे देता है। जहां व्हाट्सएप ने मैसेज और वीडियो शेयरिंग, वीडियो कॉल को आसान कर दिया हैं। हालांकि, कई व्हाट्सएप यूजर्स ऐसे भी हैं, जो ग्रुप्स से काफी परेशान रहते हैं।

वैसे तो इस लोकप्रिय मैसेजिंग एप का एक फीचर WhatsApp Group भी है। जिसमें लोग जोक्स, मीम्स, फोटोज, न्यूज, ऑडियो-वीडियो शेयर करते हैं, लेकिन कई बार लोगों को ये फीचर परेशान करने लगता है। इन गुप्स में आने वाले फारवर्डेड मैसेज से अक्सर लोग दुखी हो जाते हैं, ऐसे में आखिरी ऑप्शन बचता है ग्रुप को म्यूट करने का, लेकिन जब भी आप व्हाट्सएप ओपन करते हैं, तो इस म्यूट ग्रुप में भी नोटिफिकेशन की बाढ़ सी आ जाती है।

कई ऐसे भी ग्रुप होते हैं, जहां बिना आपकी जरूरत के आपको ऐड कर दिया जाता है। इन ग्रुप में आने वाले नोटिफिकेशन मोबाइल फोन में भी दिक्कतें पैदा कर देते हैं। इन सारी दिकक्तों से निजात दिलाने के लिए हम आपको व्हाट्सएप का ऐक ऐसा फीचर बताने जा रहे हैं, जिसमें आप किसी अनजान व्यक्ति को किसी भी ग्रुप में खुद को ऐड करने से रोक सकते हैं। यूजर्स की प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए व्हाट्सएप ने इस फीचर को इंट्रेड्यूज किया है। जिसको आपको ये चुनने का विकल्प दिया जाता है, कि आप किसी ग्रुप का हिस्सा बनना चाहते हैं या नहीं।

किसी भी Whatsapp Group में खुद को ऐड करने से ऐसे बचें

Step-1 इसके लिए सबसे पहले Whatsapp ओपन करें। इस बात का ध्यान रखें कि इस फीचर के इस्तेमाल के लिए आपके फोन में व्हाट्सएप का लेटेस्ट वर्जन होना चाहिए।

Step-2 इसके बाद आप Settings में जाएं।

Step-3 Setting में जाने के बाद अब Account पर क्लिक करें। आपको Privacy का बटन दिखेगा, उसपर क्लिक करके Groups पर जाएं।

Step-4 Groups पर क्लिक करने के बाद आपसे यहां पूछा जाएगा कि कौन-कौन आपको ग्रुप में ऐड कर सकता है।

Step-5 अब आप अपने हिसाब से ये तय कर सकते हैं। यहां आपको Everyone, My Contact, My contacts except का विकल्प दिया जाएगा। यहां आपको तय करना है कि आपको कौन सा विकल्प चुनना है।

इन पांच आसान स्टेप्स को फॉलो करके आप अपने आपको को किसी अनजान व्हाट्सएप ग्रुप में ऐड होने से रोक सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

अगर Whatsapp पर भेजा गया मैसेज कर दिया गया है डिलीट, तो ऐसे करें पता जानें- एक फोन में दो WhatsApp अकाउंट चलाने का आसान तरीका, हैरान रह जाएंगे आप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा
यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा
यूपी: त्यौहारों की मिठास में घुल रहा जहर, खाद्य विभाग ने हापुड़ में 3 क्विंटल खोया किया नष्ट
यूपी: त्यौहारों की मिठास में घुल रहा जहर, खाद्य विभाग ने हापुड़ में 3 क्विंटल खोया किया नष्ट
'दंगा किया तो बाप-दादाओं की कमाई...', उपद्रवियों को CM योगी चेतावनी
'दंगा किया तो बाप-दादाओं की कमाई...', उपद्रवियों को CM योगी चेतावनी
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा
Bigg Boss 20: Nakul Dhull को पड़ा थप्पड़? Elimination या Secret Room, क्या है पूरा मामला?
Vasudha: 💓Chandrika Devi के आशीर्वाद से सजी Dev-Vasudha की Wedding Ceremony! #sbs
Salman Khan की Monster में 50 दिन का खतरनाक Action! Eid 2027 पर रिलीज होगी फिल्म?
Prithvi Shaw और Akriti Agarwal का Patch-Up! Engagement टूटने के बाद फिर शुरू हुई Love Story

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India Bloc Protest Live: राहुल की हाई-टी-मीटिंग में पहुंची सोनिया गांधी, पवन खेड़ा बोले- तय होगी रणनीति
LIVE: राहुल की हाई-टी-मीटिंग में पहुंची सोनिया गांधी, पवन खेड़ा बोले- तय होगी रणनीति
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
2027 वर्ल्ड कप को लेकर फैंस में गजब का उत्साह... 12 दिन में 15,083,752 टिकट एप्लीकेशन
2027 वर्ल्ड कप को लेकर फैंस में गजब का उत्साह... 12 दिन में 15,083,752 टिकट एप्लीकेशन
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
Embed widget