एक्सप्लोरर

आगरा में फ्लाइट लेफ्टिनेंट दीनदयाल दीप को दी गई अंतिम विदाई, अधूरी रह गई कैप्टन पत्नी की आखिरी इच्छा

Up News: आगरा में तैनात की मौत की खबर से कैप्टन पत्नी ने भी अपनी जान दे दी और पत्नी के सुसाइट नोट में दोनो के प्रेम के रिश्ते की भावुक लाइन लिखी हुई है.

Agra News: आगरा में फ्लाइंग लेफ्टिनेंट को पूरे सम्मान के साथ आज अंतिम विदाई दी गई. वायु सेना के अधिकारियो ने फ्लाइंग लेफ्टिनेंट दीनदयाल दीप को नियमानुसार सम्मान दिया और ताजगंज मोक्ष्यधाम पर अंतिम संस्कार किया गया. आगरा में तैनात फ्लाइट लेफ्टिनेंट की मौत की खबर से कैप्टन पत्नी ने भी अपनी जान दे दी और पत्नी के सुसाइट नोट में दोनो के प्रेम के रिश्ते की भावुक लाइन लिखी हुई है. पति पत्नी का रिश्ता जन्म जन्मों का माना जाता है , ऐसा ही रिश्ता फ्लाइंग लेफ्टिनेंट दीनदयाल दीप और कैप्टन रेनू तंवर का था.

साल 2022 में दोनो ने प्रेम विवाह किया था और जीवन का एक नया अध्याय शुरू किया पर प्रेम विवाह के करीब दो साल के बाद ही अब दोनो ही इस दुनिया में नही रहे, पहले फ्लाइंग लेफ्टिनेंट दीनदयाल दीप का शव एयरफोर्स स्टेशन के अंदर उनके आवास पर लटका हुआ मिला और जब पति की मौत की खबर पत्नी को मिली तो कैप्टन पत्नी रेनू तंवर ने भी आत्महत्या कर ली और सुसाइट नोट भी छोड़ा. सुसाइड नोट मे आखिर इच्छा लिखी हुई थी, अंतिम यात्रा में पति के साथ अंतिम संस्कार और अंतिम विदाई के वक्त पति के हाथ में पत्नी का हाथ हो, पर वो अंतिम इच्छा पूरी न हो सकी.

सुसाइ़ड नोट में लिखी भावुक लाइन 
कैप्टन रेनू तंवर के सुसाइट नोट में दोनो के प्रेम के रिश्ते की भावुक लाइन लिखी हुई थी, एक दूसरे का साथ कभी नहीं छोड़ेंगे. शायद यही वजह रही होगी कैप्टन पत्नी के सुसाइट नोट में उसी रिश्ते को निभाते हुए साथ साथ अंतिम संस्कार करने की बात लिखी गई. शरीर से जान निलकने के बाद भी एक दूसरे के हाथ में हाथ रख विदा करने की बात लिखी हुई है, भावुक का देने वाली है.

जानकारी के अनुसार सोमवार को दीनदयाल दीप खाना खाने के बाद अपने आवास पर सोने के लिए गए थे. सुबह जब फ्लाइट लेफ्टिनेंट दीनदयाल दीप का कमरा नही खुला तो उनके सहयोगियों को फिक्र हुई. दरवाजा तोड़कर देखा तो दीनदयाल दीप का शव पंखे से लटका हुआ था. बेटसीट से दीनदयाल दीप ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी. पत्नी रेनू तंवर दो दिन से दिल्ली के आर्मी हॉस्पिटल थी. रेनू तंवर दिल्ली के केंट क्षेत्र के आर्मी के गोरोदा गेस्ट हाउस में रुकी हुई थी. मंगलवार को पत्नी रेनू तंवर को पति की मौत जानकारी मिली जिसके बाद वह सदमे में चली गई और मंगलवार को फंदा लगाकर अपनी जान दे दी. पत्नी रेनू तंवर ने सुसाइट नोट भी छोड़ जिसमे लिखा हुआ है कि अंतिम संस्कार एक साथ किया जाए, उनका हाथ पति के हाथ में रखा जाए.

दो साल पहले हुआ था प्रेम विवाह
फ्लाइट लेफ्टिनेंट दीनदयाल दीप बिहार के रहने वाले और रेनू तंवर राजस्थान से थी. दोनो का 2022 में प्रेम विवाह हुआ था और करीब दो साल के बाद प्रेम कहानी का अंत भी हो गया. आज आगरा में फ्लाइंग लेफ्टिनेंट दीनदयाल दीप को पूरे सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई. दीनदयाल दीप के भाई बिहार से आगरा आए और मुखाग्नि दी. पति की मौत के बाद पत्नी ने भी अपनी जान दे दी थी और आखिरी विदाई पर भी एक दूसरे के साथ जाने का जिक्र सुसाइट नोट में किया गया था. रेनू तंवर के सुसाइट नोट में कहा गया कि उनका हाथ पति के हाथ पर रखा जाए.

ये भी पढे़ं: मुजफ्फरनगर में ससुराल वालों दामाद को बंधक बनाकर पीटा, जूते की पहना दी माला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिव्या मित्तल के साथ पूर्व IPS यूपी में बिगाड़ेंगे BJP-सपा के समीकरण? 100 उम्मीदवार उतारे
दिव्या मित्तल के साथ पूर्व IPS यूपी में बिगाड़ेंगे BJP-सपा के समीकरण? 100 उम्मीदवार उतारे
BJP का गठबंधन कमजोर करने में जुटे राजभर? सहयोगी पार्टी के कई नेताओं को कराया शामिल
BJP का गठबंधन कमजोर करने में जुटे राजभर? सहयोगी पार्टी के कई नेताओं को कराया शामिल
यूपी पंचायत चुनाव में देरी पर अखिलेश यादव बोले- 'नीयत साफ होती तो...'
यूपी पंचायत चुनाव में देरी पर अखिलेश यादव बोले- 'नीयत साफ होती तो...'
UP में 12 नवंबर से फिर अपडेट होगी वोटर लिस्ट, 4 जनवरी को फाइनल सूची, जानें शेड्यूल
UP में 12 नवंबर से फिर अपडेट होगी वोटर लिस्ट, 4 जनवरी को फाइनल सूची

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजनाथ सिंह का INDIA गठबंधन पर वार, 'रिजीम चेंज की बात कर रहे, आग लगाने की मंशा'
राजनाथ सिंह का INDIA गठबंधन पर वार, 'रिजीम चेंज की बात कर रहे, आग लगाने की मंशा'
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
Lehra Do Tiranga March Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
युजवेन्द्र चहल को किसने 15वें फ्लोर से लटकाया? भारतीय क्रिकेटर ने खुद बताया
युजवेन्द्र चहल को किसने 15वें फ्लोर से लटकाया? भारतीय क्रिकेटर ने खुद बताया
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
UP में 12 नवंबर से फिर अपडेट होगी वोटर लिस्ट, 4 जनवरी को फाइनल सूची, जानें शेड्यूल
UP में 12 नवंबर से फिर अपडेट होगी वोटर लिस्ट, 4 जनवरी को फाइनल सूची
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
Embed widget