एक्सप्लोरर

Dhan Singh Rawat Profile: पहली बार विधायक बने धन सिंह रावत को मिल सकती है उत्तराखंड की कमान, जानिए इनके बारे में

Dhan Singh Rawat Profile: उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले की श्रीनगर सीट से पहली बार विधायक बने धन सिंह रावत उत्तराखंड के अगले सीएम हो सकते हैं. सीएम पद के लिए धन सिंह का नाम रेस में सबसे आगे चल रहा है.

देहरादून. उत्तराखंड की सियासत में मचा तूफान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के इस्तीफे के बाद अब शांत होता दिख रहा है. राज्य के नए मुख्यमंत्री के लिए कई नाम रेस में हैं, लेकिन प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धन सिंह रावत का सीएम बनना लगभग तय माना जा रहा है. पौड़ी गढ़वाल जिले की श्रीनगर सीट से विधायक धन सिंह रावत का नाम अगले सीएम के दावेदार के तौर पर सबसे आगे चल रहा है. हालांकि, नए मुख्यमंत्री के नाम पर बना सस्पेंस आज सुबह 10 बजे के बाद ही खत्म होगा. दरअसल, आज देहरादून में बीजेपी विधायक दल की बैठक होनी है. इस बैठक में नया सीएम चुना जाना है. बताया जा रहा है कि धन सिंह रावत को देहरादून बुलाया गया है. उन्हें देहरादून लाने के लिए हेलिकॉप्टर भी भेजा गया था.

पहली बार विधायक बने धन सिंह रावत धन सिंह रावत उत्तराखंड सरकार में सहकारिता, उच्च शिक्षा, दु्ग्ध विकास, प्रोटोकॉल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हैं. पौड़ी जिले के पैठनी गांव के रहने वाले 50 वर्षीय रावत अपने विनम्र स्वभाव के लिए जाने जाते हैं. बताया जाता है कि वह निवर्तमान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के करीबी हैं. साल 2017 में वो श्रीनगर विधानसभा सीट से पहली बार विधायक बने. धन सिंह रावत इतिहास और राजनीतिक विज्ञान में एमए हैं. उन्होंने राजनीति विज्ञान में पीएचडी भी की है. Dhan Singh Rawat Profile: पहली बार विधायक बने धन सिंह रावत को मिल सकती है उत्तराखंड की कमान, जानिए इनके बारे में

एबीवीपी से शुरू हुआ राजनीतिक करियर धन सिंह रावत का राजनीतिक करियर बीजेपी की छात्र इकाई अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से शुरू हुआ था. धन सिंह एबीवीपी में प्रदेश मंत्री और प्रदेश संगठन मंत्री की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. इसके अलावा वो बीजेपी में संगठन मंत्री और बीजेपी उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं. फिलहाल वो उत्तराखंड सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हैं.

इसके अलावा धन सिंह रावत राम जन्मभूमि आंदोलन में भी सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं. उत्तराखंड राज्य के लिए आंदोलन में भी वो काफी सक्रिय थे. इस आंदोलन के दौरान उन्हें जेल भी जाना पड़ा था.

ये भी पढ़ें:

त्रिवेंद्र रावत की जगह उत्तराखंड का 9वां मुख्यमंत्री कौन? आज विधायक दल की बैठक, ये 4 नाम रेस में सबसे आगे

उत्तराखंड में आखिर क्यों 5 साल पूरे नहीं कर पाता है कोई भी मुख्यमंत्री?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JhansiNews: झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
Moga News: मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान? अटकलें तेज
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान?
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
Embed widget