एक्सप्लोरर

फिरोजाबाद: तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार तीन छात्रों को कुचला, गांव में कोहराम

Firozabad News:कायथा गांव के रहने वाले तीन युवक—सोनू, आकाश, और आमीन—एक बाइक पर सवार होकर शिकोहाबाद गए थे.लौटते समय तेज रफ्तार मैक्स पिकअप ने उनकी बाइक को सामने से टक्कर मार दी.

यूपी के फिरोजाबाद में गुरूवार शाम एक भीषण हादसे में तीन युवकों की मौत से कोहराम मच गया. हादसा जनपद के कायथा-फरिहा मार्ग पर उस वक्त हुआ जब तेज रफ़्तार मैक्स पिकअप वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि उधर परिजनों का बुरा हाल है. पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गयी है.

पुलिस के मुताबिक यह हादसा थाना नारखी क्षेत्र के कायथा-फरिहा मार्ग पर हुआ. कायथा गांव के रहने वाले तीन युवक—सोनू, आकाश, और आमीन—एक बाइक पर सवार होकर शिकोहाबाद गए थे. वे तीनों ग्रेजुएशन में दाखिला लेने की प्रक्रिया पूरी कर रहे थे. देर शाम गांव लौटते समय कायथा की ओर से आ रही एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार मैक्स पिकअप ने उनकी बाइक को सामने से टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक दूर जा गिरी और मैक्स पिकअप सड़क किनारे खाई में पलट गई. तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई.

ग्रामीणों का आक्रोश और जाम

हादसे की खबर फैलते ही मृतकों के परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. नाराज ग्रामीणों ने कायथा-फरिहा मार्ग पर जाम लगा दिया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की. थाना नारखी पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों ने शवों का पंचनामा कराने से मना कर दिया. हालात बिगड़ते देख कई थानों का फोर्स मौके पर बुलाया गया.

टूंडला SDM अनुराधा सिंह, एसपी सिटी रवी शंकर प्रसाद, और सीओ अंबरीश कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे, लगभग साढ़े तीन घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों को शांत किया गया और जाम खुलवाया गया.

पुलिस कार्रवाई और जांच

एसपी सिटी रवी शंकर प्रसाद ने बताया कि मृतक सोनू, आकाश, और आमीन कायथा गांव के निवासी थे. शवों का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मैक्स पिकअप के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश जारी है. पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है. प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ayodhya News: अयोध्या में पुलिस बनकर करता था ठगी, गल्ला व्यापारियों को बनाता था निशाना, अब हुआ गिरफ्तार
अयोध्या में पुलिस बनकर करता था ठगी, गल्ला व्यापारियों को बनाता था निशाना, अब हुआ गिरफ्तार
Maharashtra News: 'यूपी में बदलेगा बुलडोजर ड्राइवर...बंगाल में हारेगी BJP', सपा मुखिया अखिलेश यादव का बड़ा दावा
'यूपी में बदलेगा बुलडोजर ड्राइवर...बंगाल में हारेगी BJP', सपा मुखिया अखिलेश यादव का बड़ा दावा
संभल सीओ के बयान पर राकेश टिकैत की प्रतिक्रिया, LPG और डीजल-पेट्रोल की अफवाहों पर भी जताई चिंता
संभल सीओ के बयान पर राकेश टिकैत की प्रतिक्रिया, LPG और डीजल-पेट्रोल की अफवाहों पर भी जताई चिंता
संभल: मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने पर इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त, डीएम-एसपी को फटकार
संभल: मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने पर इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त, डीएम-एसपी को फटकार

वीडियोज

Assembly Election 2026: आचार संहिता लागू, बदल जाएंगे 5 राज्यों के सियासी समीकरण! जानें पूरा शेड्यूल
Bengal Election 2026: चुनाव की तारीखों से पहले ममता का ₹500 वाला 'चुनावी दांव'!
Bengal Election 2026: खेला होबे! चुनाव की तारीखों से पहले ममता का ₹500 वाला 'चुनावी दांव'!
Bollywood News: Golmaal 5 का धमाकेदार ऐलान, हंसी का तूफान फिर लौटेगा! (15-03-2026)
Tum se Tum Tak: 😲Anu ने उठाया बड़ा कदम, Aryavardhan के भाई को मानाने के लिए की साड़ी हदें पार #sbs

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
West Bengal Election 2026: बंगाल में 8 की जगह अब सिर्फ 2 चरणों में चुनाव, ममता बनर्जी के लिए कितना मुश्किल? जानें एक्सपर्ट्स की राय
बंगाल में 8 की जगह सिर्फ 2 चरणों में चुनाव, ममता के लिए कितना मुश्किल? जानें एक्सपर्ट्स की राय
संभल सीओ के बयान पर राकेश टिकैत की प्रतिक्रिया, LPG और डीजल-पेट्रोल की अफवाहों पर भी जताई चिंता
संभल सीओ के बयान पर राकेश टिकैत की प्रतिक्रिया, LPG और डीजल-पेट्रोल की अफवाहों पर भी जताई चिंता
दोस्ती खत्म! रोहित शर्मा नहीं हैं बेस्ट, विराट कोहली का चौंकाने वाला बयान आया सामने, जानें पूरा माजरा
दोस्ती खत्म! रोहित शर्मा नहीं हैं बेस्ट, विराट कोहली का चौंकाने वाला बयान आया सामने
'आदित्य ने मेरे बारे में नहीं सोचा', 'धुरंधर' न मिलने पर है अक्षय कुमार को पछतावा! रणवीर सिंह की तारीफ के बांधे पुल
'आदित्य ने मेरे बारे में नहीं सोचा', 'धुरंधर' न मिलने पर है अक्षय कुमार को पछतावा! रणवीर सिंह की तारीफ के बांधे पुल
Iran-Israel War: LPG संकट ने गिग वर्कर्स पर ढाया कहर, कमाई पर पड़ा असर, घर चलाने में हो रही परेशानी
LPG संकट ने गिग वर्कर्स पर ढाया कहर, कमाई पर पड़ा असर, घर चलाने में हो रही परेशानी
Tamil Nadu Election 2026 Dates: तमिलनाडु विधानसभा के लिए 23 अप्रैल को डाले जाएंगे वोट, 4 मई को नतीजों का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल
Tamil Nadu Election 2026 Dates: तमिलनाडु विधानसभा के लिए 23 अप्रैल को डाले जाएंगे वोट, 4 मई को नतीजों का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल
UPSC ने जारी किया CMS परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन, जानें कब तक कर सकते हैं आवेदन?
UPSC ने जारी किया CMS परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन, जानें कब तक कर सकते हैं आवेदन?
Video: सब को माफ करते हुए...हरीश राणा की इच्छा मृत्यु का भावुक पल, वीडियो देख फट जाएगा कलेजा
सब को माफ करते हुए...हरीश राणा की इच्छा मृत्यु का भावुक पल, वीडियो देख फट जाएगा कलेजा
Embed widget