एक्सप्लोरर

बांदा: बिरयानी मामले में बवाल बढ़ा : 43 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

महोबा जिले के चरखारी क्षेत्र में कथित रूप से जबरदस्ती बिरयानी खिलाने को लेकर मामला बढ़ गया है। इसमे 43 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

बांदा, एजेंसी। महोबा जिले की चरखारी कोतवाली क्षेत्र के सालट गांव में उर्स के दौरान हिंदुओं को कथित मांसाहारी बिरयानी परोसने के मामले में 43 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सालट गांव में 31 अगस्त को शेख पीर बाबा का उर्स आयोजित किया गया था। उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत की 'शिकायत' के बाद पुलिस ने बुधवार को 43 लोगों के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। राजपूत ने यहां पत्रकारों से कहा कि "हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने के लिए जानबूझकर बिरयानी परोसी गई। इस मामले में कठोर कार्रवाई आवश्यक है।"

पुलिस अधीक्षक स्वामी नाथ ने विधायक की बात से असहमित जताते हुए कहा कि यह बात सही नहीं है कि जानबूझकर हिंदुओं को मांसाहारी बिरयानी परोसी गई। उन्होंने कहा कि इस मामले में जांच की जा रही है। उधर, चरखारी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अनूप दुबे ने गुरुवार को बताया कि इस मामले में 23 को नामजद और 20 अज्ञात मुस्लिमों के खिलाफ कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। हालांकि, अभी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की हुई है, मामले की जांच चल रही है।' उन्होंने बताया कि 'दो समुदायों के बीच तनाव को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।' इससे पहले दुबे ने मंगलवार को बताया था कि 'शेख कल्लू नामक एक व्यक्ति ने शनिवार को शेख पीर बाबा की दरगाह में एक जलसे का आयोजन किया था। जलसे में पूड़ी-सब्जी के अलावा मांसाहारी बिरयानी भी बनी थी। लोगों ने अपनी स्वेच्छानुसार भोजन किया था, हिंदू समुदाय के कुछ लोगों ने भी बिरयानी खाई थी।' उन्होंने बताया था कि 'सोमवार को सूचना मिली कि बिरयानी खाने वाले कुछ हिंदू शेख कल्लू पर कथित रूप से धर्म नष्ट करने का आरोप लगाकर पंचायत कर रहे हैं और उस पर धार्मिक शुद्धिकरण के लिए 50 हजार रुपये वसूलने और पूरे गांव को शाकाहारी भोजन कराने का दबाव बना रहे हैं।' दुबे ने बताया कि 'इस सूचना पर वे पुलिस बल के साथ पंचायत स्थल पहुंचे और इस दौरान लोगों ने मर्जी से बिरयानी खाने की बात स्वीकारी थी। इस दौरान दोनों पक्षों का आपसी सहमति से राजीनामा करा दिया गया। दुबे ने कहा कि इस मामले ने तूल तब पकड़ा, जब क्षेत्रीय भाजपा विधायक मंगलवार को सालट गांव दौरे पर पहुंचे और कुछ लोगों ने उनके सामने कथित रूप से 'धोखे से मांसाहारी बिरयानी' खिलाने का मुद्दा उठा दिया।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ayodhya News: राम मंदिर में 19 मार्च को श्री राम यंत्र की स्थापना, 300 संत और 9000 विशिष्ट अतिथि होंगे शामिल
अयोध्या: राम मंदिर में 19 मार्च को श्री राम यंत्र की स्थापना, 300 संत और 9000 विशिष्ट अतिथि होंगे शामिल
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, औली से बद्रीनाथ तक बर्फबारी, मार्च में बर्फ देख खिले पर्यटकों के चेहरे
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, औली से बद्रीनाथ तक बर्फबारी, मार्च में बर्फ देख खिले पर्यटकों के चेहरे
Varanasi News: एलपीजी संकट पर NSUI का अनोखा प्रदर्शन, 6 कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज
वाराणसी: एलपीजी संकट पर NSUI का अनोखा प्रदर्शन, 6 कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज
UP Weather: पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम, 36 डिग्री तक पहुंचा पारा, वेस्ट यूपी में हल्की बारिश के आसार
पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम, 36 डिग्री तक पहुंचा पारा, वेस्ट यूपी में हल्की बारिश के आसार

वीडियोज

Iran- Israel War: 'डांसिंग डेथ का मारा इजरायल' ! | World War | Sansani |
Iran- Israel War: 7 हजार से ज्यादा ठिकानों पर हमले- Trump | World War | Breaking | Abp News
'इजरायल सभी मुस्लिम देशों का दुश्मन'- Iran
LPG की किल्लत से जनता परेशान?
चुनाव से पहले तबादलों के पीछे का 'असली सच' क्या?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rajya Sabha Election Result 2026: राज्यसभा चुनाव में विपक्ष को तगड़ा झटका! बिहार में NDA ने जीतीं सभी 5 सीटें, ओडिशा में क्रॉस वोटिंग से हो गया बड़ा खेल
राज्यसभा चुनाव में विपक्ष को तगड़ा झटका! बिहार में NDA ने जीतीं सभी 5 सीटें, ओडिशा में क्रॉस वोटिंग से हो गया बड़ा खेल
UP Weather: पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम, 36 डिग्री तक पहुंचा पारा, वेस्ट यूपी में हल्की बारिश के आसार
पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम, 36 डिग्री तक पहुंचा पारा, वेस्ट यूपी में हल्की बारिश के आसार
पाकिस्तान की अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक! अस्पताल और रिहायशी इलाकों में गिराए बम, 400 मौतें
पाकिस्तान की अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक! अस्पताल और रिहायशी इलाकों में बमबारी, 400 मौतें
'गलतियां हुईं, मैं भी...', कोहली और रोहित संग मनमुटाव की अफवाहों पर गौतम गंभीर का चौंकाने वाला खुलासा
'गलतियां हुईं, मैं भी...', कोहली और रोहित संग मनमुटाव की अफवाहों पर गौतम गंभीर का चौंकाने वाला खुलासा
'ये बेहद शर्म की बात है', ऑस्कर 2026 में धर्मेंद्र को नजरअंदाज किए जाने पर भड़कीं हेमा मालिनी, ईशा देओल ने कह दी ऐसी बात
'ये शर्म की बात है', ऑस्कर 2026 में दिवंगत धर्मेंद्र को नजरअंदाज किए जाने पर भड़कीं हेमा मालिनी
US-Israel-Iran War: ...तो इस दिन खत्म होगी ईरान के साथ जंग! अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कर दिया बड़ा खुलासा
...तो इस दिन खत्म होगी ईरान के साथ जंग! अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कर दिया बड़ा खुलासा
पिंक कार्ड नहीं बना तो DTC बसों में फ्री ट्रैवल नहीं कर पाएंगी महिलाएं, क्या है नियम?
पिंक कार्ड नहीं बना तो DTC बसों में फ्री ट्रैवल नहीं कर पाएंगी महिलाएं, क्या है नियम?
दूल्हा बिजली विभाग में है क्या... शादी के लिबास में दूल्हे को बना दिया पावर हाउस, यूजर्स लेने लगे मौज; देखें वीडियो
दूल्हा बिजली विभाग में है क्या... शादी के लिबास में दूल्हे को बना दिया पावर हाउस, यूजर्स लेने लगे मौज; देखें वीडियो
Embed widget