एक्सप्लोरर

UP News: जीजा से थे अवैध संबंध, पति को हो गई जानकारी, 7 लाख की सुपारी देकर रास्ते से हटाया

फतेहपुर में एक पत्नी ने 7 लाख की सुपारी देकर अपने पति की हत्या करवा दी. जानकारी के मुताबिक पत्नी के अपने जीजा के साथ अवैध संबंध थे, जिसकी खबर उसके पति को हो गई थी और दोनों में अक्सर लड़ाई होती थी.

Fatehpur Murder News: फतेहपुर जिले में बीती 29 जनवरी की देर रात बिंदकी कस्बे में एक व्यापारी की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. फतेहपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को बताया कि बिंदकी कस्बा निवासी धागा कारोबारी अमित कुमार गुप्ता 26 जनवरी को मुंबई से अपने घर आया था. पिछली 29 जनवरी को उसकी पत्नी पूनम भी बच्चों के साथ मुंबई से बिंदकी पहुंची थी.

29 जनवरी की रात ही अमित कुमार गुप्ता की हत्या कर दी गई थी. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया. इस दौरान पुलिस को जिस कमरे में व्यापारी का शव मिला, वह कमरा अंदर से बंद था. उसी कमरे में पत्नी और बच्चे मौजूद थे. इस पर पुलिस ने शक के आधार पर पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की.

जीजा के साथ थे अवैध संबंध, कर दी पति की हत्या
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पूनम के अपने बहनोई रामखेलावन और प्रेमी अविनाश यादव उर्फ उमेंद्र से कथित तौर पर अवैध संबंध थे. उसके पति अमित गुप्ता को इसकी जानकारी हो गई थी और इसे लेकर पति-पत्नी के बीच आये दिन झगड़ा होता था. उन्होंने बताया कि पति को रास्ते से हटाने के इरादे से पूनम ने अपने पति की हत्या की साजिश रची और इसके लिए उसने सात लाख रुपये की सुपारी दी. सिंह ने आगे कहा कि व्यापारी की मां की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और अमित गुप्ता की पत्नी पूनम, शेरा उर्फ अंकित सिंह, अंशुल पासवान और केशव गुप्ता को गिरफ्तार किया.

दो आरोपी अब भी फरार
पुलिस अधीक्षक की दी गई जानकारी के मुताबिक अंकित उर्फ शेरा शातिर किस्म का अपराधी है. उसके खिलाफ फतेहपुर और कानपुर जिले में गैंगस्टर कानून समेत विभिन्न संगीन अपराधों में 14 मामले दर्ज हैं. वहीं, केशव गुप्ता पर फतेहपुर के औंग और कानपुर थानों में चार मामले दर्ज हैं. एसपी ने बताया कि पूनम का बहनोई रामखेलावन और मोहित पासवान फरार हैं. उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

ये भी पढ़ें: UP Politics: 'यूपी में शूद्रों पर संग्राम', अखिलेश यादव और सीएम योगी के बाद अब मायावती की आई प्रतिक्रिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली को जाम से राहत देने की तैयारी, बारापुला फेज-3 और MB रोड एलिवेटेड कॉरिडोर को मंजूरी
दिल्ली को जाम से राहत देने की तैयारी, बारापुला फेज-3 और MB रोड एलिवेटेड कॉरिडोर को मंजूरी
UP News: बरेली में दामाद ने सास-साले की चाकू से की हत्या, पंचायत में ही कर दिया हमला, पत्नी भी घायल
बरेली में दामाद ने सास-साले की चाकू से की हत्या, पंचायत में ही कर दिया हमला, पत्नी भी घायल
पौड़ी: घटिया सड़क निर्माण पर URRDA का एक्शन, तीन इंजीनियरों और ठेकेदार पर 1.71 करोड़ की वसूली का आदेश
घटिया सड़क निर्माण पर URRDA का एक्शन, तीन इंजीनियरों और ठेकेदार पर 1.71 करोड़ की वसूली का आदेश
नवरात्र से पहले बड़ा ऐलान, यूपी में अब इन लोगों को भी सरकार देगी घर, सीएम योगी ने दी जानकारी
नवरात्र से पहले बड़ा ऐलान, यूपी में अब इन लोगों को भी सरकार देगी घर, सीएम योगी ने दी जानकारी

वीडियोज

Iran- Israel War: America अकेला, Trump की 7 देशों से अपील बेअसर | Iran Israel War | Netanyahu
55,000 मीट्रिक टन LPG...कितने लोगों को मिलेगी राहत?
LPG संकट पर सरकार के खिलाफ Mamata Banerjee का प्रदर्शन
Jagadhatri: 😱Jagdhatri का ब्रह्म, क्या Shivya हो जाएगा Jagdhatri से हमेशा के लिए दूर? #sbs
Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारतीय जहाजों को मिली होर्मुज से जाने की इजाजत तो चिढ़े PAK एक्सपर्ट, बोले- जंग में साथ हम दें और खामेनेई....
भारतीय जहाजों को मिली होर्मुज से जाने की इजाजत तो चिढ़े PAK एक्सपर्ट, बोले- जंग में साथ हम दें और खामेनेई....
Rajya Sabha Election Results 2026 Live: बिहार एनडीए ने सभी पांच सीटों पर दर्ज की जीत, हरियाणा में निर्दल सतीश के चुनाव जीतने का दावा
Live: बिहार एनडीए ने सभी पांच सीटों पर दर्ज की जीत, हरियाणा में निर्दल सतीश के चुनाव जीतने का दावा
अमेरिका के साथ ट्रेड डील पर कब होंगे साइन? मिडिल ईस्ट में जंग के बीच भारत सरकार ने दिया ये जवाब
अमेरिका के साथ ट्रेड डील पर कब होंगे साइन? मिडिल ईस्ट में जंग के बीच भारत सरकार ने दिया ये जवाब
CSK में जाने के लिए संजू सैमसन को कितना पैसा मिला है? रकम जान उड़ जाएंगे होश
CSK में जाने के लिए संजू सैमसन को कितना पैसा मिला है? रकम जान उड़ जाएंगे होश
1 घंटे 49 मिनट की एक्शन फिल्म का OTT पर तहलका, 39 मिलियन व्यूज के साथ 83 देशों में है नंबर 1
1 घंटे 49 मिनट की एक्शन फिल्म का OTT पर तहलका, 39 मिलियन व्यूज के साथ 83 देशों में है नंबर 1
नवरात्र से पहले बड़ा ऐलान, यूपी में अब इन लोगों को भी सरकार देगी घर, सीएम योगी ने दी जानकारी
नवरात्र से पहले बड़ा ऐलान, यूपी में अब इन लोगों को भी सरकार देगी घर, सीएम योगी ने दी जानकारी
कुलदीप यादव की शादी में इस करोड़ों की MPV में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, चलता-फिरता महल है गाड़ी
कुलदीप यादव की शादी में इस करोड़ों की MPV में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, चलता-फिरता महल है गाड़ी
सेमेस्टर एग्जाम में जवाब की जगह शायरी और गालियां! 5 हजार कॉपियां देखकर चौंकी यूनिवर्सिटी
सेमेस्टर एग्जाम में जवाब की जगह शायरी और गालियां! 5 हजार कॉपियां देखकर चौंकी यूनिवर्सिटी
Embed widget