एक्सप्लोरर

UP: गेहूं क्रय केंद्र बंद होने से नाराज किसानों ने किया विरोध प्रदर्शन, गोदाम प्रभारी पर लगाए आरोप

गोंडा में नाराज किसानों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया. उनका कहना है कि, समय से पहले गेहूं क्रय केंद्र को बंद कर दिया गया. यही नहीं किसानों ने कहा कि गोदाम प्रभारी ने मनमानी करते हुये बिचौलियों का गेहूं खरीदा.

गोंडा: प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन लगातार किसानों से गेहूं खरीदने के साथ उचित दाम देने की बात कर रही है, लेकिन गोंडा के बभनजोत गेहूं क्रय केंद्र  पूरा उल्टा है. गोदाम प्रभारियों की मनमानी के चलते बीते एक महीनों से गोदामों पर किसानों की गेहूं की खरीद नहीं हो पाई है. लोग लाइन लगाकर गोदाम के किनारे खड़े रहे और अब शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी ने जिले के सभी गेहूं क्रय केंद्रों को बंद कर दिया है. गेहूं खरीद ना होने के चलते किसान आक्रोशित हैं. 

किसानों का विरोध प्रदर्शन

गेहूं क्रय केंद्र बंद व किसानों की गेहूं की खरीदारी समय से ना होने से नाराज सैकड़ों की संख्या में किसान विरोध प्रदर्शन कर गेहूं खरीददारी की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. आज बभनजोत गेहूं क्रय केंद्र के सामने सैकड़ों की संख्या में किसान विरोध प्रदर्शन कर अपनी मांग पर अड़े हैं. उनका कहना है कि, लगातार गोदाम प्रभारियों की मनमानी के बाद भी किसानों की गेहूं की खरीदारी नहीं हुई है. टोकन काटने के बाद गोदाम प्रभारी मनमानी कर रहे हैं, जब तक किसानों की गेहूं की खरीदारी नहीं होगी तब तक यह विरोध प्रदर्शन चलता रहेगा और मांगे नहीं पूरी की गई तो इस आंदोलन को उपवास आंदोलन में बदला जाएगा. वहीं मौके पर पहुंचे तहसीलदार किसानों को शांत कराने का अथक प्रयास किया, लेकिन आंदोलित किसान जिलाधिकारी के आने की मांग पर अड़े रहे और लगातार सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.

किसानों का आरोप, समय से पहले बंद किया खरीद केंद्र

गेहूं क्रय केंद्र पर खरीद से पहले बंद होने पर आज सैकड़ों किसानों ने गेहूं खरीद की मांग को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया और अपनी मांग पर अड़े रहे. किसान यूनियन के नेता दीपक वर्मा ने बताया कि, लगातार किसानों के साथ दोहरा रवैया अपनाया जा रहा है. आज ही सुबह से बिचौलियों का गेहूं खरीदा जा रहा है और किसानों का गेहूं नहीं ख़रीदा जा रहा है. किसान कई दिनों से अपने ट्राली में गेहूं रखकर लाइन लगाने को मजबूर हैं और अब क्रय केंद्र भी बंद कर दिया गया है. एक महीने से गोदाम प्रभारी द्वारा हीला हवाली की जा रही थी और बहानेबाजी के चलते 1 महीने तक गेहूं की खरीदारी नहीं हो पाई है. जिसके चलते आज हम लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. अगर हमारी मांग नहीं पूरी हुई तो इस विरोध प्रदर्शन को उपवास आंदोलन में बदला जाएगा.

जिनका टोकन कटा है उनका गेहूं खरीदा जाएगा

वहीं, आंदोलित किसानों की मांग व ज्ञापन लेने पहुंचे मनकापुर के तहसीलदार नरसिंह नारायण वर्मा का कहना है कि, यहां पर कुछ किसानों द्वारा गेहूं क्रय केंद्र बंद होने पर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे. उनकी मांग है कि, गेहूं की खरीददारी की जाए लेकिन शासन के निर्देश पर जिला अधिकारी महोदय ने जिले के सभी गेहूं क्रय केंद्रों को बंद कर दिया है, जिससे अब गेहूं की खरीदारी नहीं होगी. लेकिन जिसका टोकन पहले काटा गया था और उन किसानों के गेहूं की खरीदारी नहीं हो पाई है, गोदाम प्रभारी व खाद्य निरीक्षक से बात करने के बाद उनकी गेहूं की खरीदारी भी करवाई जाएगी. पूरे मामले की जानकारी जिलाधिकारी महोदय को दे दी गई है.

ये भी पढ़ें.

Ghaziabad: बुजुर्ग पिटाई मामले में आरोपी के साथ तस्वीर वायरल होने पर बीजेपी विधायक ने दी ये सफाई

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: अखिलेश यादव के खिलाफ ओपी राजभर का नया दावा- 'सपा को वोट नहीं दिया तो फूंक दिए 13 दलितों के घर'
अखिलेश यादव के खिलाफ ओपी राजभर का नया दावा- 'सपा को वोट नहीं दिया तो फूंक दिए 13 दलितों के घर'
अखिलेश यादव के खिलाफ पोस्टर वॉर तेज, अयोध्या से मथुरा और सीतापुर तक... कहीं लगाए तो कहीं जलाए बैनर
अखिलेश यादव के खिलाफ पोस्टर वॉर तेज, अयोध्या से मथुरा और सीतापुर तक... कहीं लगाए तो कहीं जलाए बैनर
सपा नेता एसटी हसन ने संसद भवन-राष्ट्रपति भवन को बताया वक्फ संपत्ति, मौलाना शाहबुद्दीन को भी घेरा
सपा नेता एसटी हसन ने संसद भवन-राष्ट्रपति भवन को बताया वक्फ संपत्ति, मौलाना शाहबुद्दीन को भी घेरा
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल में मरीज की हत्या, दूसरे पेशंट के साथी ने ICU में की थी मारपीट
मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल में मरीज की हत्या, दूसरे पेशंट के साथी ने ICU में की थी मारपीट

वीडियोज

FY27 में लॉन्च होंगी 5 धमाकेदार Mid Size SUVs | #suv #newlaunch #autolive
Breaking | US Iran War | Hormuz Strait: होर्मुज पर कंट्रोल को लेकर ईरान ने धमका दिया! | Trump
Breaking | US Massive Attack on Iran: ईरान के 70 ठिकानों पर ट्रंप का विनाशक अटैक! | Khamenei
Akhilesh Yadav का Nitish Kumar की तरह U-TURN! |ABPLIVE
Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुकदमे का फैसला अपने पक्ष में कराने के लिए जज की कुर्सी पर ‘काला जादू’, महिला गिरफ्तार
मुकदमे का फैसला अपने पक्ष में कराने के लिए जज की कुर्सी पर ‘काला जादू’, महिला गिरफ्तार
बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम पर गोली मारने का आरोप, घायल बोला- जमीन छीन रहे हैं
बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम पर गोली मारने का आरोप, घायल बोला- जमीन छीन रहे हैं
धार भोजशाला केस: सुप्रीम कोर्ट में बोला मुस्लिम पक्ष- 800 साल पुरानी मस्जिद में नमाज रुकवा दी',  CJI तुरंत बोले- 'संयम रखें...'
धार भोजशाला केस: सुप्रीम कोर्ट में बोला मुस्लिम पक्ष- 800 साल पुरानी मस्जिद में नमाज रुकवा दी',  CJI तुरंत बोले- 'संयम रखें...'
स्पेन का 19 साल का खिलाड़ी जिसने सेमीफानल से पहले फ्रांस को ललकारा, महामुकाबले में रणनीति दोनों टीमों की क्या होगी रणनीति
स्पेन का 19 साल का खिलाड़ी जिसने सेमीफानल से पहले फ्रांस को ललकारा, महामुकाबले में रणनीति दोनों टीमों की क्या होगी रणनीति
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: मध्यस्थता के खिलाफ एकमत क्यों हिंदू-मुस्लिम? संभल, वाराणसी और मथुरा विवाद समझौता ठुकराने के क्या नतीजे?
मध्यस्थता के खिलाफ एकमत हिंदू-मुस्लिम! संभल, वाराणसी और मथुरा समझौता ठुकराने के क्या नतीजे?
Russia Ukraine War: 4 साल बाद भी क्यों नहीं रुक रहा रूस-यूक्रेन युद्ध? क्यों शांति समझौते को तैयार नहीं हैं दोनों देश
4 साल बाद भी क्यों नहीं रुक रहा रूस-यूक्रेन युद्ध? क्यों शांति समझौते को तैयार नहीं हैं दोनों देश
बगैर केमिकल इन पांच नेचुरल तरीकों से ऐसे पकाएं आम, शक्कर की तरह आएगी मिठास
बगैर केमिकल इन पांच नेचुरल तरीकों से ऐसे पकाएं आम, शक्कर की तरह आएगी मिठास
Embed widget