एक्सप्लोरर

गोरखपुरः दो दिन तक आसमान से बरसी आफत, किसानों की फसल हुई बर्बाद, अब मदद की दरकार

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में दो दिन से हो रही लगातार बारिश से किसानों की फसल बर्बाद हो गई है.

गोरखपुर, एबीपी गंगा। जनपद में लगातार दो दिन तक हुई बारिश में किसानों के चेहरे मायूस हो गए हैं. आसमान से बारिश के रूप में आफत बरसने से किसानों की खड़ी और पकी फसल को काफी नुकसान हुआ है. ऐसे में किसानों को ये समझ में नहीं आ रहा है कि वे क्‍या करें. जैसे-तैसे किसान अपनी बची हुई फसल को बचाने के लिए खेतों में जुटे हैं. उनकी मेहनत की गाढ़ी कमाई पानी में डूब गई है. ऐसे में उनको ये समझ में नहीं आ रहा है कि वे अब करें, तो क्‍या करें.

गोरखपुर के चौरीचौरा तहसील क्षेत्र के अधिकतर किसानों की बरसात ने मुश्किलें बढ़ा दी है. जिन किसानों की धान की फसल पककर तैयार रही है. उनकी फसल पानी में गिरकर खराब हो गई है. वहीं, जिन किसानों ने फसल को काटकर सूखने के लिए खेतों में छोड़ दिया था. उनकी फसल भी पानी लगने से बर्बाद हो गई है. जिन किसानों की फसलें खराब हुई हैं, उन्‍हें अब सरकारी मदद की दरकार है.

काटकर छोड़ी फसल डूबी बता दें कि चौरीचौरा तहसील क्षेत्र में दो दिन की मूसलाधार बारिश से किसानों के धान की फसल जो खेतों में काटकर छोड़ी गई थी, वो डूब चुकी है. किसान खेतों में डूबी हुई धान की फसल को छानकर ऊंचे स्थान पर लाकर उसको सुखा रहे हैं. वैश्विक महामारी के बीच कोरोना संकट ने पहले ही किसानों की कमर को तोड़ रखी है. किसानों ने बड़ी उम्मीद के साथ धान की फसल की रोपाई की थी. खेतों में धान की फसल की अच्छी पैदावार देख किसानों में उम्मीद जगी थी कि धान को बेचकर कुछ परिवार की गृहस्थी को आगे बढ़ाएंगे. बच्चो की फीस भरेंगे. लेकिन, बारिश ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है.

धान हुई खराब सरदार नगर ब्लाक के लक्ष्मणपुर के रहने वाले हंसराज चौहान ने बताया कि भरतपुर गांव में 45 डिसमिल धान की फसल बरसात में खराब हो गई है. राजी जगदीशपुर गांव के रहने वाले गिरीश चन्द्र मौर्य ने बताया कि उनकी 15 कट्ठे में लगी धान की फसल बर्वाद हो गई है. धान की बालियों से अंकुर निकल रहा है. परिवार चलाना मुश्किल हो गया है. बच्चों की फीस की चिंता सता रही है. सरकार से मुवावजा मिलने की आस है.

एक एकड़ फसल बर्बाद राजी जगदीशपुर के ही रहने वाले रामकृपाल निषाद ने बताया कि उनकी एक एकड़ धान की फसल तैयार थी. सिर्फ घर ले आना था, कि अचानक बरसात शुरू हो गई. कई दिनों की बरसात से पूरी फसल बर्बाद हो गई है. राजधानी गांव की रहने वाली महिला किसान गीता देवी ने बताया कि पिछले दिनों से हो रही बरसात ने उम्मीद पर पानी फेर दिया है. पकी हुई फसल घर आने से पहले ही खेत मे अंकुरित हो रही है.

मदद की दरकार मूसलाधार बारिश में किसानों की फसल बर्बाद हो गई है. किसान ये समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर वे अपनी गुहार लगाने कहा जाएं. अब वे कातर निगाहों से सरकार की ओर देख रहे हैं कि सरकार उनकी मदद करे. जिससे उनके परिवार का खर्च चल सके.

ये भी पढ़ेंः यूपीः सीएम योगी ने दिए पीएसी जवानों को प्रमोट करने के आदेश, अफसर के खिलाफ होगी कार्रवाई

बिहार के नए डीजीपी संजीव सिंघल का है यूपी से खास कनेक्शन, जानिए क्यों मन रहा है संभल में जश्न

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बलिया में सपा महिला शाखा प्रमुख के खिलाफ केस दर्ज, लगे ये आरोप
बलिया में सपा महिला शाखा प्रमुख के खिलाफ केस दर्ज, लगे ये आरोप
'समझौता नहीं, संघर्ष होगा...', छात्रों के मुद्दे पर अखिलेश यादव का मोदी सरकार पर बड़ा हमला
'समझौता नहीं, संघर्ष होगा...', छात्रों के मुद्दे पर अखिलेश यादव का मोदी सरकार पर बड़ा हमला
CM योगी के आरोपों पर सपा MLA फरीद महफूज किदवई का पलटवार, 'चार बार मिलने का समय मांगा लेकिन...'
CM योगी के आरोपों पर सपा MLA फरीद महफूज किदवई का पलटवार, 'चार बार मिलने का समय मांगा लेकिन...'
राम मंदिर ट्रस्ट को CEO के लिए आए 5,500 से ज्यादा आवेदन, जानें कब होगा नाम का ऐलान?
राम मंदिर ट्रस्ट को CEO के लिए आए 5,500 से ज्यादा आवेदन, जानें कब होगा नाम का ऐलान?

वीडियोज

Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
'चॉल में रहते हैं...', खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा
'चॉल में रहते हैं...', खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा
Embed widget