एक्सप्लोरर

नोएडा: प्रशासन की रोक टोक से भड़के किसानों ने किया हंगामा, कहा-बर्बरता पूर्ण रवैया अब नहीं करेंगे बर्दाश्त

दिल्ली नोएडा बॉर्डर पर धरने पर बैठे किसान अब उग्र हो रहे हैं. आज पुलिस की पाबंदियों से किसान भड़क उठे. उनका कहना है कि पुलिस हम पर लाठी उठा रही है, अब ये बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

नोएडा: दिल्ली नोएडा के चिल्ला बॉर्डर पर किसानों ने अचानक से हंगामा कर दिया. आपको बता दें कि नोएडा से दिल्ली जाने वाले रास्ते पर पिछले 10 दिनों से किसान धरने प्रदर्शन पर बैठे हुए हैं. लेकिन आज उन्होंने अचानक दिल्ली से नोएडा आने वाले मार्ग पर भी हंगामा शुरू कर सड़क जाम कर दी, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर के किसानों को दिल्ली आने से रोकने का प्रयास किया. हालांकि प्रशासन की सख्ती के बाद किसान दिल्ली कुच तो नहीं कर पाए, लेकिन वह सड़क पर ही धरने पर बैठ गए. एबीपी गंगा ने किसानों से बात की और हंगामे की वजह जानने की कोशिश की.

उनका कहना था कि कुछ किसान कासगंज और इटावा से नोएडा के चिल्ला बॉर्डर आ रहे थे, जिन्हें पुलिस ने रोक दिया है. यही वजह है कि जब पुलिस किसानों को आने नहीं देगी तो वह रास्ता जाम कर किसी को भी आने नहीं देंगे.

प्रशासन का रवैया अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

नोएडा चिल्ला बॉर्डर पर किसान दिल्ली से आने वाली रोड का भी चक्का जाम कर धरने पर बैठ गए हैं. उनका कहना है कि प्रशासन लगातार किसानों के साथ बर्बरता कर रहा है और अब किसान प्रशासन का ये रवैया बर्दाश्त नहीं करेंगे. अगर प्रशासन उन पर लाठी उठाएगा तो उसका जवाब देने के लिए अब किसान पूरी तरह से कमर कस चुका है. नोएडा के चिल्ला बॉर्डर किसान उग्र होते जा रहे हैं. वे अब आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं.

क्या होगा आज?

वहीं, दूसरी तरफ सरकार लगातार किसानों से बातचीत कर बीच का रास्ता निकालने का प्रयास कर रही है और आज भी दो बजे सरकार किसानों के प्रतिनिधिमंडल से बात कर बीच का रास्ता निकालने का प्रयास करेगी, लेकिन लगातार किसान अपनी जिद पर अड़े हुए हैं और उनका कहना है कि जब तक सरकार यह तीनों बिल वापस नहीं लेती है तब तक वह मानने को तैयार नहीं है. अब देखने वाली बात होगी कि आखिर इस बार की बातचीत का नतीजा क्या निकलता है, क्या सरकार किसानों की मांगों को मानेगी या फिर यह बातचीत भी बेनतीजा रहेगी और किसानों का आंदोलन आगे भी जारी रहेगा.

ये भी पढ़ें.

यूपी: चुनाव ड्यूटी के दौरान आईएएस अफसर का दिल का दौरा पड़ने से निधन, MLC चुनाव में पर्यवेक्षक बनकर आये थे

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bulandshahr News: मेला देखने गई नाबालिग को कार में अगवा कर गैंगरेप, 3 आरोपी गिरफ्तार
बुलंदशहर में मेला देखने गई नाबालिग को कार में अगवा कर गैंगरेप, 3 आरोपी गिरफ्तार
UP Weather: यूपी में बढ़ा तापमान, मार्च महीने में ही मई जैसी गर्मी! पढ़ें IMD का ताजा अपडेट
यूपी में बढ़ा तापमान, मार्च महीने में ही मई जैसी गर्मी! पढ़ें IMD का ताजा अपडेट
महोबा में आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने युवक को पीटा, बीच-बचाव करने आए सपा नेता पर भी हमला
महोबा में आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने युवक को पीटा, बीच-बचाव करने आए सपा नेता पर भी हमला
Barabanki News: क्या बाराबंकी में हो रही पेट्रोल-डीजल की कमी? परेशानी की बात नहीं, प्रशासन ने कर दिया क्लियर
क्या बाराबंकी में हो रही पेट्रोल-डीजल की कमी? परेशानी की बात नहीं, प्रशासन ने कर दिया क्लियर

वीडियोज

UP News: Hathras में भयंकर सड़क हादसा Etah-Aligarh Highway पर स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर
Chitra Tripathi: बेटे Nishant की लॉन्चिंग के लिए Nitish Kumar ने BJP को सौंपी सत्ता? | JDU | Bihar
Bharat Ki Baat: बिहार में BJP से CM की रेस में कौन आगे, क्या होगा फॉर्मूला? | Nitish Kumar | JDU
Sandeep Chaudhary: बिहार का CM कौन...BJP क्यों है मौन? | Nitish Kumar | Bihar | BJP | JDU
Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Nepal Election Result 2026 Live: नेपाल में वोटों की गिनती जारी, जेन-जी विद्रोह के बाद पहला चुनाव, जानें किसकी बनेगी सरकार
LIVE: नेपाल में वोटों की गिनती जारी, जेन-जी विद्रोह के बाद पहला चुनाव, जानें किसकी बनेगी सरकार
Gurdaspur News: हथियार दिखाकर जौहरी के परिवार को बनाया बंधक, 3 करोड़ रुपये लूटे
पंजाब के गुरदासपुर में जौहरी के परिवार को बंधक बनाया, 3 करोड़ रुपये लूटे
जंग रोकने के लिए ईरान बार-बार कर रहा फोन पर नहीं मान रहे ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति का दावा- इजरायल और हम मिलकर...
जंग रोकने के लिए ईरान बार-बार कर रहा फोन पर नहीं मान रहे ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति का दावा- इजरायल और हम मिलकर...
Jasprit Bumrah: जसप्रीत बुमराह की वो 12 गेंदें, जिसने टीम इंडिया की जीत पर लगाई मुहर, आखिरी स्पेल बना टर्निंग प्वाइंट
जसप्रीत बुमराह की वो 12 गेंदें, जिसने टीम इंडिया की जीत पर लगाई मुहर, आखिरी स्पेल बना टर्निंग प्वाइंट
विजय देवरकोंडा के रिसेप्शन में राम चरण के नंगे पैर और काले कपड़ों ने खींचा ध्यान, जानिए इससे जुड़ा आध्यात्मिक कारण?
विजय देवरकोंडा के रिसेप्शन में राम चरण के नंगे पैर और काले कपड़ों ने खींचा ध्यान, जानिए इससे जुड़ा आध्यात्मिक कारण?
कौन हैं जियांग ज़ुएक़िन? पहले ही कर दी थी अमेरिका-ईरान युद्ध की भविष्यवाणी, बताया जा रहा चीन का नास्त्रेदमस
कौन हैं जियांग ज़ुएक़िन? पहले ही कर दी थी अमेरिका-ईरान युद्ध की भविष्यवाणी, बताया जा रहा चीन का नास्त्रेदमस
2 लाख चाहिए सैलरी तो आज ही करें इस भर्ती के लिए अप्लाई, ये है लास्ट डेट
2 लाख चाहिए सैलरी तो आज ही करें इस भर्ती के लिए अप्लाई, ये है लास्ट डेट
कौन थीं भारत की पहली महिला आईएएस से लेकर पायलट-जज और आईपीएस? विमेंस डे पर देखें लिस्ट
कौन थीं भारत की पहली महिला आईएएस से लेकर पायलट-जज और आईपीएस? विमेंस डे पर देखें लिस्ट
Embed widget