एक्सप्लोरर

बागपत: किसान की गोली मारकर हत्‍या, कुख्यात धर्मेंद्र किरठल और साथियों पर लगा आरोप

धर्मेंद्र किरठल इरशाद को अपने पक्ष में करने का दबाव बना रहा था, लेकिन उसने धर्मेंद्र के पास जाने से मना कर दिया था. इसी के बाद से धर्मेंद्र इरशाद से रंजिश रखने लगा था और इसी कारण उसकी गोली मारकर हत्या कर दी.

बागपत: उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव की अभी घोषणा नहीं हुई है लेकिन खून खराबे का दौर शुरू हो गया है. बागपत के किरठल गांव में ग्राम पंचायत चुनाव की रंजिश को लेकर दिन निकलते ही अधेड़ किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना के बाद आरोपी फरार हो गए. वारदात को अंजाम देने का आरोप कुख्यात बदमाश धर्मेंद्र किरठल और उसके तीन साथियों पर लगा है. वारदात के बाद गांव में तनाव की स्थिति बन गई है और दहशत का माहौल है.

किसान के बेटों पर भी की फायरिंग रमाला थाना क्षेत्र के किरठल गांव में 52 वर्षीय इरशाद शनिवार सुबह अपने बेटे मेहंदी हसन, सद्दाम और अखलाक के साथ ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर खेत में गन्ना छीलने गया था. इरशाद के बेटे गन्ना छीलने लगे और जबकि इरशाद ट्रैक्टर ट्रॉली के पास खड़ा हो गया. इसी दौरान कुख्यात बदमाश धर्मेंद्र किरठल, सतेंद्र मुखिया, सुभाष उर्फ छोटू और एक अज्ञात युवक गन्ने के खेत से निकलकर आए और इरशाद की गोली मारकर हत्या कर दी. बदमाशों ने उसके इरशाद के बेटों पर भी फायर किए, लेकिन वो हमले में बच गए. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी गन्ने में खेत में घुसकर फरार हो गए.

इरशाद से रंजिश रखने लगा था धर्मेंद्र सुभाष और सतेंद्र मुखिया भी धर्मेंद्र के पास ही रहते हैं और दोनों धर्मेंद्र के साथी हैं. पिछले दिनों से धर्मेंद्र किरठल इरशाद को अपने पक्ष में करने का दबाव बना रहा था, लेकिन उसने धर्मेंद्र के पास जाने से मना कर दिया था. इसी के बाद से धर्मेंद्र इरशाद से रंजिश रखने लगा था और इसी कारण उसकी गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए दो टीमों का गठन कर दिया है.

मां जिला पंचायत सदस्य और पत्नी है गांव की प्रधान कुख्यात बदमाश धर्मेंद्र की मां सुरेश देवी वॉर्ड पांच से जिला पंचायत सदस्य है और पत्नी सुदेश देवी किरठल गांव की प्रधान है. धर्मेंद्र इस बार भी जिला पंचायत का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है. उधर, इसी साल अक्टूबर माहीने में पुलिस-प्रशासन ने धर्मेंद्र की लाखों रुपए की संपत्ति को कुर्क करते हुए तीन मकानों पर सील कर दिया था. धर्मेंद्र के घर के बाहर संपत्ति कुर्क होने का बोर्ड भी लगा है. शातिर अपराधी धर्मेंद्र के खिलाफ 45 से ज्यादा हत्या, लूट, जानलेवा हमला, रंगदारी, अपहरण जैसे गंभीर मुकदमे दर्ज हैं.

ये भी पढ़ें:

यूपी: राज्य सरकार ने जारी किया 2021 की छुट्टियों का कैलेंडर, होंगे 25 सार्वजनिक अवकाश, ये रही लिस्ट

यूपी: कर्ज के दबाव से युवक ने रची लूट की झूठी कहानी, पांच घंटे तक हाथ-पांव मारती रही पुलिस, ऐसे हुआ पर्दाफाश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget