एक्सप्लोरर

यूपी: बाराबंकी में 6 फर्जी शिक्षकों के मिलने से मचा हड़कंप, बीएसए ने दिए कार्रवाई के आदेश

बाराबंकी जिले में 6 अध्यापकों समेत एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी फर्जी पाए गए हैं. फर्जी पाए गए कर्मचारियों की जन्मतिथि और पैन कार्ड एक है और उसी नाम पर डबल-डबल लोग नौकरी कर रहे थे.

बाराबंकी. उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में बेसिक शिक्षा विभाग में नौकरी कर रहे 6 अध्यापकों समेत एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी फर्जी पाए गए हैं शिक्षा विभाग के ये वो सरकारी कर्मचारी हैं जिनकी जन्मतिथि और पैन कार्ड नम्बर दूसरे जिलों में तैनात शिक्षकों के पैन नम्बर और जन्मतिथि से मिलते हैं. प्रदेश के राज्य परियोजना विभाग से मिली 192 सूची में बेसिक शिक्षा विभाग में नौकरी कर रहे फर्जी 6 शिक्षक और एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मिलने से हड़कंप मचा गया है. जांच पड़ताल के लिए सभी के मूल प्रपत्र मंगवाए गए हैं.

बाराबंकी जिले में पिछले दिनों बेसिक शिक्षा विभाग में फर्जी कागजातों के जरिये अध्यापक की नौकरी कर सरकार के खजाने से मोटी रकम वसूलने वाले बाप-बेटे जेल पहुंचाए गए थे. इस मामले के बाद अब फिर जिले में 6 अध्यापकों समेत एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी फर्जी पाए गए हैं. फर्जी पाए गए कर्मचारियों की जन्मतिथि और पैन कार्ड एक है और उसी नाम पर डबल-डबल लोग नौकरी कर रहे थे.

बीएसए वीपी सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि फाइलों के मिलान में के बाद ये फर्जीवाड़ा पकड़ा गया है. उन्होंने बताया कि लीलावती जो बाराबंकी जिले में बतौर सहायक अध्यापिका है उनकी डेट ऑफ बर्थ और पैन नम्बर का मिलान महाराज गंज की लीलावती से मिल रहा है. दोनों एक हैं. इसी तरह मधुलिका पाठक का पैन और डेट ऑफ बर्थ अयोध्या की मेलानिली वर्मा से मिल रहा है. रामकिशुन सूरतगंज में काम करने वाले हैं और सेम पैन और जन्मतिथि रामकिशन बहराइच में मिलती है.

बीएसए ने बताया कि ऐसे ही हैदरगढ़ की स्वाती तिवारी का सीतापुर में सेम मामला मिला है. साथ ही जिले के पूरेडलही में स्नेहलता की डिटेल आजमगढ़ की स्नेहलता से मिल रही है. वहीं चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी फतेहपुर के किशनपाल का पैन और डेट ऑफ बर्थ गाजीपुर के रहने वाले अध्यापक कृष्णप्रकाश से मिल रहा है. फिलहाल सभी का वेतन रोकने के साथ-साथ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई के आदेश दिए गए है.

यह भी पढ़ें:

यूपी: शिक्षक भर्ती घोटाले में मोस्ट वांटेड बीजेपी नेता पर घोषित होगा ईनाम, पोस्टर भी जारी करने की तैयारी में है एसटीएफ

यूपी: टीचर्स भर्ती मामले में अब आरक्षण का पेंच, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 के चुनाव में BJP से गठबंधन रहेगा या नहीं? जयंत चौधरी ने राम मंदिर मामले के बीच साफ किया रुख
2027 के चुनाव में BJP से गठबंधन रहेगा या नहीं? जयंत चौधरी ने राम मंदिर मामले के बीच साफ किया रुख
Sonbhadra News: शादी का झांसा देकर युवती से रेप करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जबरन कराया था गर्भपात
सोनभद्र: शादी का झांसा देकर युवती से रेप करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जबरन कराया था गर्भपात
लगती रही 'चपत', देखते रहे चंपत? राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में चौंकाने वाले खुलासे
लगती रही 'चपत', देखते रहे चंपत? राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में चौंकाने वाले खुलासे
Ram Mandir Donation Case Live Updates: अयोध्या पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, अगर सरकार में आए तो क्या करेंगे? बता दिया
Live: अयोध्या पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, अगर सरकार में आए तो क्या करेंगे? बता दिया

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case:जन्मदिन के बहाने ले गई मौत के मुंह में, देखें क्राइम सीन की इनसाइड स्टोरी!
Ketan Agarwal Murder Case | Siya Goyal | Pune: मंगेतर की हत्या का खौफनाक सच!
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal: मंदिर का पैसा और 'चोरी' का खेल?
PM Modi Speech in Seychelles National Assembly:सेशेल्स में छाए पीएम मोदी!
Bollywood News: चर्चा में कृति सेनन और कबीर का रिश्ता, सोशल मीडिया पर उड़ रही हैं धोखे की अफवाहें! (28.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मुश्किल दौर से गुजर रहा रूस', राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का बड़ा बयान, जानें क्यों कहा ऐसा
'मुश्किल दौर से गुजर रहा रूस', राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का बड़ा बयान, जानें क्यों कहा ऐसा
उद्धव ठाकरे का निशाना, 'BJP मंदिर वहीं बनाएंगे का नारा देती थी, अब समझ आया क्यों...'
उद्धव ठाकरे का निशाना, 'BJP मंदिर वहीं बनाएंगे का नारा देती थी, अब समझ आया क्यों...'
Sunday BO Collection: 'वेलकम टू द जंगल' 63 करोड़ के हुई पार, 'कॉकटेल 2' कर रही धांसू कमाई, जानें संडे कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' 63 करोड़ के हुई पार, 'कॉकटेल 2' कर रही धांसू कमाई, जानें संडे कलेक्शन
एक दिन में 2 हार, 'ब्लैक डे' से कम नहीं रहा संडे, पहले ऑस्ट्रेलिया, फिर आयरलैंड से हारी टीम इंडिया
एक दिन में 2 हार, 'ब्लैक डे' से कम नहीं रहा संडे, पहले ऑस्ट्रेलिया, फिर आयरलैंड से हारी टीम इंडिया
France Plane Crash: फ्रांस में बड़ा विमान हादसा, पैराशूटिंग स्कूल का प्लेन क्रैश, 5 छात्रों समेत 11 की मौत
फ्रांस में बड़ा विमान हादसा, पैराशूटिंग स्कूल का प्लेन क्रैश, 5 छात्रों समेत 11 की मौत
बीजेपी कार्यकर्ताओं को जान से मारने की धमकी के बाद हुमायूं कबीर पर कार्रवाई, पश्चिम बंगाल पुलिस ने किया अरेस्ट
हुमायूं कबीर को पुलिस ने किया अरेस्ट, BJP कार्यकर्ताओं को जान से मारने की दी थी धमकी
Dead Body Sweating: क्या गर्मी में लाश को भी आ सकता है पसीना, जानें क्या कहता है विज्ञान?
क्या गर्मी में लाश को भी आ सकता है पसीना, जानें क्या कहता है विज्ञान?
UP Home Guard Result 2026: यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे चेक करें अपना परिणाम 
यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे चेक करें अपना परिणाम 
Embed widget