एक्सप्लोरर

Ayodhya Case: अयोध्या से जुड़ा विवाद क्या है, किस तरह पहुंचा देश की सर्वाेच्च अदालत में मामला

अयोध्या में राम मंदिर को लेकर सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को खत्म हो गई। देश भर की निगाहें अब इससे जुड़े फैसले पर लगी हैं। आखिर अयोध्या से जुड़ा विवाद क्या है, इसे जानिये

नई दिल्ली/अयोध्या एबीपी गंगा। अयोध्या मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट बीते चालीस दिन से चल रही सुनवाई बुधवार को खत्म हो गई। इस दौरान हिंदू पक्ष और मुस्लिम पक्ष ने अपनी दलीलें रखीं। इससे पहले मंगलवार को मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई ने संकेत दे दिये थे कि बुधवार को सुनवाई का अंतिम दिन है। हालांकि आज सुनवाई पांच बजे खत्म होनी थी लेकिन एक घंटे पहले यानी चार बजे ही सुनवाई पूरी हो गई। सीजेआई की अगुवाई में पांच जजों की बेंच ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। आपको बता दें कि 17 नवंबर को सीजेआई रंजन गोगोई का रिटायरमेंट है और ये तय माना जा रहा है कि फैसला उससे पहले आ जाएगा।

आखिर अयोध्या से जुड़ा विवाद क्या है, इसे जानने के लिये हमें पीछे जाना पड़ेगा। राम जन्मभूमि को लेकर इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले के बाद मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया।

इस तरह सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला 2010 में इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने अयोध्या विवाद पर अपना फैसला सुनाया था। जिसके खिलाफ देश के सर्वोच्च अदालत मे 14 याचिकाएं दाखिल की गई हैं। अदालत ने 2.77 एकड़ की भूमि को तीन पक्षों- सुन्नी वक्फ बोर्ड, निर्मोही अखाड़ा और राम लला विराजमान के बीच बांट दिया था। पिछले महीने सुनवाई के दौरान वरिष्ठ वकील सीएस वैद्यनाथ ने कहा था कि भगवान राम के जन्मस्थान पर संयुक्त कब्जा नहीं हो सकता क्योंकि जन्मस्थान स्वयं देवता हैं। उन्होंने तर्क देते हुए कहा था कि संयुक्त कब्जे से देवता का विभाजन होगा जो संभव नहीं है।

ये था अयोध्या से जुड़ा विवाद 1853 में इस जगह के आसपास पहली बार दंगे हुए। 1859 में अंग्रेजों के शासन के दौरान विवादित जगह के आसपास बाड़ लगा दी। मुसलमानों को ढांचे के अंदर और हिंदुओं को बाहर चबूतरे पर पूजा करने की इजाजत दी गई। फरवरी 1885 में महंत रघुबर दास ने फैजाबाद के उप-जज के सामने याचिका दायर की कि यहां मंदिर बनाने की इजाजत दी जाए। जज पंडित हरिकृष्ण ने यह कहकर इसे खारिज कर दिया कि यह चबूतरा पहले से मौजूद मस्जिद के इतना करीब है कि इस पर मंदिर बनाने की इजाजत नहीं दी जा सकती। असली विवाद शुरू हुआ 23 दिसंबर 1949 को, जब भगवान राम की मूर्तियां मस्जिद में पाई गईं। हिंदुओं का कहना था कि भगवान राम प्रकट हुए हैं, जबकि मुसलमानों ने आरोप लगाया कि किसी ने रात में चुपचाप मूर्तियां वहां रख दीं।

उस वक्त के प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने यूपी के तत्कालीन मुख्यमंत्री जी. बी. पंत से इस मामले में फौरन कार्रवाई करने को कहा। यूपी सरकार ने मूर्तियां हटाने का आदेश दिया लेकिन जिला मजिस्ट्रेट के. के. नायर ने दंगों और हिंदुओं की भावनाओं के भड़कने के डर से इस आदेश को पूरा करने में असमर्थता जताई। हालांकि नायर के बारे में माना जाता है कि वह कट्टर हिंदू थे और मूर्तियां रखवाने में उनकी पत्नी शकुंतला नायर की भूमिका थी।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देहरादून को जाम से राहत, आशारोड़ी-झाझरा बाईपास पर तेज हुआ निर्माण कार्य
देहरादून को जाम से राहत, आशारोड़ी-झाझरा बाईपास पर तेज हुआ निर्माण कार्य
गोंडा में हादसा, बृजभूषण शरण सिंह के कार्यक्रम से लौट रही स्कूल बस पलटी
गोंडा में हादसा, बृजभूषण शरण सिंह के कार्यक्रम से लौट रही स्कूल बस पलटी
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
'आरक्षण स्थायी नहीं' मोहन भागवत के बयान पर सियासत, सपा ने पूछा- NFS पर कब बोलेंगे
'आरक्षण स्थायी नहीं' मोहन भागवत के बयान पर सियासत, सपा ने पूछा- NFS पर कब बोलेंगे

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
ब्रेन हैमरेज, आतें और दिल फटा... अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
ब्रेन हैमरेज, आतें और दिल फटा... अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
Embed widget