एक्सप्लोरर

इपीएफओ खाता धारकों के लिए खुशख़बरी, दिवाली पर मिलेगा ब्याज, जानें कैसे चेक करेंगे बैलेंस

6 करोड़ के करीब इपीएफओ खाता धारकों के लिए खुशखबरी है कि सरकार दिवाली तक ब्याज की राशि खातों में ट्रांसफर करने वाली है। इस बात की जानकारी श्रम मंत्री गंगवार ने दी।

एबीपी गंगा। इस दिवाली कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (इपीएफओ) खाता धारकों को सरकार भी तोहफा देने जा रही है। श्रम मंत्री के मुताबिक साल 2018-19 के लिए विभाग जल्द ही इपीएफओ खाता धारकों ब्याज की राशि ट्रांसफर करेगा। बता दें कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के 6 करोड़ से भी ज्यादा सदस्य हैं। श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने कहा कि मंत्रालय ने इस बारे में अधिसूचित भी कर दिया है। उम्मीद की जा रही है कि दिवाली से पहले सदस्यों के खाते में ब्याज की राशि आ जाए। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन इस बार खाताधारकों को 2018-19 के लिए 8.65 प्रतिशत की दर से ब्याज दे रहा है। वहीं, 2017-18 के लिए 8.55 फीसदी की दर से ब्याज का भुगतान किया था।

गंगवार ने बताया कि 8.65 फीसदी की ब्याज दर पर वित्त मंत्रालय ने कोई आपत्ति नहीं जाहिर की, विश्वास है कि इस बारे में जल्द ही अधिसूचना भी होगी। संतोष गंगवार ने ये जानकारी फिक्की में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान दी। गौरतलब है कि फरवरी में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की एक बैठक के दौरान साल 2018-19 के लिए ब्याज दर बढ़ाने का फैसला लिया गया था। जो कि पिछले तीन साल में पहली बार है।

बता दें कि भविष्य निधि खाते में जमा रकम की जानकारी इसके सदस्य एक एसएमएस के जरिए भी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए इपीएफओ सदस्य को 7738299899 पर EPFOHO UAN ENG लिखकर भेजना होगा। ENG की जगह HIN भी लिखकर भेज सकते हैं, ऐसा करने पर आपको हिंदी में जानकारी प्राप्त होगी। हिंदी, अंग्रेजी के अलावा पंजाबी, मराठी, कन्नड़, तेलगू, तमिल, मलयालम और बंगाली में भी बैलेंस चेक किया जा सकता है।

इसके अलावा इपीएफओ की वेबसाइट से भी बैलेंस की जानकारी मिल सकती है। यहां सदस्य अपनी पासबुक चेक कर सकते हैं। पासबुक के लिए सदस्य को यूएएन नंबर चाहिए होगा।

मिस कॉल के जरिए भी पता कर सकते हैं बैलेंसः मैसेज और वेबसाइट के अलावा मोबाइल से मिस कॉल कर भी इपीएफओ अकाउंट का बैलेंस पता किया जा सकता है। इसके लिए सदस्य को रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 011-22901406 पर मिस कॉल करनी होगी। इसके बाद सदस्य को बैलेंस की जानकारी के संबंध में एसएमएस प्राप्त होगा।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
हापुड़: जलभराव से परेशान ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शन, बीच सड़क पर बोई धान की फसल
हापुड़: जलभराव से परेशान ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शन, बीच सड़क पर बोई धान की फसल
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नेहा सिंह राठौर का तंज, बोलीं- 'अगला नंबर इथेनॉल वाले का...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नेहा सिंह राठौर का तंज, बोलीं- 'अगला नंबर इथेनॉल वाले का...'

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
Embed widget