एक्सप्लोरर

Bulandshahar News: बुलंदशहर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

Bulandshahar News: यूपी के बुलंदशहर में सोमवार रात को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, ये बदमाश गोकशी के लिए जा रहे थे. पुलिस ने इस मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है.

Bulandshahar News: यूपी के बुलंदशहर में सोमवार रात को पुलिस और बदमाशों के बीच उस वक्त मुठभेड़ हो गई जब ये बदमाश गोकशी के लिए जा रहे थे. पुलिस ने इन्हें गांव हुसैनपुर के जंगलों में घेर लिया, जहां खुद को घिरा देख उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. जिसके बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी कई राउंड फायरिंग की. इस मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी बदमाश को गोली लग गई. जिसके बाद पुलिस ने उसे और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि बदमाश के अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए.  

पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़

खबर के मुताबिक सोमवार की रात को गुलावठी थाना क्षेत्र गांव हुसैनपुर के जंगलों में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई. इनमें एक इलाके का टॉप 10 बदमाश चांद शामिल है. ये बदमाश अपने साथियों के साथ गोकशी के लिए जा रहा था. मुखबिर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. जिसके बाद उन्होंने बदमाशों की घेराबंदी शुरू कर दी. इसके बाद बदमाशो ने उन पर फायरिंग की, पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश चांद को गोली लग गई और वो घायल हो गया.

इनामी बदमाश गिरफ्तार

इस मुठभेड़ में इनामी बदमाश चांद और उसका एक साथी गिरफ्तार हो गया. जबकि उसके अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए. पुलिस ने फरार बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है. घटना स्थल से 1 तमंचा 3 कारतूस सहित मोटरसाइकिल, 1 जीवित गोवंश, व गौकशी करने के उपकरण भी बरामद हुए हैं.  घटना की जानकारी देते हुए एसएसपी संतोष सिंह ने कहा कि पकड़े गए चांद का लंबा अपराधिक इतिहास है. उस पर कई मुकदमे दर्ज हैं. पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है. 

ये भी पढ़ें-

उत्तर प्रदेश में अब विधानसभा चुनाव के बाद विधान परिषद चुनाव की बारी, आज से फिर शुरू हो रही है नामांकन की प्रक्रिया, इतनी सीटों पर होना है चुनाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जान दें दूंगा-गर्दन कटा दूंगा लेकिन गाऊंगा नहीं', वंदे मातरम् पर बोले इमरान मसूद
'जान दें दूंगा-गर्दन कटा दूंगा लेकिन गाऊंगा नहीं', वंदे मातरम् पर बोले इमरान मसूद
लखनऊ में बनेगी AI सिटी, योगी सरकार की योजना को मिले 25 से ज्यादा प्रस्ताव
लखनऊ में बनेगी AI सिटी, योगी सरकार की योजना को मिले 25 से ज्यादा प्रस्ताव
यूपी MLC चुनाव से पहले BJP में बगावत, देवेंद्र प्रताप सिंह ने मांगा अपमान का बदला
यूपी MLC चुनाव से पहले BJP में बगावत, देवेंद्र प्रताप सिंह ने मांगा अपमान का बदला
योगी सरकार का बड़ा प्लान, गोबर से बढ़ेगी किसानों की कमाई!
योगी सरकार का बड़ा प्लान, गोबर से बढ़ेगी किसानों की कमाई!

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टाइगर श्रॉफ केस: सोनीपत के रेहान की मौसी का बड़ा खुलासा, '15 दिन पहले...'
टाइगर श्रॉफ केस: सोनीपत के रेहान की मौसी का बड़ा खुलासा, '15 दिन पहले...'
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget