एक्सप्लोरर

स्वतंत्रता दिवस पर गोरखपुर रेलवे चिकित्सालय में लगा पूर्वी यूपी का सबसे बड़ा ऑक्सीजन प्लांट, जानें- खासियत

गोरखपुर के ललित नारायण मिश्र रेलवे चिकित्सालय में प्राकृतिक ऑक्सीजन प्लांट लगाया गया है. गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ला ने इसके लिए पहल की थी.

Gorakhpur Oxygen Plant: देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस पर गोरखपुर के ललित नारायण मिश्र रेलवे चिकित्सालय में पूर्वी यूपी का सबसे बड़ा ऑक्सीजन प्लांट लगा है. गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ला ने पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम विनय कुमार त्रिपाठी और अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में इसका लोकार्पण किया. इसकी खासियत यह है कि ये वातावरण से ऑक्सीजन को जनरेट करेगा. ऑक्सीजन प्लांट एक मिनट में 500 लीटर ऑक्सीजन का उत्पादन करेगा. इससे गोरखपुर और आसपास के कोरोना से ग्रसित 150 गंभीर मरीजों को ऑक्सीजन उपलब्ध कराई जा सकेगी. तीसरी लहर को देखते हुए गोरखपुर और आसपास के जिलों के लिए ये सरकार का बहुत बड़ा प्रयास है. 

सांसद रवि किशन ने की पहल 
गोरखपुर के ललित नारायण मिश्र रेलवे चिकित्सालय में प्राकृतिक ऑक्सीजन प्लांट लगाया गया है. गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ला ने इसके लिए पहल की थी. सांसद बनने के बाद ही उन्होंने इसके लिए तत्कालीन रेल मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखा था. केंद्र और प्रदेश सरकार के सहयोग से स्थापित इस प्लांट को लगाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी तत्परता दिखाई. 

कोरोना की तीसरी लहर से पहले किया गया स्थापित 
वैश्विक महामारी करोना कि तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए कोरोना से सुरक्षा के लिए ये बहुत बड़ा प्रयास माना जा रहा है. कोरोना की दूसरी लहर में जिस तरह से हाहाकार मचा और ऑक्सीजन की किल्लत से लोगों को जान गंवानी पड़ी, उसे ध्यान में रखते हुए ये प्रयास किया गया. जल्द से जल्द ऑक्सीजन प्लांट की उपलब्धता सुनिश्चित कर तीसरी लहर के पहले इसे स्थापित किया गया है. 

पूर्वी यूपी के लोगों को काफी सुविधा होगी
ललित नारायण मिश्र रेलवे चिकित्सालय में ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण करने आए सांसद रवि किशन शुक्ला ने कहा कि पूर्वी यूपी के लिए ये बहुत बड़ा तोहफा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लालकिले की प्राचीर से हम सभी को संदेश दिया है. उनका मार्गदर्शन हमेशा हम लोगों को मिलता रहता है. 75वें स्वतंत्रता दिवस पर गोरखपुर के ललित नारायण मिश्र रेलवे चिकित्सालय में लगा ऑक्सीजन प्लांट एक मिनट में 500 लीटर ऑक्सीजन का उत्पादन करेगा. तत्कालीन रेल मंत्री पीयूष गोयल को उन्होंने पत्र लिखकर इसकी मांग की थी. इस प्लांट के लगने से गोरखपुर ही नहीं बल्कि पूर्वी यूपी के लोगों को काफी सुविधा होगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने की हर संभव प्रयास कर रहे हैं.

एक मिनट में 500 लीटर ऑक्सीजन तैयार होगी
पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक विनय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि गोरखपुर के ललित नारायण मिश्र रेलवे चिकित्सालय में इस प्लांट को लगाया गया है. प्लांट प्राकृतिक स्रोतों से ऑक्सीजन का उत्पादन करेगा. उन्होंने बताया कि एक मिनट में 500 लीटर ऑक्सीजन तैयार होगी. इसके साथ ही 150 गंभीर मरीजों को समय से ऑक्सीजन उपलब्ध कराई जा सकेगी. ये हमारे लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है. वो भी तब, जब तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य सुविधाओं पर विशेष रूप से ध्यान दिया जा रहा है. सरकार भी इसके लिए प्रयास कर रही है, इसलिए वे केंद्र और प्रदेश सरकार के साथ रेल मंत्रालय को भी धन्यवाद देते हैं. इस अवसर पर पूर्वोत्‍तर रेलवे के मुख्‍य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह, सीनियर जनसंपर्क अधिकारी सीपी चौहान समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे. 

ये भी पढ़ें: 

UP: जेल में फिर शुरू होगा मुलाकातों का सिलसिला, कोरोना के चलते 16 महीने से लगी थी रोक

यूपी में 5 पुलिसकर्मियों को मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पुलिस पदक सम्मान, सीएम योगी ने की घोषणा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देहरादून को जाम से राहत, आशारोड़ी-झाझरा बाईपास पर तेज हुआ निर्माण कार्य
देहरादून को जाम से राहत, आशारोड़ी-झाझरा बाईपास पर तेज हुआ निर्माण कार्य
गोंडा में हादसा, बृजभूषण शरण सिंह के कार्यक्रम से लौट रही स्कूल बस पलटी
गोंडा में हादसा, बृजभूषण शरण सिंह के कार्यक्रम से लौट रही स्कूल बस पलटी
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
'आरक्षण स्थायी नहीं' मोहन भागवत के बयान पर सियासत, सपा ने पूछा- NFS पर कब बोलेंगे
'आरक्षण स्थायी नहीं' मोहन भागवत के बयान पर सियासत, सपा ने पूछा- NFS पर कब बोलेंगे

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
ब्रेन हैमरेज, आतें और दिल फटा... अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
ब्रेन हैमरेज, आतें और दिल फटा... अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
Embed widget