एक्सप्लोरर

यूपी की कानून व्यवस्था पर डॉ विकास दिव्यकीर्ति ने दिया जवाब, सीएम योगी को लेकर कही ये बात

Vikas Divyakiriti Interview: डॉ विकास दिव्यकीर्ति ने यूपी की कानून व्यवस्था के सवाल पर कहा कि "योगी जी बढ़िया नेता है. कई मामलों उनकी सख्ती और सीधा जवाब काम भी आता है. 

Vikas Divyakiriti Interview: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार अपनी सख्त छवि और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति के लिए जानी जाती है. सीएम योगी भी प्रदेश में मजबूत लॉ एंड ऑर्डर का दावा करते हैं. इन तमाम बातों पर देश के जाने माने शिक्षक और दृष्टि आईएएस संस्थान के डायरेक्टर विकास दिव्यकीर्ति ने अपनी बात रखी है. उन्होंने बताया कि वो इसे लेकर क्या सोचते हैं. 

डॉ विकास दिव्यकीर्ति ने हाल ही में न्यूज़ एजेंसी एएनआई के पॉडकास्ट को इंटरव्यू दिया. इस दौरान उन्होंने तमाम देश की राजनीति से लेकर तमाम बातों पर अपनी राय रखी. जब उनसे यूपी की कानून व्यवस्था को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने सीएम योगी की तारीफ की और कहा कि "योगी जी बढ़िया नेता है. कई मामलों उनकी सख्ती और सीधा जवाब काम भी आता है. 

यूपी की कानून व्यवस्था पर जवाब
उन्होंने कहा- 'मैं इसे लेकर संशय पर रहता हूं कि मैं बुलडोजर के मामले पर या एनकाउंटर के मामले पर क्या कहूं? लेकिन, एक चीज मैंने देखी है वहां (यूपी में) हमारे दो सेंटर हैं..तो वहां मैंने देखा है जो लड़कियां हैं.. जब मैं उनसे पूछता हूं कि यहां का सिस्टम कैसा है? तो एक दो बच्चों ने कहा कि अब हमें शाम के बाद बाहर निकलने में डर नहीं लगता. 

डॉ विकास दिव्यकीर्ति ने आगे कहा- 'मैं वहां रहता नहीं हूं तो मुझे जमीनी हकीकत पता नहीं है. लेकिन, एक तो मेरा अनुभव ये हैं कि जब हम पांच साल पहले इलाहाबाद गए तो हमें बताया गया कि यहां गुंडागर्दी बहुत ज्यादा है. लोग आएंगे तो बम फेंक देंगे. उसके करीब दो साल पहले योगी जी सीएम बने. हम दिमागी तौर पर तैयार थे ये सब हमारे साथ होने वाला है. दिलचस्प बात ये हैं कि पांच साल हो गए आज तक कोई हमारे पास नहीं आया. 

इस दौरान उन्होंने ये भी कहा कि आज से 10-15 साल बाद वो सीएम योगी और राहुल गांधी को प्रधानमंत्री के तौर पर भी देखते हैं. उन्होंने कहा कि दोनों की उम्र लगभग एक ही है.

नेमप्लेट विवाद के बीच कांवड़ मार्ग पर नॉनवेज की बिक्री पर भी रोक, इस जनपद में फरमान जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सऊदी अरब में यूपी के लाल की मौत, 45 दिन से शव का इंतजार
सऊदी अरब में यूपी के लाल की मौत, 45 दिन से शव का इंतजार
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
किशोरियों से छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीणों ने दो युवकों की पिटाई, वीडियो वायरल
किशोरियों से छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीणों ने दो युवकों की पिटाई, वीडियो वायरल
मसूरी में चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
मसूरी में चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget