एक्सप्लोरर

धड़ल्ले से फल-फूल रहा है सफेद दूध का काला कारोबार, 5 हजार लीटर मिलावटी दूध बरामद

अमरोहा में मिलावटी दूध का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। प्रशासन दूध माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने में जुट गया है।

अमरोहा, एबीपी गंगा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में सफेद दूध का काला कारोबार धड़ल्ले से फल-फूल रहा है। दूध माफिया खुलेआम दूध के टैंकरों में मिलावटी दूध भरकर बाजारों में सप्लाई कर रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में जब प्रशासन की टीम ने छापा मारा तो आरोपी टैंकर छोड़ मौके से फरार हो गए। मौके पर पहुंची खाद्य विभाग की टीम ने दूध के सैंपल लिए और लगभग 5 हजार लीटर दूध के साथ एक टैंकर और मिलावट करने के उपकरण बरामद किए।

मामला अमरोहा जिले के गजरौला थानाक्षेत्र के हसनपुर मार्ग का है जहां पर बड़े पैमाने पर दूध का काला कारोबार धड़ल्ले से हो रहा था। दूध माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हैं कि 2 होटलों के पीछे दूध की चोरी करके मिलावट की जाती है। नामी कम्पनी के दूध से भरे टैंकरों से दूध पहले चोरी किया जाता है और फिर मिलावट के बाद उसे गाड़ियों के सहारे बाजार में बेचा जाता है।

जिलाधिकारी ने मामले को संज्ञान में लेते हुए एसडीएम हसनपुर को मौके पर भेजा, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। खाद्य विभाग की टीम को बुलाकर मिलावटी दूध को नष्ट करा दिया गया। फिलहाल प्रशासन दूध माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने में लगा है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
'नारी के सम्मान और स्वाभिमान के लिए समर्पित सरकार', मां चंद्रघंटा की आराधना कर बोले CM योगी
'नारी के सम्मान और स्वाभिमान के लिए समर्पित सरकार', मां चंद्रघंटा की आराधना कर बोले CM योगी
'ओवैसी से घबरा गए अखिलेश...', ओम प्रकाश राजभर ने क्यों किया ये दावा?
'ओवैसी से घबरा गए अखिलेश...', ओम प्रकाश राजभर ने क्यों किया ये दावा?
UP में 25 फरवरी के बाद होंगे विधानसभा चुनाव? इस वजह से लग रहे कयास!
UP में 25 फरवरी के बाद होंगे विधानसभा चुनाव? इस वजह से लग रहे कयास!

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिंदू दुकानों से ही खाएं बिरयानी', दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल में पोस्टर विवाद
'हिंदू दुकानों से ही खाएं बिरयानी', दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल में पोस्टर विवाद
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
भारत की GDP का IMF ने बढ़ाया अनुमान, BJP ने पीठ ठोंकी, स्मृति ईरानी बोलीं- 'दुनियाभर में...'
भारत की GDP का IMF ने बढ़ाया अनुमान, BJP ने पीठ ठोंकी, स्मृति ईरानी बोलीं- 'दुनियाभर में...'
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
PAK टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका ने किया टीम का एलान, यह खिलाड़ी पहली बार बना कप्तान 
PAK टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका ने किया टीम का एलान, यह खिलाड़ी पहली बार बना कप्तान 
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
Embed widget