एक्सप्लोरर

Dharchula News: 5 महीने बीतने पर भी 'एलधारा' में कोई निर्माण कार्य नहीं, अब गुस्साए लोगों ने लगाया चक्का जाम

Uttarakhand News: एसडीएम दिवेश शासनी ने बताया कि शासन की तरफ से टीएचडीसी को नामित किया गया था. 31 दिसंबर तक की टीएचडीसी ने हमें पूरी रिपोर्ट दे दी है. हमें लगता है 12 जनवरी तक टेंडर कॉल हो जाएंगे.

Dharchula News: धारचूला (Dharchula) के एलधारा में निर्माण कार्य न होने से गुस्साए लोगों ने नेशनल हाईवे को आधे घंटे के लिए बंद कर आक्रोश व्यक्त किया. इस दौरान नेशनल हाईवे में काफी लंबा जाम लगा रहा. दर्जनों वाहन जाम में फसें रहे, जिससे आवाजाही कर रहे राहगीरों को मुसीबतों का सामना करना पड़ा. बता दें कि 28 जुलाई 2021 को एलधारा के पहाड़ी से भारी मलबा और बोल्डर गिरने से कई मकान और दुकानें क्षतिग्रस्त हो गए थे. 

धारचूला के ग्वालगाव वार्ड के अंतर्गत आपदाग्रस्त एलधारा तड़कोट और मल्ली बाजार क्षेत्र में निर्माण कार्य नहीं होने से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने आपदा संघर्ष समिति के अध्यक्ष नेत्र सिंह कुंवर के नेतृत्व में पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत टनकपुर तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग के आपदाग्रस्त एलधारा में एक घण्टे से अधिक समय तक चक्का जाम लगाकर नाराजगी जताई. निर्माण कार्य शुरू नहीं होने को लेकर शासन प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

आंदोलन की चेतावनी के बाद पुलिस प्रशासन सतर्क
चक्का जाम की सूचना पर एसडीएम दिवेश शासनी मौके पर पहुंचे. उन्होंने आंदोलनकारियों को प्रशासन के द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी और आपदा ग्रस्त क्षेत्र में निर्माण के लिए 11 जनवरी को टेंडर लगने की जानकारी दी, जिसके बाद आंदोलनकारियों ने 11 जनवरी को टेंडर नहीं लगने पर फिर से उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी. आंदोलन की चेतावनी से पुलिस प्रशासन सतर्क रहा. 

संघर्ष समिति के एनएच को चक्का जाम करने के ऐलान को लेकर कोतवाल कुंवर सिंह रावत पुलिस टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे. आपदा के पांच महीने बीतने के बाद भी एलधारे में सुरक्षात्मक कार्य न होने से लोगों को अनहोनी का डर सताने लगा है, जिससे लोग डरे सहमे हुए है. एसडीएम धारचूला दिवेश शासनी ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन की तरफ से टीएचडीसी को नामित किया गया था. यहां पर डीपीआर बनाने के लिए, 31 दिसंबर तक टीएचडीसी ने हमारे पास पूरी रिपोर्ट दे दी है. अब यहां पर टेंडर कॉल होने हैं. हमें लगता है कि 11-12 जनवरी तक टेंडर कॉल हो जाएंगे.

यह भी पढ़ें:- UP Politics: अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन बसपा में शामिल, बेटे अहजम अहमद ने भी ली पार्टी की सदस्यता

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी बोले, 'JNU में ऐसे भटके लोग आपको मिलेंगे, वो...'
CM योगी बोले, 'JNU में ऐसे भटके लोग आपको मिलेंगे, वो...'
चाय में जहर मिलाती है पत्नी, कानपुर पुलिस को पति ने दिए सबूत
चाय में जहर मिलाती है पत्नी, कानपुर पुलिस को पति ने दिए सबूत
गोंडा: मगरमच्छ के हमले में घायल मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग
गोंडा: मगरमच्छ के हमले में घायल मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग
यूपी के इस जिले का बदलेगा नाम, CM योगी का मंच से ऐलान
यूपी के इस जिले का बदलेगा नाम, CM योगी का मंच से ऐलान

वीडियोज

Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Embed widget