एक्सप्लोरर

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने जनता दर्शन मोबाइल ऐप किया लॉन्च, घर बैठे दूर होंगी शिकायतें

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने एक अहम पहल की है. दूर दराज के क्षेत्रों से राजधानी लखनऊ आने वालों के लिये अब तकलीफ नहीं होगी. जनता की समस्याएं ऐप के जरिये दूर की जाएंगी.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अभिनव प्रयोग शुरू किया है. अब जनता दर्शन के लिए राजधानी के चक्कर नहीं लगाने होंगे. घर बैठे ही जनता दर्शन ऐप से लोग जुड़ पाएंगे. उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनता दर्शन के लिए मोबाइल ऐप को लॉन्च किया. इसके अलावा शिकायत प्रणाली के लिए एक वेबसाइट को भी लॉन्च किया.

जनता दर्शन मोबाइल ऐप लॉन्च

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनता दर्शन मोबाइल ऐप्स की लॉन्चिंग करते हुए कहा कि प्रदेश में 11 महीने से कोरोना महामारी के चलते दूरदराज के इलाकों से आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को लखनऊ आने में काफी कठिनाइयों का सामना उठाना पड़ा. इसी वजह से यह आइडिया आया कि एक जनता दर्शन मोबाइल ऐप शुरू किया जाए. जिससे ऐसे लोगों की शिकायतों और समस्याओं का निराकरण तेजी से घर बैठकर ही हो सके. उनका यह भी कहना था कि इसके लिए एक समय सीमा भी रखी गई है और इस तय समय सीमा में जनता की समस्या को सुलझा कर उन्हें सूचित भी किया जाएगा. साथ ही समाधान कंप्लेंट ट्रैकिंग पोर्टल का भी शुभारंभ किया. इस पोर्टल पर कोई भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है.

अन्य विभाग भी कर सकेंगे शिकायत

हालांकि केशव प्रसाद मौर्य से जब यह सवाल पूछा गया कि शिकायत के लिए मुख्यमंत्री पोर्टल पहले से मौजूद है तो ऐसे में एक अलग शिकायत अनुसरण प्रणाली की जरूरत क्यों पड़ी, तो उनका साफ तौर पर कहना था कि आइजीआरएस पोर्टल पर लोग तमाम शिकायतें करते हैं और मुख्यमंत्री इस पर कार्रवाई भी करते हैं. लेकिन ई कंप्लेंट ट्रैकिंग पोर्टल पर उनके विभाग से जुड़ी समस्याओं के साथ-साथ लोग दूसरे विभागों की शिकायत भी कर सकते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि यह पूरा मोबाइल एप मात्र 50 हजार में तैयार हो गया. जबकि अगर किसी प्रोफेशनल से कराते तो तकरीबन 50 लाख रुपए का खर्च आता.

कांग्रेस अपराधियों का साथ देती है

वहीं, केशव प्रसाद मौर्य से जब मुख्तार अंसारी के मामले में पंजाब सरकार के कोर्ट जाने को लेकर सवाल पूछा गया तो उनका साफ तौर पर कहना था कि कांग्रेस की सरकार पहले भी इसी तरह अपराधियों का साथ देती रही है. उत्तर प्रदेश में भी ऐसा देखने को मिला है, लेकिन अपराधी के साथ अपराधी जैसा ही व्यवहार होना चाहिए.

ये भी पढ़ें.

Ayodhya: चंदा लेने पर उठे सवाल, ट्रस्ट के सदस्य ने कहा-पूरी पारदर्शिता से चल रहा है निधि समर्पण अभियान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में पेंशनधारकों को योगी सरकार का तोहफा, मासिक पेंशन में बढ़ेगी
यूपी में पेंशनधारकों को योगी सरकार का तोहफा, मासिक पेंशन में बढ़ेगी
योगी सरकार मरीजों की सुरक्षा को लेकर अलर्ट, अनफिट एंबुलेंसों पर एक्शन
योगी सरकार मरीजों की सुरक्षा को लेकर अलर्ट, अनफिट एंबुलेंसों पर एक्शन
यूपी में बारिश से नुकसान पर एक्शन में CM योगी, डीएम समेत अधिकारियों को सख्त निर्देश
यूपी में बारिश से नुकसान पर एक्शन में CM योगी, डीएम समेत अधिकारियों को सख्त निर्देश
लखनऊ में कैफे संचालक की मौत, लिव-इन पार्टनर पर हत्या का आरोप
लखनऊ में कैफे संचालक की मौत, लिव-इन पार्टनर पर हत्या का आरोप

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
400 रु कमाने वाली लड़की से करना चाहते थे शादी, आवाज और हाइट का उड़ा मजाक, किस्से अमिताभ बच्चन के
400 रु कमाने वाली लड़की से शादी करना चाहते थे अमिताभ, बर्थडे पर जानें किस्से
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
Kitchen Wall Cleaning Tips: क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
Embed widget