एक्सप्लोरर

Keshav Prasad Maurya के इस बयान से हलचल तेज, क्या यूपी में जल्द बदला जाएगा एक और शहर का नाम?

Aligarh Name Change: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के एक बयान को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही एक और शहर का नाम बदला जा सकता है. ये बात उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह और सीएम योगी के सामने कही.

Keshav Prasad Maurya News: उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ (Aligarh) का नाम हरिगढ़ (Harigarh) करने के मुद्दे को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने एक बार फिर से हवा दे दी है. सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की द्वितीय पुण्यतिथि के मौके पर केशव मौर्य ने अपने भाषण में अलीगढ़ का हरिगढ़ नाम लेकर चर्चाएं बढ़ा दी. उन्होंने ये बात उस वक्त कही जब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) और सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) भी मंच पर मौजूद थे.

बीजेपी ने पूर्व सीएम कल्याण सिंह की पुण्यतिथि को हिन्दू गौरव दिवस के तौर पर मनाया, इस दौरान अलीगढ़ में पार्टी की ओर से बड़ा कार्यक्रम किया गया था. जिसमें गृहमंत्री अमित शाह, सीएम योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी शामिल हुए. इस कार्यक्रम में अपना भाषण देते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि याद करिए 1992 जब बाबूजी कल्याण सिंह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे, मैं उस समय राजनीति में नहीं था. राम मंदिर आंदोलन का सिपाही था. जैसे श्री राम के लिए त्रेता युग में भरत जी ने सत्ता का त्याग किया था तो कलयुग में 1992 में श्री राम लला के मंदिर के लिए बाबूजी कल्याण सिंह ने अपनी सरकार त्याग दी थी. 

केशव मौर्य के बयान ने बढ़ाई हलचल

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, बाबूजी के जीवन काल में हमने उत्तर प्रदेश के 80 सांसदों में से 73 सांसद बनाकर नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाया. पीएम मोदी के नेतृत्व में आज अयोध्या में राम मंदिर बन रहा है और आज हम लोग भगवान राम और बाबूजी कल्याण सिंह की प्रतिमाओं के सामने हैं. आज ये प्रण लेकर जाइए की तीसरी बार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की प्रचंड बहुमत वाली सरकार बनाने के लिए उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 लोकसभा सीटों को जिता करके बाबूजी कल्याण सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि देंगे. 

केशव मौर्य ने इसी दौरान अपनी बात बढ़ाते हुए कहा, "आप दोनों हाथ उठाकर बोलिए जय श्री राम, अरे हरिगढ़ वालों और जोर से बोलिए जय श्री राम..." केशव प्रसाद मौर्य के इस हरिगढ़ शब्द को बोलने के बाद एक बार फिर से अलीगढ़ का नाम बदलने की चर्चाएं तेज हो गई हैं. 

अलीगढ़ का नाम बदलने की चर्चा तेज

दरअसल, पिछले काफी समय से हिंदूवादी संगठन लगातार अलीगढ़ का नाम बदलने की मांग करते चले आ रहे हैं. अलीगढ़ की जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह ने भी अलीगढ़ का नाम हरिगढ़ बदलने से संबंधित एक प्रस्ताव करीब एक साल पहले शासन को भी भेजा है, लेकिन उस पर अभी तक इस पर कोई फैसला नहीं लिया जा सका है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या में CM योगी बोले- हनुमानगढ़ी में पढ़वाई थी नमाज, जामा मस्जिद में हनुमान चालीस कराएंगे?
अयोध्या में CM योगी बोले- हनुमानगढ़ी में पढ़वाई थी नमाज, जामा मस्जिद में हनुमान चालीस कराएंगे?
सीएम योगी से मिलकर यह मुद्दा उठाने वाले थे बीजेपी नेता चंद्रमणि पांडेय, पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट!
सीएम योगी से मिलकर यह मुद्दा उठाने वाले थे बीजेपी नेता चंद्रमणि पांडेय, पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट!
लखनऊ: अलीगंज अग्निकांड में अवैध निर्माण पर आज आ सकता है फैसला, LDA ने आदेश रखा सुरक्षित
लखनऊ: अलीगंज अग्निकांड में अवैध निर्माण पर आज आ सकता है फैसला, LDA ने आदेश रखा सुरक्षित
ललिता गौतम हत्याकांड के बीच मायावती का बड़ा बयान, BSP चीफ ने कहा- सड़कों पर मत उतरिए
ललिता गौतम हत्याकांड के बीच मायावती का बड़ा बयान, BSP चीफ ने कहा- सड़कों पर मत उतरिए

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Bihar NDA Meeting: CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई एनडीए की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई NDA की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget