एक्सप्लोरर

आगरा में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या बोले, राम मंदिर के नाम पर गुमराह कर रहा है विपक्ष

आगरा दौरे पर आए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने राम मंदिर को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि, इस मुद्दे पर विपक्ष लोगों को गुमराह कर रहा है.

आगरा: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या का आगरा में कहना है कि, राम मंदिर के नाम पर विपक्ष जनता को गुमराह कर रहा है. फर्जी अफवाह फैलाई जा रही है, लेकिन राम भक्त अपनी जगह पर अडिग हैं. अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि, सपा सरकार ने राम भक्तों के खून से होली खेली है. वहीं, कांग्रेस पार्टी ने सुप्रीम कोर्ट में राम को काल्पनिक बताया था. जनता यह सब अच्छी तरीके से समझती है. विरोधी यह इसलिए अफवाह फैला रहे हैं कि ठीक एक साल के बाद विधानसभा चुनाव होने जा रहा है, लेकिन विरोधियों की विचार किसी भी रूप में सफल नहीं होगा.

चार साल के काम काज जनता के सामने हैं

भाजपा ने 4 साल में जो कार्य किए हैं वह जनता के समक्ष हैं. कोरोना काल में लोगों को दिक्कत न हो इसके लिए बेहतर प्लानिंग की गई है. वहीं उन्होंने एक छोटी पार्टी पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि विपक्ष 15 साल के भीतर जो कार्य नहीं करवा सका है वह कार्य भाजपा ने करवा दिए हैं.

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि 5 किलोमीटर लंबी सड़क की चौड़ाई अब 3 मीटर के बदले 5 मीटर होगी. वहीं अगर रोड 5 किलोमीटर से कम लंबी है तो ऐसी दशा में रोड के किनारे धार्मिक स्थल या पर्यटन स्थल है तो उस रोड को भी चौड़ा किया जाएगा.

टॉपर बच्चों के घर के पास गली का नाम एपीजे अब्दुल कलाम के नाम

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि, हाईस्कूल और इंटर के टॉपर बच्चों के घर के पास की गली या फिर सड़क का निर्माण किया जाएगा. इस रोड का नाम एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर रखा जाएगा. इसी तरह से स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के नाम पर मेजर ध्यानचंद विजयपथ का रोड का नाम रखा जाएगा. बुधवार का दिन आगरा और मथुरा जिले के लिए विशेष रहा. प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को दोनों जिलों के लिए 485 करोड़ रुपये की योजनाओं का तोहफा दिया. 

दोनों जिलों के अधिकांश क्षेत्रों में लोक निर्माण विभाग, सेतु निर्माण और राजकीय निर्माण निगम द्वारा सड़कों का निर्माण अथवा उनकी मरम्मत का कार्य अब आसानी से शुरू हो सकेगा. कई नए छोटे और बड़े पुल भी बनेंगे. इससे लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा. उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य राजकीय वायुयान से खेरिया एयरपोर्ट पर पहुंचें. वहां से सीधे सर्किट हाउस गए. जहां पर विभागीय अफसरों के साथ बैठक करने के बाद 395 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. इसके बाद  भाजपा प्रतिनिधियों के साथ बैठक की. कुछ ही देर बाद वे आगरा से बरेली के लिए रवाना हो गए.

ये भी पढ़ें.

Uttarakhand: दसवीं और बारहवीं में अंक देने का तय किया गया फॉर्मूला, पढ़ें कैसे होगा मूल्यांकन

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनभद्र: बीजेपी MLA का व्हाट्सएप नंबर हैक, की पैसे की मांग, FIR दर्ज
सोनभद्र: बीजेपी MLA का व्हाट्सएप नंबर हैक, की पैसे की मांग, FIR दर्ज
UP Weather Updates: यूपी में बारिश पर लगा ब्रेक, मौसम हुआ सुहाना, सुबह-शाम ठंडक बढ़ी
यूपी में बारिश पर लगा ब्रेक, मौसम हुआ सुहाना, सुबह-शाम ठंडक बढ़ी
UP Election: सपा सम्मेलन में खाली कुर्सियों पर सियासत, BJP बोली- 'साथ नहीं जनता...'
सपा सम्मेलन में खाली कुर्सियों पर सियासत, BJP बोली- 'साथ नहीं जनता...'
CM योगी आदित्यनाथ ने विधि-विधान से किया महानिशा पूजन व हवन, जगत कल्याण की प्रार्थना
CM योगी ने विधि-विधान से किया महानिशा पूजन व हवन, जगत कल्याण की प्रार्थना

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
पुणे में खोदा गया 10 फुट गहरा गड्ढा बना जानलेवा, गिरकर बुजुर्ग की मौत
पुणे में खोदा गया 10 फुट गहरा गड्ढा बना जानलेवा, गिरकर बुजुर्ग की मौत
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
Delhi Air Pollution: दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
Embed widget