एक्सप्लोरर

Shrikant Tyagi: श्रीकांत त्यागी मामले में नाम आने पर स्वामी प्रसाद मौर्य का पलटवार, कहा- 'पाप छुपाने के लिए बात बनाने में माहिर बीजेपी'

सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने श्रीकांत त्यागी मामले में नाम आने पर बीजेपी पर पलटवार किया है. स्वामी प्रसाद ने कहा कि बीजेपी अपना पाप छुपाने के लिए बातें बनाती है.

UP News: एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) सपा के सदस्यता अभियान में शिरकत करने देवरिया पहुंचे. उन्होंने इस दौरान यूपी के विभागों पर लगे कथित भ्रष्टाचार के आरोपों, श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi) केस और बिहार के मौजूदा राजनीति घटनाक्रम पर भी अपनी राय जाहिर की. पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद ने कहा कि योगी सरकार के एक मंत्री ने भ्रष्टाचार और जात-पात का आरोप लगाया है जो कि अपने आप में बहुत बड़ा आरोप है. यह बीजेपी (BJP) सरकार की कलई खोलने के लिए पर्याप्त है.

पाप छुपाने के लिए बात बनाने में माहिर है बीजेपी- स्वामी प्रसाद मौर्य

स्वामी प्रसाद ने कहा, ''जल संसाधन विभाग, लोक निर्माण विभाग, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग में जिस तरह से मनमाने तरीके से ट्रांसफर के नाम पर धन उगाही की गई, उसने योगी सरकार के भ्रष्टाचार को खुल्लम-खुल्ला उजागर कर दिया.''

वहीं श्रीकांत त्यागी मामले में उन्होंने कहा, ''वह बीजेपी का जमीनी कार्यकर्ता था. वह उत्तर प्रदेश किसान मोर्चा में पदाधिकारी था और किसान मोर्चा राष्ट्रीय कार्यसमिति में सदस्य था. उसकी पहुंची डिप्टी सीएम, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा तक थी और बीजेपी अपने पाप का चादर किसी और पर डालने की कोशिश कर रही है. बीजेपी अपने पाप को छुपाने के लिए बात बनाने में माहिर है.'' उन्होंने आगे कहा, ''जब देखा कि बीजेपी बदनाम हो रही है तो फिर ढूंढकर स्वामी प्रसाद मौर्या का नाम खोज लाए. हमको लगता है अभी भी स्वामी प्रसाद मौर्या के नाम का भय बीजेपी नेताओं के दिल से नहीं गया है.'' श्रीकांत त्यागी ने गिरफ्तारी के बाद खुलासा किया था कि उसकी गाड़ी पर विधानसभा सचिवालय का जो स्टिकर लगा है वह उसे स्वामी प्रसाद मौर्य ने दिया था. 

Ritika Murder Case: ब्लॉगर रितिका की हत्या मामले में मास्टरमाइंड अभी भी फरार, परिवार ने पुलिस को सौंपे अहम सबूत

नीतीश ने दी ऐसी पटखनी की ताकते रह गए- स्वामी प्रसाद

वहीं, बिहार के राजनीतिक घटनाक्रम पर उन्होंने कहा, 'बीजेपी ने वहां भी तोड़फोड़ की शुरुआत कर दी थी जिसकी आहट सीएम नीतीश कुमार को लग गई थी और इसीलिए उन्होंने जैसे को तैसा करारा जवाब दिया है . यह बीजेपी के गाल पर चाटा है. बीजेपी लोकतांत्रिक व्यवस्था को  चूर-चूर कर के लोकतंत्र की हत्या करने में जुटी हुई थी. चुनी हुई सरकारों को तोड़ कर अपनी सरकार बनने का पाप किया था. वह पुनरावृति बिहार में न हो उसके पहले ही नीतीश कुमार ने बीजेपी को ऐसी पटखनी दी कि ताकते रह गए. '

ये भी पढ़ें -

Shrikant Tyagi Case: गालीबाज श्रीकांत त्यागी की और बढ़ेंगी मुश्किलें, प्रयागराज में भी दी गई पुलिस को तहरीर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis News Live: LPG संकट पर दिल्ली में बदली वितरण नीति, ब्यावर, बीकानेर में 148 सिलेंडर जब्त
Live: LPG संकट पर दिल्ली में बदली वितरण नीति, ब्यावर, बीकानेर में 148 सिलेंडर जब्त
कांशीराम के लिए भारत रत्न की मांग बढ़ा सकती है कांग्रेस की मुश्किल! BJP ने याद दिलाया 'इतिहास'
कांशीराम के लिए भारत रत्न की मांग बढ़ा सकती है कांग्रेस की मुश्किल! BJP ने याद दिलाया 'इतिहास'
अमेठी में महिला की संदिग्ध परिस्थितियो में मौत, घर से 150 मीटर दूर खेत में मिला शव
अमेठी में महिला की संदिग्ध परिस्थितियो में मौत, घर से 150 मीटर दूर खेत में मिला शव
UP में इस मुद्दे पर साथ आए अखिलेश यादव, मायावती और राहुल गांधी, केंद्र से की बड़ी मांग
UP में इस मुद्दे पर साथ आए अखिलेश यादव, मायावती और राहुल गांधी, केंद्र से की बड़ी मांग

वीडियोज

Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey
Iran Israel War: कौन हैं Mojtaba Khamenei? 25 कहानियों मेंसमझिए ईरान की सत्ता का पूरा गणित! | Trump
Iran Israel War: ईरान के ताबड़तोड़ हमले जारी...कैसे रोकेगा इजरायल? | Trump | Breaking
Sandeep Chaudhary: 21 दिन..निष्पक्ष चुनाव कैसे संभव? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Election 2026

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नहीं रुकेगी जंग- गैस और तेल के संकट के बीच बोले इजरायली राजदूत, होर्मुज स्ट्रेट को लेकर भी कह दी बड़ी बात
नहीं रुकेगी जंग- गैस और तेल के संकट के बीच बोले इजरायली राजदूत, होर्मुज स्ट्रेट को लेकर भी कह दी बड़ी बात
कांशीराम के लिए भारत रत्न की मांग बढ़ा सकती है कांग्रेस की मुश्किल! BJP ने याद दिलाया 'इतिहास'
कांशीराम के लिए भारत रत्न की मांग बढ़ा सकती है कांग्रेस की मुश्किल! BJP ने याद दिलाया 'इतिहास'
'हॉर्मुज स्ट्रेट में...', ट्रंप का साथ देने पर जापान की प्रधानमंत्री की No, जहाजों को एस्कॉर्ट करने पर खोले पत्ते
'हॉर्मुज स्ट्रेट में...', ट्रंप का साथ देने पर जापान की प्रधानमंत्री की No, जहाजों को एस्कॉर्ट करने पर खोले पत्ते
जसप्रीत बुमराह का ‘हैप्पी एनिवर्सरी’ पोस्ट हुआ वायरल, पत्नी संजना के जवाब ने लूटी महफिल
जसप्रीत बुमराह का ‘हैप्पी एनिवर्सरी’ पोस्ट हुआ वायरल, पत्नी संजना के जवाब ने लूटी महफिल
Oscar 2026 में प्रियंका चोपड़ा का दिखा रॉयल अंदाज, देसी गर्ल का 'ओल्ड हॉलीवुड' स्टाइल लुक हुआ वायरल
Oscar 2026 में प्रियंका चोपड़ा का दिखा रॉयल अंदाज, देसी गर्ल का 'ओल्ड हॉलीवुड' स्टाइल लुक वायरल
युद्ध, कूटनीति और जनमत का दबाव.... ईरान युद्ध ले रहा ट्रंप की अग्नि परीक्षा, जल्द लेना पड़ सकता है बड़ा फैसला
युद्ध, कूटनीति और जनमत का दबाव.... ईरान युद्ध ले रहा ट्रंप की अग्नि परीक्षा, जल्द लेना पड़ सकता है बड़ा फैसला
इस ऐप पर मिलेगी चुनाव की सारी अपडेट, जानें कैसे कर सकते हैं डाउनलोड?
इस ऐप पर मिलेगी चुनाव की सारी अपडेट, जानें कैसे कर सकते हैं डाउनलोड?
Heart Failure Symptoms: सावधान! अगर बार-बार सूज जाते हैं आपके पैर, तो यह महज थकान नहीं, हो सकता है हार्ट फेल्योर का बड़ा संकेत
सावधान! अगर बार-बार सूज जाते हैं आपके पैर, तो यह महज थकान नहीं, हो सकता है हार्ट फेल्योर का बड़ा संकेत
Embed widget