एक्सप्लोरर

Ritika Murder Case: ब्लॉगर रितिका की हत्या मामले में मास्टरमाइंड अभी भी फरार, परिवार ने पुलिस को सौंपे अहम सबूत

आगरा में ब्लॉगर रितिका सिंह मर्डर मामले में उनके परिवार का आरोप है कि अभी भी मास्टरमाइंड खुले में घूम रहे हैं. परिवार ने पुलिस अधिकारी को साक्ष्य सौंपे हैं.

UP News: ब्लॉगर रितिका सिंह मर्डर केस (Blogger Ritika Murder Case) में उनका परिवार न्याय दर-दर की ठोकरें खा रहा है. हत्या के आरोपी भले ही सलाखों के पीछे हैं लेकिन असली मास्टरमाइंड अभी खुलेआम घूम रहे हैं. 24 जून को आगरा (Agra) के ओम श्री प्लेटिनम अपार्टमेंट में रितिका की उसके पूर्व पति आकाश गौतम ने चार साथियों के साथ मिलकर हत्या कर दी थी. इस मामले में आकाश गौतम, काजल, कुसमा, अनवर और चेतन को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

रितिका के परिवार ने पुलिस को सौंपे अहम सबूत

उधर, एडीजी राजीव कृष्ण से मुलाकात पर रितिका के माता-पिता ने सभी साक्ष्य उनको सौंपे जिसमें दीपाली अग्रवाल नाम की महिला और आकाश के बीच घटना के वक्त हुई बातचीत का ब्यौरा है. आकाश गौतम की सीडीआर रिपोर्ट से पता चला है कि हत्या के समय उसकी दीपाली अग्रवाल से लगातार बात हो रही थी. हत्या के समय और हत्या के बाद भी आकाश गौतम और दीपाली अग्रवाल लगातार एक-दूसरे के संपर्क में थे. बताया जा रहा है कि दीपाली अग्रवाल के इशारे पर आकाश और उसके साथियों ने हत्या को अंजाम दिया. 

दीपाली अग्रवाल के परिवार को बचाने के आरोप

हत्या की साजिश और हत्या के लिए फिरौती की रकम देने में अनिल धर, सत्यम धर और  दीपाली का नाम प्रमुख रूप से सामने आया था. एबीपी गंगा से बातचीत में रितिका के परिजनों ने कहा कि थाना ताजगंज पुलिस द्वारा लगातार साक्ष्यों को दबाया जा रहा है और घटना के दिन से ही साक्ष्यों की अनदेखी की जा रही है. थाना  ताजगंज द्वारा साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ की जा रही है और दीपाली उसके पिता अनिल धर और भाई सत्यम धर को थाना ताजगंज द्वारा बचाया जा रहा है और पुख्ता सबूत होने के बावजूद उन्हें अभी तक गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है.

रितिका ने दीपाली पर दर्ज कराया था केस

दीवाली और उसका परिवार इस मामले में मास्टर माइंड है. रितिका ने दीपाली के खिलाफ टूंडला थाने में केस दर्ज कराया था. इसके अलावा  पुलिस अधिकारियों को ऑनलाइन शिकायत की गई थी और साथ ही  रितिका की डायरी का पन्ना वायरल हुआ है जिससे इस बात के संकेत मिलते हैं कि दीपाली, रितिका के पीछे हाथ धोकर पड़ी हुई थी. घटना के वक्त जिस बाइक का इस्तेमाल किया गया वह आशा गर्ग के नाम है जो दीपाली की मां है. पुलिस ने उसे भी मौके से बरामद किया है और अब तो सीडीआर की रिपोर्ट इस पूरे घटनाक्रम से पर्दा उठा रही है.

Bihar Politics: 'बीजेपी में लोग घुटन महसूस करते हैं', नीतीश कुमार के NDA से अलग होने पर बोले हरीश रावत 

रितिका की मां मंजू सिंह और पिता सुरेंद्र सिंह के मुताबिक घटना से पहले कई दिनों से दीपाली अग्रवाल और आकाश गौतम आपस में बात कर रहे हैं जो कि सीडीआर रिपोर्ट में साफ दिखाई दे रहा है. घटना से दो दिन पहले 22 जून की रात 8 से 9.30 के बीच आकाश गौतम, दीपाली अग्रवाल, अनिल घर और सत्यम धर रानीवाला कंपाउंड स्तिथ दीपाली अग्रवाल के घर पर मौजूद थे जो सीडीआर रिपोर्ट में साफ़ साफ़ दिखाई दे रहा है. वहीं अनिल धर ने खुद आकाश गौतम और उसके साथियों के साथ रितिका के अपार्टमेंट की रेकी की थी. सोसाइटी के सुपरवाइजर सुनील शर्मा ने उन्हें यह जानकारी दी थी. सुनील का बयान ताजगंज थाना पुलिस ने दर्ज किया था. 

ये भी पढ़ें -

UP News: मंत्री संजय निषाद की मुश्किलें और बढ़ी, पहले गैर जमानती वारंट, अब MP-MLA कोर्ट से भी समन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gorakhpur News: पूर्वांचल के यात्रियों को बड़ी सौगात, दादर-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन को नियमित एक्सप्रेस का दर्जा
पूर्वांचल के यात्रियों को बड़ी सौगात, दादर-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन को नियमित एक्सप्रेस का दर्जा
UP Weather: यूपी में आंधी-बारिश से गिरा तापमान, आज भी नोएडा गाजियाबाद समेत 39 जिलों के लिए IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में आंधी-बारिश से गिरा तापमान, आज भी नोएडा गाजियाबाद समेत 39 जिलों के लिए IMD ने दिया अलर्ट
गाजीपुर: गंगा में नाव पर इफ्तार वाले वीडियो पर बीजेपी नेता बोले, 'किसी को भी...'
गाजीपुर: गंगा में नाव पर इफ्तार वाले वीडियो पर बीजेपी नेता बोले, 'किसी को भी...'
Barabanki News: LPG सिलेंडर पर यूपी के राज्यमंत्री सतीश शर्मा बोले, '45 दिन का स्टॉक सुरक्षित'
बाराबंकी: LPG सिलेंडर पर यूपी के राज्यमंत्री सतीश शर्मा बोले, '45 दिन का स्टॉक सुरक्षित'

वीडियोज

Dhurandhar: The Revenge: Ranveer Singh हैं फिल्म की जान, बिल्कुल Skip मत करना ये फिल्म
अब जिंदा कौन है...
सुनवाई कर रही महिला जज पर गिरा भारी-भरकम पंखा!
इन देशों को भी ईरान ने दी धमकी, दुनिया देखेगी महायुद्ध
नेतन्याहू के 'वॉर ट्रैप' में कैसे फंसे ट्रंप?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rouse Avenue Court: दिल्ली की कोर्ट में ऐसा कौन सा केस पहुंचा, जिसको देख अदालत ने लौटा दी CBI की चार्जशीट, कहा- 'हमारा...'
दिल्ली की कोर्ट में ऐसा कौन सा केस पहुंचा, जिसको देख अदालत ने लौटा दी CBI की चार्जशीट, कहा- 'हमारा...'
Delhi Weather News: दिल्ली-एनसीआर में मौसम का यू-टर्न, आंधी-बारिश से गर्मी पर ब्रेक, दो दिन येलो अलर्ट
दिल्ली-एनसीआर में मौसम का यू-टर्न, आंधी-बारिश से गर्मी पर ब्रेक, दो दिन येलो अलर्ट
तीसरी बेटी के जन्म पर उस्मान ख्वाजा का मजेदार रिएक्शन वायरल, बोले - 'अब 8 और चाहिए टीम बन जाएगी'
तीसरी बेटी के जन्म पर उस्मान ख्वाजा का मजेदार रिएक्शन वायरल, बोले - 'अब 8 और चाहिए टीम बन जाएगी'
The Kerala Story 2 BO Day 20: 'धुरंधर 2' के प्रीमियर शो ने बिगाड़ा 'द केरल स्टोरी 2' का रिकॉर्ड, 20वें दिन हुई बस इतनी कमाई
'धुरंधर 2' के प्रीमियर शो ने बिगाड़ा 'द केरल स्टोरी 2' का रिकॉर्ड, 20वें दिन हुई बस इतनी कमाई
मुंबई के BKC पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सायनाइड गैस वाले 19 बम का दावा
मुंबई के BKC पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सायनाइड गैस वाले 19 बम का दावा
चैत्र नवरात्रि पर दिल्ली के इन बाजारों से खरीदें पूजा का सबसे सस्ता सामान, फटाफट करें चेक
चैत्र नवरात्रि पर दिल्ली के इन बाजारों से खरीदें पूजा का सबसे सस्ता सामान, फटाफट करें चेक
ऐसा मुंडन पहले नहीं देखा होगा! बच्चे के साथ पूरे परिवार ने मुंडवाए बाल, मां ने भी दिया पूरा साथ, वीडियो वायरल
ऐसा मुंडन पहले नहीं देखा होगा! बच्चे के साथ पूरे परिवार ने मुंडवाए बाल, मां ने भी दिया पूरा साथ
इन देशों में खुलेआम नहीं मना सकते हैं ईद, विरोध जताने पर मिलती है इतनी कड़ी सजा
इन देशों में खुलेआम नहीं मना सकते हैं ईद, विरोध जताने पर मिलती है इतनी कड़ी सजा
Embed widget