एक्सप्लोरर

हाईकोर्ट से कुलदीप सेंगर को मिली बड़ी राहत, उन्नाव रेप के दोषी की अंतरिम जमानत एक महीने बढ़ी

Kuldeep Sengar Interim Bail: उन्नाव रेप केस में दोषी पूर्व बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली है. कोर्ट ने कुलदीप सिंह सेंगर की अंतरिम जमानत याचिका को बढ़ा दिया है.

UP News Today: दिल्ली हाई कोर्ट ने उन्नाव बलात्कार मामले में दोषी पूर्व बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की अंतरिम जमानत मेडिकल के आधार पर एक महीने के लिए बढ़ा दी है. इससे पहले कोर्ट ने कुलदीप सिंह सेंगर को मेडिकल के आधार पर इलाज के लिए 10 दिन की अंतरिम जमानत दी थी.

फिलहाल पूर्व बीजेपी विधायक सेंगर की दिल्ली हाई कोर्ट ने अंतरिम जमानत को 20 जनवरी 2025 तक बढ़ा दिया है. कोर्ट अंतरिम जमानत बढ़ाने के आदेश देते हुए कहा था कि अब इसके आगे कोई विस्तार नहीं दिया जाएगा.

सेंगर ने दिया बीमारी का हवाला
हाईकोर्ट की तरफ से ये एक्सटेंशन बीते 5 दिसंबर को उसकी सजा के अस्थायी निलंबन के बाद दिया गया है. हालांकि, कुलदीप सेंगर ने आंख की सर्जरी और सर्जरी के बाद की जटिलताओं का हवाला देते हुए 5 महीने की अंतरिम जमानत मांगी थी. 

जिस पर अदालत ने कहा कि जिस अवधि के लिए निलंबन की मांग की जा रही है, वह लंबी है. कुलदीप सिंह सेंगर को मोतियाबिंद, शौच के दौरान खून रिसने की परेशानी और अंडकोष में दर्द से उबरने में सक्षम बनाने के लिए एक महीने की अंतरिम जमानत मिली है. 

इन शर्तों पर मिली जमानत
जस्टिस प्रतिभा सिंह और जस्टिस अमित शर्मा की बेंच ने ये अंतरिम जमानत कुछ सख्त शर्तों के साथ दी है. जैसे जमानत के दौरान कुलदीप सिंह सेंगर दिल्ली सफदरजंग इलाके के एक घर में रहेंगे, जिसकी सूचना CBI के एक अधिकारी को दी जाएगी. 

इस दौरान कुलदीप सिंह सेंगर आवास से बाहर सिर्फ एम्स में अपना इलाज कराने के लिए ही जाएंगे. कुलदीप सिंह सेंगर के घर के बाहर दिल्ली पुलिस का एक कांस्टेबल तैनात रहेगा और वे एक बार में 2 से ज्यादा व्यक्तियों से मुलाकात नहीं करेंगे. 

इसके अलावा कोर्ट की इजाजत के बिना सेंगर ना ही दिल्ली छोड़ेंगे और ना ही अपने रहने की जगह. सीबीआई के एक अधिकारी सेंगर के साथ हर रोज संपर्क में रहेंगे. सेंगर को अपना संपर्क सूत्र भी सीबीआई को देना होगा. इसके अलावा सेंगर को एक नर्स रखने की भी इजाजत होगी.

CBI ने जमानत का किया विरोध
हालांकि इस मामले में सीबीआई और उन्नाव पीड़िता के वकीलों ने कुलदीप सिंह सेंगर के अंतरिम जमानत के विस्तार दिए जाने का विरोध किया था. सीबीआई और उन्नाव पीड़िता के वकीलों ने कोर्ट के सामने मामले की गंभीरता का हवाला दिया था. दिल्ली हाईकोर्ट में अब मामले की सुनवाई 27 जनवरी 2025 को होगी. 

ये भी पढ़ें: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की सालगिरह पर अयोध्या में होगा जश्न, लेकिन 22 जनवरी नहीं होगी तारीख

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजीपुर: गंगा में नाव पर इफ्तार वाले वीडियो पर बीजेपी नेता बोले, 'किसी को भी...'
गाजीपुर: गंगा में नाव पर इफ्तार वाले वीडियो पर बीजेपी नेता बोले, 'किसी को भी...'
Barabanki News: LPG सिलेंडर पर यूपी के राज्यमंत्री सतीश शर्मा बोले, '45 दिन का स्टॉक सुरक्षित'
बाराबंकी: LPG सिलेंडर पर यूपी के राज्यमंत्री सतीश शर्मा बोले, '45 दिन का स्टॉक सुरक्षित'
ईद और चैत्र नवरात्र से पहले CM योगी की हाई लेवल बैठक, लाउडस्पीकर से भीड़ तक पर सख्त निर्देश
ईद और चैत्र नवरात्र से पहले CM योगी की हाई लेवल बैठक, लाउडस्पीकर से भीड़ तक पर सख्त निर्देश
प्रयागराज: प्रधान डाकघर और पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में निकली फर्जी
प्रयागराज: प्रधान डाकघर और पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में निकली फर्जी

वीडियोज

Dhurandhar: The Revenge: Ranveer Singh हैं फिल्म की जान, बिल्कुल Skip मत करना ये फिल्म
अब जिंदा कौन है...
सुनवाई कर रही महिला जज पर गिरा भारी-भरकम पंखा!
इन देशों को भी ईरान ने दी धमकी, दुनिया देखेगी महायुद्ध
नेतन्याहू के 'वॉर ट्रैप' में कैसे फंसे ट्रंप?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी अरब में नहीं दिखा चांद, जानें भारत समेत दुनिया में कब मनाई जाएगी ईद?
सऊदी अरब में नहीं दिखा चांद, जानें भारत समेत दुनिया में कब मनाई जाएगी ईद?
भारी बारिश से दिल्ली के कई इलाकों में बिजली गुल, IMD ने राज्यों को भेजा अलर्ट, 16 फ्लाइट डायवर्ट
भारी बारिश से दिल्ली के कई इलाकों में बिजली गुल, IMD ने राज्यों को भेजा अलर्ट, 16 फ्लाइट डायवर्ट
IPL के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले 7 गेंदबाज, जानें सबसे महंगा कौन
IPL के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले 7 गेंदबाज, जानें सबसे महंगा कौन
Dhurandhar The Revenge Live: 'धुरंधर 2' कैसी फिल्म है? रिव्यू पढ़ें, रिलीज़ से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, कलेक्शन जानें
Live: 'धुरंधर 2' कैसी फिल्म है? रिव्यू पढ़ें, रिलीज़ से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, कलेक्शन जानें
खुले में नमाज पढ़ने पर लगी रोक! अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच UAE का बड़ा फैसला, जारी की नई गाइडलाइंस
खुले में नमाज पढ़ने पर लगी रोक! अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच UAE का बड़ा फैसला
पाकिस्तान ने 5 दिनों के लिए घोषित किया सीजफायर, अफगानिस्तान पर ईद तक नहीं करेगा अटैक, क्यों लिया ये फैसला?
पाकिस्तान ने 5 दिनों के लिए घोषित किया सीजफायर, अफगानिस्तान पर ईद तक नहीं करेगा अटैक, क्यों लिया ये फैसला?
Surgical Complications: गलती, लापरवाही या डॉक्टरों पर बढ़ता प्रेशर, भारत में क्यों जानलेवा बन रही हैं सामान्य सर्जरी?
गलती, लापरवाही या डॉक्टरों पर बढ़ता प्रेशर, भारत में क्यों जानलेवा बन रही हैं सामान्य सर्जरी?
बेटी के पैदा होते ही तुरंत करें ये काम, बिटिया की शादी के लिए फिर नहीं जोड़ना पड़ेगा पैसा
बेटी के पैदा होते ही तुरंत करें ये काम, बिटिया की शादी के लिए फिर नहीं जोड़ना पड़ेगा पैसा
Embed widget