एक्सप्लोरर

देहरादून: विकासनगर में तेज रफ्तार का कहर, तीन दोस्तों की सड़क हादसे में मौत

Uttarakhand News: तीनों युवक सेलाकुई स्थित एक कंपनी में काम करते थे और जमालपुर में अपने दोस्त सुरजीत के जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे थे.लेबर चौक के पास अज्ञात वाहन की चपेट में स्कूटी सवार आ गए.

Uttarakhand News: उत्तराखंड में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं. ताजा मामला विकास नगर का है देहरादून के विकासनगर में एक अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी जिसमें तीनों की मौत हो गई. पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.और ज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. घटना विकासनगर-सेलाकुई थाना क्षेत्र में लेबर चौक का है.

जानकारी के मुताबिक बीती रात सेलाकुई थाने के कंट्रोल रूम में वाहन दुर्घटना की सूचना मिली. सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. जहां पर लेबर चौक के पास एक स्कूटी को अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मारने की जानकारी मिली. घटना करीब देर रात 11 बजे की बताई जा रहीं है. दुर्घटना के समय स्कूटी को सूरज चला रहा था और सूरज के पीछे अनिल और मुकेश बैठे हुए थे. हादसे में सूरज की मौके पर ही मौत हो गई थी. मुकेश और अनिल गंभीर अवस्था में सीएचसी प्रेमनगर ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई.

जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे थे

सेलाकुई थाना के उप निरीक्षक जितेन्द्र कुमार ने एबीपी को बताया की तीनों युवक सेलाकुई स्थित एक कंपनी में काम करते थे और जमालपुर में अपने दोस्त सुरजीत के जन्मदिन की पार्टी से शराब के ठेके पर जा रहे थे, तभी लेबर चौक के पास अज्ञात वाहन की चपेट में स्कूटी सवार आ गए. हादसे में स्कूटी चालक सूरज (20 साल) की मौके पर मौत हो गई और मुकेश (26 साल) और अनिल (22साल) की अस्पताल मे उपचार के दौरान मौत हो गई. पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी है. घटना के बाद मृतक युवकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है.

यहां बता दें कि पिछले लगभग एक महीने से उत्तराखंड में दुर्घटनाओं में इजाफा देखने को मिल रहा है. लगातार सड़क दुर्घटनाएं बढ़ती जा रही हैं.  कई मामलों में ओवर स्पीड लापरवाही से गाड़ी चलाना ओवरलोडिंग जैसे मामले सामने आ रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केरल की बेटी का CM योगी को भावुक पत्र, शादी में आने का दिया न्योता
केरल की बेटी का CM योगी को भावुक पत्र, शादी में आने का दिया न्योता
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
देहरादून बॉक्सिंग फेडरेशन पर चयन प्रक्रिया मे घोटाले का आरोप, खेल मंत्री से जांच की मांग
देहरादून बॉक्सिंग फेडरेशन पर चयन प्रक्रिया मे घोटाले का आरोप, खेल मंत्री से जांच की मांग

वीडियोज

Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget