एक्सप्लोरर

उत्तराखंड हेलीकॉप्टर हादसे पर CM धामी सख्त, हेली सेवा पर रोक, DGCA से 24 घंटे में मांगी रिपोर्ट

Kedarnath helicopter crash:सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बैठक में स्पष्ट निदेश दिए कि हेलीकॉप्टर सेवाओं के संचालन में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. हेली सेवा रोक दी गयी है.

Kedarnath helicopter Crash: उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में आज रविवार (15 जून) की सुबह हुए दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसे में सात लोगों की मौत हो गई. जिसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बेहद सख्त हैं. इस हादसे को लेकर हाई लेवल मीटिंग बुलाने के साथ ही उन्होंने हेली सेवा पर तत्काल रोक लगा दी है और 24 घंटें में रिपोर्ट मांगी है.

इस बैठक में मुख्य सचिव, उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा), आपदा प्रबंधन विभाग और नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के अधिकारियों ने हिस्सा लिया. माना जा रहा है लापरवाही मिलने पर कई पर गाज भी गिर सकती है.

गाइडलाइंस का पालन अनिवार्य

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बैठक में स्पष्ट निदेश दिए कि हेलीकॉप्टर सेवाओं के संचालन में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने हेली ऑपरेटरों को सख्त गाइडलाइंस का पालन करने का आदेश दिया. सीएम ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. हेलीकॉप्टर की तकनीकी स्थिति की जांच और मौसम की सटीक जानकारी के बिना कोई उड़ान नहीं होनी चाहिए. गाइडलाइंस का उल्लंघन करने वाली कंपनियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है.

24 घंटे में मांगी रिपोर्ट

सीएम धामी ने हादसे की जांच के लिए तकनीकी विशेषज्ञों की एक हाई लेवल कमेटी गठित करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने आदेश दिया कि इस हादसे की जांच रिपोर्ट 16 जून तक सौंपी जानी चाहिए. इसके साथ ही पूर्व में हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटनाओं की भी जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा.

केदारनाथ में हेली सेवा पर रोक

सात लोगों की मौत के बाद चारधाम यात्रा की सभी हेलीकॉप्टर सेवाओं को अगले आदेश तक तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है. यूकाडा और डीजीसीए ने संयुक्त रूप से यह फैसला लिया.

यहां बता दें कि हादसा रविवार सुबह तकरीबन  5:20 बजे गौरीकुंड और त्रिजुगीनारायण के बीच हुआ, जब आर्यन एविएशन का हेलीकॉप्टर केदारनाथ से गुप्तकाशी की ओर जा रहा था. हेलीकॉप्टर में पायलट सहित सात लोग सवार थे, जिसमें एक बच्चा भी शामिल था. हादसे की वजह खराब मौसम बताई जा रही है.

हेली सेवाओं पर उठे सवाल

इसके साथ ही ये बताना जरुरी है कि इस यात्रा सीजन में केदारनाथ मार्ग पर तीसरी बड़ी घटना है. इससे पहले 7 जून को क्रिस्टल एविएशन के हेलीकॉप्टर को तकनीकी खराबी के कारण आपात लैंडिंग करनी पड़ी थी. बार-बार हो रही घटनाओं ने हेली सेवाओं की सुरक्षा और गुणवत्ता पर सवाल खड़े किए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
देहरादून बॉक्सिंग फेडरेशन पर चयन प्रक्रिया मे घोटाले का आरोप, खेल मंत्री से जांच की मांग
देहरादून बॉक्सिंग फेडरेशन पर चयन प्रक्रिया मे घोटाले का आरोप, खेल मंत्री से जांच की मांग
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन

वीडियोज

YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget