एक्सप्लोरर

Uttarakhand Railway Project: सीएम धामी ने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना में तेजी लाने के दिए निर्देश, बोले- पूरा होगा सपना

Uttarakhand News: सीएम पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना (Rishikesh Karnprayag Railway Project) में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं. सीएम ने सहयोग का भरोसा भी दिया.

Rishikesh Karnprayag Railway Project: उत्तराखंड (Uttarakhand) के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने मंगलवार को ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना (Rishikesh Karnprayag Railway Project) में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि इसके पूरा होने से पहाड़ी क्षेत्रों में रेल संपर्क के साथ ही वहां की आर्थिक स्थिति में भी बड़ा बदलाव होगा. ऋषिकेश रेलवे स्टेशन (Rishikesh Railway Station) स्थित रेल विकास निगम के कार्यालय में परियोजना की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने इसके कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि अभी तक बेहतर समन्वय से काम किया जा रहा है और आगे भी इसे बनाए रखने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की तरफ से इसमें हर संभव सहयोग किया जाएगा.

आर्थिक स्थिति में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा
चारधाम सड़क परियेजना के साथ ही ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रदेश को बड़ी देन बताते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि वो समय दूर नहीं जब पहाड़ में रेल संपर्क का सपना पूरा होगा और राज्य की आर्थिक स्थिति में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा.

मार्च 2024 तक परियोजना को पूरा करने का लक्ष्य
यहां जारी एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, रेल परियोजना के मुख्य प्रबंधक हिमांशु बडोनी ने प्रस्तुतिकरण के माध्यम से बताया कि मार्च 2024 तक परियोजना को पूर्ण किए जाने के लक्ष्य के साथ काम किया जा रहा है और अभी तक अपेक्षा के अनुरूप गति से काम हुआ है.

12 स्टेशन और 17 सुरंगें बनाई जा रही हैं
ऋषिकेश के बाद परियोजना मुख्यतः भूमिगत है जिसके लिए भूमि अधिग्रहीत की जा चुकी है. इस रेललाइन पर 12 स्टेशन और 17 सुरंगें बनाई जा रही हैं. बैठक के बाद ऋषिकेश में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ऋषिकेश में जीआरपी का मुख्यालय खोला जाएगा.

ये भी पढ़ें: 

राहुल गांधी के 'जो नफरत करे वह योगी कैसा' वाले बयान पर CM Yogi का जवाब, कहा- जिन्ह कें रही भावना जैसी...

Ramlila Controversy: फिल्मी सितारों वाली रामलीला के विरोध में उतरे अयोध्या के संत, भाषा और संवाद पर उठाये सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी के मंत्री का अखिलेश यादव का बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव का बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
नशे के खिलाफ UP पुलिस की बाइक रैली, DGP राजीव कृष्ण ने किया रवाना
नशे के खिलाफ UP पुलिस की बाइक रैली, DGP राजीव कृष्ण ने किया रवाना
अंकिता भंडारी हत्याकांड: CBI की जांच तेज, पूर्व बीजेपी MLA से घंटों पूछताछ
अंकिता भंडारी हत्याकांड: CBI की जांच तेज, पूर्व बीजेपी MLA से घंटों पूछताछ
केरल की बेटी का CM योगी को भावुक पत्र, शादी में आने का दिया न्योता
केरल की बेटी का CM योगी को भावुक पत्र, शादी में आने का दिया न्योता

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget