एक्सप्लोरर

लखनऊ डिफेंस एक्सपो 2020: यहां दिखेगी भारतीय सेना की ताकत, हथियारों का होगा लाइव डिमॉन्सट्रेशन

लखनऊ डिफेंस एक्सपो की थीम 'भारत एक उभरता हुआ डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग हब' और सब-थीम डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन ऑफ डिफेंस है। एक्सपो में 6 और 7 को बिजनेस कॉन्फ्रेंस होगी जबकि 8 और 9 को आम जनता के लिए शो में एंट्री रहेगी।

लखनऊ, शैलेश अरोड़ा। लखनऊ में 5 फरवरी से शुरू होने वाले डिफेंस एक्सपो 2020 के लिए अब तक 989 एक्जिबिटर्स ने पंजीकरण करा लिया है। इनमें 165 विदेशी एक्जिबिटर्स भी शामिल हैं। डिफेंस एक्सपो में 70 से अधिक देश हिस्सा लेंगे। 5 से 9 फरवरी तक चलने वाले डिफेंस एक्सपो का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इसमें रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे। तीनों सेनाध्यक्ष भी एक्सपो में आएंगे।

लखनऊ डिफेंस एक्सपो 2020: यहां दिखेगी भारतीय सेना की ताकत, हथियारों का होगा लाइव डिमॉन्सट्रेशन

डिफेंस पीआरओ गार्गी मालिक सिन्हा ने आयोजन की जानकारी देते हुए बताया की 2018 में चेन्नई के पास हुए डिफेंस एक्सपो में 702 एक्जिबिटर्स ने हिस्सा लिया था जबकि यहां के लिए 989 पंजीकरण हो चुके हैं। इस बार के डिफेंस एक्सपो की थीम 'भारत एक उभरता हुआ डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग हब' और सब-थीम डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन ऑफ डिफेंस है।

लखनऊ डिफेंस एक्सपो 2020: यहां दिखेगी भारतीय सेना की ताकत, हथियारों का होगा लाइव डिमॉन्सट्रेशन

ये एक्सपो रक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता, तकनीकी उत्पादन की तरफ देश को ले जाएगा। एक्सपो में आम जनता भी भारतीय सेना की ताकत को देखेगी। टैंक, विमान समेत सेना के तमाम हथियार, उपकरण का इस एक्सपो में लाइव डिमॉन्सट्रेशन होगा। एक्सपो में 6 और 7 को बिजनेस कॉन्फ्रेंस होगी जबकि 8 और 9 को आम जनता के लिए शो में एंट्री रहेगी। एक्सपो का आयोजन वृन्दावन सेक्टर 15 और गोमती रिवर फ्रंट व्यू पर होगा।

लखनऊ डिफेंस एक्सपो 2020: यहां दिखेगी भारतीय सेना की ताकत, हथियारों का होगा लाइव डिमॉन्सट्रेशन

गार्गी मालिक सिन्हा ने बताया की 2018 के एक्सपो में एग्जिबिटर्स ने 26774 स्क्वायर मीटर एरिया लिया था जबकि इस बार 42 हजार स्क्वायर मीटर लिया है। जोकि 58 फीसदी अधिक है। एक्सपो में यूएसए, यूके फ्रांस, ब्राजील, नॉर्वे समेत 70 से अधिक देश शामिल होंगे। 2018 के एक्सपो में 3700 करोड़ का इन्वेस्टमेंट आया था। इस बार इससे अधिक इन्वेस्टमेंट की उम्मीद लगाई जा रही है। आयोजन स्थल पर सेना के जवान दिन रात तैयारियों में लगे हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
Ankita Bhandari Case: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
अंकिता भंडारी केस: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget