एक्सप्लोरर

चमकी बुखार से अबतक 132 बच्चों की मौत, 17 दिन बाद हालात का जायजा लेने पहुंचे नीतीश कुमार

बिहार के मुजफ्फरपुर में चमकी बुखार का कहर जारी है। अबतक इस बीमारी से 132 बच्चों की मौत हो चुकी है। लगातार बढ़ते मरीजों की संख्या को लेकर सरकार अस्पताल की क्षमता बढ़ाने का फैसला किया है।

पटना, एबीपी गंगा। मुजफ्फरपुर में काल बन चुका चमकी बुखार अबतक 132 बच्चों की जान ले चुका है। एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम (AES) नाम की इस बीमारी से बिहार में हाहाकार मचा है। रोज बच्चों की मौत का आंकड़ा बढ़ रहा है। लेकिन डॉक्टरों अभी भी बीमारी की जड़ तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। दूसरी तरफ अस्पतालों में भर्ती बीमार बच्चों की संख्या बढ़कर 414 हो गई है। 100 से ज्यादा बच्चों की मौत के बाद अब सरकार सक्रिय हुई है। 17 दिन बाद सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को हालात का जायजा लेने मुजफ्फरपुर पहुंचे ।

SKMCH पहुंचकर नीतीश कुमार PICU-1 में पीड़ित बच्चों की हालत के बारे में जानकारी ले रहे थे इसी दौरान अस्तपाल के बाहर नाराज लोगों ने अव्यवस्था और प्रशासनिक लापरवाही का आरोप लगाते हुए ''सीएम वापस जाओ'' के नारे लगाए।

अस्पताल के बाहर काफी लोग थे, वे सभी मुख्यमंत्री से मिलना चाहते थे लेकिन नीतीश कुमार ने अस्पताल में मरीजों का हाल जानने के बाद किसी से कोई बात नहीं की और पटना के लिए रवाना हो गए। अस्पताल के भीतर सीएम ने AES से पीड़ित बच्चों के परिजनों का भी हालचाल जाना। नीतीश कुमार के साथ डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी भी मौजूद रहे।

गौरतलब है कि चमकी बुखार से पीड़ित ज्यादातर बच्चे मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच और केजरीवाल अस्पताल में भर्ती हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन और बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे के खिलाफ बीमारी से पहले एक्शन नहीं लेने के आरोप में केस दर्ज हुआ है। बच्चों की मौत पर मानवाधिकार आयोग ने केंद्र और राज्य सरकार को नोटिस भेजा है।

बिहार के मुख्य सचिव दीपक कुमार ने कहा है कि मुख्यमंत्री ने चमकी बुखार से निपटने के लिए कई निर्देश दिए हैं। उनका कहना है कि मरीजों को अस्पताल ले जाने में देरी की वजह से ज्यादातर मौते हो रही हैं। मरीज अस्पताल तक नहीं पहुंच पा रहे हैं।

मुख्य सचिव दीपक कुमार ने कहा कि मरीज अस्पताल का खर्च उठाने में सक्षम हैं, इसलिए मरीजों को पैसे भी मुहैया कराये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि SKMCHके विस्तार का फैसला किया गया है। इसे 2500 बिस्तरों वाला अस्पताल बनाया जाएगा। फिलहाल SKMCH में 610 बेड हैं जबकि 100 बेड के ICU भी बनाये जाएंगे।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा: सास के कहने पर बेटे ने मां को सब्जी में दिया जहर, बेटी को भेजने के लिए रखी थी शर्त
आगरा: सास के कहने पर बेटे ने मां को सब्जी में दिया जहर, बेटी को भेजने के लिए रखी थी शर्त
गोरखपुर: ताल रिंग रोड के किनारे सीएम योगी ने किया पौधरोपण, कहा- वनों से ही नदियां रहेंगी सदानीरा
गोरखपुर: ताल रिंग रोड के किनारे सीएम योगी ने किया पौधरोपण, कहा- वनों से ही नदियां रहेंगी सदानीरा
गोरखपुर से CM योगी ने शुरू किया 35 करोड़ पौधरोपण महायज्ञ, बोले- 'PM मोदी ने एक पेड़ मां के नाम...'
गोरखपुर से CM योगी ने शुरू किया 35 करोड़ पौधरोपण महायज्ञ, बोले- 'PM मोदी ने एक पेड़ मां के नाम...'
कांवड़ यात्रा को लेकर कांग्रेस नेता अजय राय का योगी सरकार पर हमला, 'ये नेम प्लेट पर लोगों को...'
कांवड़ यात्रा को लेकर कांग्रेस नेता अजय राय का योगी सरकार पर हमला, 'ये नेम प्लेट पर लोगों को...'

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
Delhi University PG Admission 2026: DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
Embed widget