एक्सप्लोरर

बाग के पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझी रायबरेली पुलिस

रायबरेली में आम के बाग में संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से शव लटका मिला है. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की है. शव के मुंह में कपड़ा भरा गया था, जिससे मामला हत्या का लग रहा है.

रायबरेली: संदिग्ध परिस्थितियों में गांव से बाहर पेड़ से लटकते शव को देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया. शव देखकर ग्रामीणों ने आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. चूंकि मृतक के मुंह में कपड़ा लगा हुआ था, इसलिए मौके पर फॉरेंसिक टीम भी बारीकी से जांच कर साक्ष्य जुटाए. अभी पुलिस हत्या व आत्महत्या की गुत्थी में उलझी हुई है. मामला लालगंज थाना क्षेत्र के विशुन खेड़ा का है.

शव के मुंह पर कपड़ा ठूंसा गया था

सरेनी थाना क्षेत्र के कोटडी गांव का रहने वाला राहुल बीते दिन से घर से गायब था, जिसका शव पेड़ से लटकता हुआ लालगंज थाना क्षेत्र के विशन खेड़ा गांव के बाहर बाग में मिला. सुबह जब ग्रामीण बाग की तरफ गए तो देखा एक युवक का शव पेड़ की डाल से लटका हुआ था और उसके मुंह में कपड़ा भरा था. ऐसी हालत देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया. मौके पर क्षेत्राधिकारी लालगंज इंद्रपाल सिंह सहित लालगंज इंस्पेक्टर अरुण सिंह पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गये. चूंकि मामला संदिग्ध था और लटके हुए शव के मुंह में कपड़े आदि ठुंसे हुए थे इसलिए मौके पर फॉरेंसिक टीम भी पहुंची और बारीकी से जांच की.

हत्या व आत्महत्या की गुत्थी 

हालांकि अभी पुलिस हत्या और आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में सफल नहीं हो पाई है. जांच में मिले हुए साक्ष्यों के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने की प्रतीक्षा पुलिस कर रही है. फिलहाल शव मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है. पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है.

सीओ इंद्रपाल सिंह ने बताया कि, आज लालगंज थाना क्षेत्र में सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के विशुनखेड़ा में एक आम के बाग में डेड बॉडी लटकी मिली है. इस सूचना पर लालगंज पुलिस व मैं स्वयं मौके पर गया. टीम द्वारा डेड बॉडी को उतारा गया है. शरीर पर जो कपड़े पहने हैं और आधार कार्ड जो मिला है उसके आधार पर राहुल कुमार सन ऑफ सुरेंद्र कुमार उम्र लगभग 22 वर्ष निवासी कोठरी ग्राम सरेनी का रहने वाला है.

ये भी पढ़ें.

गाजीपुर से शाम तक हटने के लिए आंदोलनकारी किसानों को यूपी पुलिस का अल्टीमेटम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बर्बर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले...', CJP के प्रदर्शन को लेकर BJP सरकार पर भड़के सपा विधायक
'बर्बर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले...', CJP के प्रदर्शन को लेकर BJP सरकार पर भड़के सपा विधायक
Uttarakhand Earthquake Risk: उत्तराखंड में बड़े भूकंप के संकेत, वैज्ञानिकों ने बताया कितना बड़ा है खतरा
उत्तराखंड में बड़े भूकंप के संकेत, वैज्ञानिकों ने बताया कितना बड़ा है खतरा
Jauhar University Case: ध्वस्तीकरण आदेश के खिलाफ कमिश्नर कोर्ट पहुंचा जौहर यूनिवर्सिटी प्रबंधन, 28 जुलाई को होगी सुनवाई
ध्वस्तीकरण आदेश के खिलाफ कमिश्नर कोर्ट पहुंचा जौहर यूनिवर्सिटी प्रबंधन, 28 जुलाई को होगी सुनवाई
UP Weather: यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, आगरा-वाराणसी समेत 61 जिलों में चेतावनी जारी, IMD ने दिया अपडेट
यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, आगरा-वाराणसी समेत 61 जिलों में चेतावनी जारी, IMD ने दिया अपडेट

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
अनशन के 24वें दिन कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? सामने आया ताजा हेल्थ अपडेट
अनशन के 24वें दिन कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? सामने आया ताजा हेल्थ अपडेट
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
सड़क पर बिखरी चप्पलें, रोते छात्र....जख्म से लेकर लाठीचार्ज तक, प्रदर्शनकारियों ने सुनाई आपबीती
सड़क पर बिखरी चप्पलें, रोते छात्र....जख्म से लेकर लाठीचार्ज तक, प्रदर्शनकारियों ने सुनाई आपबीती
First Dengue Vaccine: भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
Embed widget