एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: सरकारी स्कूल का निर्माणाधीन भवन भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा, टपक रही छतें, गांववालों का बड़ा आरोप

Uttarakhand Corruption News: चमोली जिले के कर्णप्रयाग में बन रहे सरकारी स्कूल के निर्माण में किस कदर लापरवाही बरती गई है, ये सामने आया है. यहां स्कूल के छतें अभी से चूने लगी हैं.

Corruption in School construction: देश की आजादी के लिए अंग्रेजी हुकूमत से बगावत करने वाले शहीद के नाम पर बना स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भजन सिंह तोपाल राजकीय इंटर कालेज कनखुल में निर्माणाधीन स्कूल का भवन तैयार होने से पहले ही दम तोड़ने लगा है. निर्माणधीन भवन का कार्य पूरा होने से पहले ही भवन की छत से पानी टपकने लगा है, ऐसे में बच्चे कैसे पढ़ेंगे और कैसे बढेंगे, यह बड़ा सवाल है, जिसके चलते स्कूली बच्चों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों ने मांग की है कि, स्कूल के भवन निर्माण के गुणवत्ता की जांच और संबंधित विभाग व ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए.
  

स्कूल बनने से पहले चूने लगी छत

सरकार बच्चों को पढ़ाने के लिए पैसा खर्च करती है, और तमाम तरह की योजनाएं चलाकर उन्हें इस काबिल बनाती है, जिससे बच्चों का भविष्य उज्ज्वल हो सके. लेकिन बच्चों को पढ़ाने के लिये किये जा सके प्रयास उन तक पहुंचने से पहले ही कमीशनखोरी और लापरवाही के चलते पहले ही दम तोड़ रही हैं. मामला चमोली जिले के कर्णप्रयाग ब्लाक के अंतर्गत स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के नाम पर बने भजन सिंह तोपाल राजकीय इंटर कालेज कनखुल का है. जहां वर्ष 2017 में चार कमरों का भवन निर्माण कार्य शुरू होने के बाद आज चार साल बीत जाने को है, लेकिन चार कमरों के भवन का भवन निर्माण कार्य अभी तक पूरा नहीं हो पाया है, जिसके चलते स्कूली बच्चों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

ग्रामीणों ने लगाया आरोप 

ग्रामीणों ने बताया कि, भवन निर्माण में प्रयोग की गई घटिया गुणवत्ता के चलते चार कमरों के इस भवन की छत टपकने लग गई है. ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि, चार कमरों के इस भवन में बच्चे कैसे पढ़ सकते हैं?  ग्रामीणों ने मांग की है कि, स्कूल में बच्चों के लिए बन रहे इस भवन की गुणवत्ता की जांच होनी चाहिए, ताकि ऐसे कमीशन खोर विभागीय अधिकारियों की आड़ में भवन निर्माण का कार्य कर रहे ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई हो सके. वहीं, विभागीय अधिकारियों का कहना है कि, दो बार उन्होंने खुद मौके पर जाकर इसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों तक दे दी है.

ये भी पढ़ें.

Lakhimpur Kheri Violence: केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा तीन बजे कर सकते हैं सरेंडर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी बोले- 'कभी नारी सुरक्षा के सवालों से घिरा यूपी अब बना सामर्थ्य की नई पहचान'
CM योगी बोले- 'कभी नारी सुरक्षा के सवालों से घिरा यूपी अब बना सामर्थ्य की नई पहचान'
यूपी में बिजली आउटसोर्स कर्मी को लेकर बड़ा फैसला, इस उम्र तक कर सकेंगे काम
यूपी में बिजली आउटसोर्स कर्मी को लेकर बड़ा फैसला, इस उम्र तक कर सकेंगे काम
वाराणसी का मशहूर औरंगाबाद हाउस, कभी तय होती थी पूरे UP की राजनीति
वाराणसी का मशहूर औरंगाबाद हाउस, कभी तय होती थी पूरे UP की राजनीति
'लाल टोपी ने मुसलमान को सिर्फ...', ओवैसी ने अखिलेश पर साधा निशाना
'लाल टोपी ने मुसलमान को सिर्फ...', ओवैसी ने अखिलेश पर साधा निशाना

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
यूपी में बिजली आउटसोर्स कर्मी को लेकर बड़ा फैसला, इस उम्र तक कर सकेंगे काम
यूपी में बिजली आउटसोर्स कर्मी को लेकर बड़ा फैसला, इस उम्र तक कर सकेंगे काम
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
Embed widget