एक्सप्लोरर

लखनऊ विश्वविद्यालय में समितियां बनाकर दबा रहे भ्रष्टाचार के मामले, तेज हुई CBI जांच की मांग

लखनऊ विश्वविद्यालय के खाते से 1 करोड़ 10 लाख रुपये गायब हो गए। विश्वविद्यालय इसका ठीकरा बैंक पर फोड़कर खुद की खामियां छुपाने की कोशिश करता नजर आ रहा है। जबकि, इस मामले में विवि का लेखा विभाग भी कम लापरवाह नहीं है।

लखनऊ, शैलेष अरोड़ा। लखनऊ विश्वविद्यालय में फर्जीवाड़े के कई मामले सिर्फ जांच के नाम पर समितियां बनाकर ठंडे बस्ते में डालने का खेल चल रहा है। फर्जी मार्कशीट का मामला हो या पोर्टल पर अंकों से छेड़छाड़ करने का सभी मामले में अब तक कुछ साफ नहीं हो सका है। इन सबके बाद अब सामने आया है फर्जी चेक से 1 करोड़ 10 लाख रुपये खाते से उड़ाने का मामला। सभी मामलों में विश्वविद्यालय प्रशासन की भूमिका सवालों के घेरे में आ चुकी है। इन मामलों को लेकर लखनऊ विश्वविद्यालय शिक्षक संघ CBI जांच की मांग कर रहा है।

समिति बनाने तक सिमटा फर्जी मार्कशीट का मामला लखनऊ विवि की फर्जी मार्कशीट और डिग्री के मामले कई साल से सामने आ रहे हैं। इस साल अप्रैल में हसनगंज पुलिस और ट्रांस गोमती की स्वाट टीम ने ऐसे गैंग का भंडाफोड़ किया था जो इससे जुड़ा हुआ था। इसमें विवि के परीक्षा विभाग से ही बर्खास्त एक बाबू भी पकड़ा गया। इस मामले में पुलिस तो कार्रवाई करती रही लेकिन विवि स्तर की कार्रवाई में तीन बाबुओं का विभाग बदला गया और जांच समिति बना दी गई। इसके बाद भी विश्वविद्यालय में ऐसी मार्कशीट पकड़ी गईं जिसमे अंकों में छेड़छाड़ की गई थी। फर्जी मार्कशीट बनाने में विवि की ही स्टेशनरी का इस्तेमाल करने की बात भी चर्चा में आई थी।

लखनऊ विश्वविद्यालय में समितियां बनाकर दबा रहे भ्रष्टाचार के मामले, तेज हुई CBI जांच की मांग

नंबर में छेड़छाड़ का मामला भी समिति बनाने तक करीब 2 महीने पहले विश्वविद्यालय के फिजिकल एजुकेशन विभाग में छात्र-छात्राओं के इंटरनल के अंकों में छेड़छाड़ का मामला सामने आया। कई छात्र-छात्राओं के अंक पोर्टल पर बढ़ाये गए। विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. नीरज जैन ने मामले की शिकायत कुलपति से लेकर राजभवन तक की। लेकिन इस मामले में भी बस समिति बनाकर खानापूर्ति कर दी गई।

1 करोड़ से अधिक गायब  ताजा मामला विश्वविद्यालय के खाते से 1 करोड़, 10 लाख रुपये उड़ाने का है। विश्वविद्यालय इसका ठीकरा बैंक पर फोड़कर खुद की खामियां छुपाने की कोशिश करता नजर आ रहा है। जबकि, इस मामले में विवि का लेखा विभाग भी कम लापरवाह नहीं है। जिन 11 चेक का इस्तेमाल कर विश्वविद्यालय के खाते से रकम उड़ाई गई उसमें से पहले 2 चेक अप्रैल 2018 में इस्तेमाल करके करीब 20 लाख रुपये उड़ाए गए थे। हर महीने विवि पास खातों का स्टेटमेंट आता है। इतनी बड़ी रकम गायब हुई लेकिन किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया। संभव है की फर्जीवाड़ा करने वालों में विवि से जुड़े लोग भी शामिल हों। लेकिन विवि प्रशासन ने इसमें जो समिति बनाई वो दोषी और लापरवाही की जांच करने की जगह सिर्फ विभाग के कामकाज की समीक्षा करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय में समितियां बनाकर दबा रहे भ्रष्टाचार के मामले, तेज हुई CBI जांच की मांग

शिक्षक संघ ने 9 को बुलाई कार्यकारिणी बैठक विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. नीरज जैन ने बताया की 9 अक्टूबर को शिक्षक संघ की कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई है। उसमें विश्वविद्यालय के परीक्षा, वित्त और निर्माण विभाग से जुड़े भ्रष्टाचार के मामलों पर चर्चा होगी। डॉ. जैन के अनुसार विश्वविद्यालय प्रशासन पूरा मामला इस लिए दबा रहा है क्योंकि सभी फर्जीवाड़ों में यहां के लोग भी शामिल हैं। अगर जांच हुई तो कई बड़े अधिकारी भी नप जायेंगे।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'किसानों का पैसा हजम कर गए सपाई, उसी का श्राप ले डूबा'- CM योगी
'किसानों का पैसा हजम कर गए सपाई, उसी का श्राप ले डूबा'- CM योगी
'महाराज जी के सामने लड़ना चाहिए', CM योगी-अखिलेश के अयोध्या चैलेंज पर बोले रवि किशन
'महाराज जी के सामने लड़ना चाहिए', CM योगी-अखिलेश के अयोध्या चैलेंज पर बोले रवि किशन
स्कूल में पानी देखकर डरने लगा छात्र, अस्पताल में हुई मौत; जानें वजह
स्कूल में पानी देखकर डरने लगा छात्र, अस्पताल में हुई मौत; जानें वजह
अखिलेश यादव को BJP सांसद का खुला पत्र, परिवारवाद के लगाए आरोप
अखिलेश यादव को BJP सांसद का खुला पत्र, परिवारवाद के लगाए आरोप

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
Embed widget