एक्सप्लोरर

EXCLUSIVE: आगरा नगर निगम के वित्त एवं लेखाधिकारी पवन कुमार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, दो-दो मंत्रियों ने लिखी शिकायती चिट्ठी

आगरा नगर निगम में भ्रष्टाचार पर बड़ा खुलासा हुआ है। वित्त लेखाधिकारी पर ठेकेदारों द्वारा गंभीर आरोप लगाये गये हैं। यही नहीं इस मामले को लेकर राज्य के मंत्री ने एक चिट्ठी तक लिखी है

आगरा, नितिन उपाध्याय। आगरा का नगर निगम एक बार फिर भ्रष्टाचार की वजह से सुर्खियों में है। इस बार चिट्ठी लिखी है आगरा से ताल्लुक रखने वाले दोनों मंत्री उदयभान सिंह और जी एस धर्मेश ने, दोनों मंत्रियों ने वित्त मंत्री सुरेश खन्ना को चिट्ठी लिखकर आगरा नगर निगम में तैनात वित्त और लेखाधिकारी पवन कुमार पर गम्भीर आरोप लगाए हैं। चिट्ठी में लिखा गया है कि किस तरह पवन कुमार रिश्वतखोरी और कमीशनखोरी की वजह से ठेकेदारों का उत्पीड़न कर रहे हैं। जिससे छवि खराब हो रही है ताकि पवन कुमार का स्थानान्तरण के साथ ही उचित कार्रवाई के लिए भी कहा गया है।
EXCLUSIVE: आगरा नगर निगम के वित्त एवं लेखाधिकारी पवन कुमार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, दो-दो मंत्रियों ने लिखी शिकायती चिट्ठी
ये चिट्ठी एबीपी गंगा को मिलने के बाद आगरा नगर निगम में भ्रष्टाचार का जिन्न एक बार फिर उठ खड़ा हुआ है, क्योंकि 5 बार के विधायक रहे जगन प्रसाद गर्ग जिनका कुछ महीने पहले ही निधन हुआ था, उन्होंने नगर निगम में 27 प्रतिशत कमीशनखोरी की चिट्ठी लिखकर हड़कम्प मचा दिया था। तब भी नगर निगम सुर्खियों में रहा था और ऐसे में भ्रष्टाचार फैलने की बात फिर सुर्खियों में है।
इसको लेकर आरोपी अधिकारी पवन कुमार का कहना है कि कुछ महीने पहले वित्तीय स्थितियां गंभीर रही हैं, खर्चों के एवज में आय नगर निगम की कम हुई और इसी वजह से कुछ ठेकेदारों का भुगतान समय से नहीं हुआ और जिससे नाराज़ होकर ठेकेदारों ने मंत्रियों से शिकायत की और उन्होंने वित्त मंत्री को चिट्ठी लिखी। वहीं नगर निगम के मुखिया नवीन जैन जांच कराए जाने की बात कर रहे हैं और उनका कहना है कि जो भी दोषी होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा
पहले जगन प्रसाद गर्ग की चिट्ठी और अब आगरा से ताल्लुक रखने वाले दोनों मंत्रियों की चिट्ठी बता रही है कि आगरा नगर निगम में भ्रष्टाचार किस हद तक व्याप्त है। सीधे सीधे मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम को ये तगड़ा झटका है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget