एक्सप्लोरर

Coronavirus Updates नोएडा में कोविड-19 के 98 नये रोगी मिले, संक्रमितों की संख्या 1669 तक पहुंची

कोरोना वायरस का असर व्यापक होता जा रहा है. बीते बुधवार को बीते 24 घंटे में 98 नये रोगी मिले. राहत की बात ये रही कि कहीं से किसी की मौत की खबर नहीं आई.

नोएडा (बलराम पांडेय की रिपोर्ट). गौतमबुद्ध नगर में कोविड-19 संक्रमण ने बीते 24 घंटे में 98 लोगों को अपना शिकार बनाया. जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1669 हो गई है. जिला प्रशासन के लिये राहत की बात ये रही कि बीते 72 घंटे के दौरान किसी की मौत नहीं हुई है और 47 लोग कोरोना को मात देकर और स्वस्थ होकर घर वापसी कर चुके हैं. जिले में कोरोना वायरस का शिकार हो कर मरने वालों की सख्या 19 पर बनी हुई है, जबकि 996 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं. अब जिले में अब कुल एक्टिव केस मात्र 654 हैं, जिनका इलाज नोएडा के विभिन्न कोविड अस्पतालों में चल रहा है.

स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय ने बीते 24 घंटे कोरोना संक्रमण के जो आंकड़े किए हैं, उससे पता चलता है कोरोना पॉज़िटिव मरीजों की रोक थाम के लिए जिला प्रशासन के द्वारा उठाए जा रहे कदम नाकाफी साबित हुये हैं. गौतमबुद्ध नगर में बीते 24 घंटों में कोरोना की आई टेस्ट रिपोर्ट में 98 नये कोरोना पॉज़िटिव मरीज मिले हैं. नये मरीजों के मिलने के बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1669 हो गई है. वहीं 996 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं. इनमें स्वस्थ हुए 47 संक्रमित भी शामिल हैं.

जिला सर्विलांस अफसर डॉ. सुनील दोहरे के अनुसार 98 पॉजिटिव मरीजों में 31 मरीज ऐसे हैं, जिन्हें वायरस का संक्रमण पुराने मरीजों से हुआ है. इसके अलावा कई मरीजों की कोरोना जांच साधारण फ्लू के लक्ष्ण मिलने पर हुई थी. अब जिले में कुल सक्रिय केस 654 हो गए हैं. सक्रिय केस के आंकड़ों में जिला अव्वल है व कुल संक्रमितों की संख्या में तीसरे स्थान पर है. जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग उन इलाकों को सील कर सैनिटाइजेशन करने में जुटा है, जहां पर कोरोना के नये मामले सामने आये हैं. इसके साथ सैनिटाइजेशन से लेकर मास्क व शारीरिक दूरी तक का पालन कराने को विशेष तौर पर अधिकारी की तैनाती की गई है.

ये भी पढ़ें.

UP Covid Update: यूपी में कोरोना संक्रमितों की संख्या 19 हजार के पार, 24 घंटे में 11 मरीजों की मौत

UP: ग्रेटर नोएडा में 30 मरीज कोरोना को परास्त कर अस्पताल से हुए डिस्चार्ज, 14 दिन क्वारंटाइन की सलाह

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
अंकिता भंडारी मामले का दुष्यंत गौतम से क्या है कनेक्शन? जानें- पूरी टाइमलाइन
अंकिता भंडारी मामले का दुष्यंत गौतम से क्या है कनेक्शन? जानें- पूरी टाइमलाइन
'जब जनप्रतिनिधि 12 बजे सोकर उठेगा तो...', CM योगी ने बिना नाम लिए साधा निशाना
'जब जनप्रतिनिधि 12 बजे सोकर उठेगा तो...', CM योगी ने बिना नाम लिए साधा निशाना

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात देकर बोले पीएम मोदी- 'हमारा फोकस युवाओं पर'
लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात देकर बोले पीएम मोदी- 'हमारा फोकस युवाओं पर'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
Embed widget