एक्सप्लोरर

Coronavirus Updates Noida नोएडा में कोरोना का कहर जारी, 74 नये कोरोना पॉज़िटिव मरीज मिले

यूपी के गौतमबुद्ध नगर नोएडा में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है. यहां गुरुवार को 74 कोरोना संक्रमण के नये मामले सामने आये हैं. जिले में मरीजों की संख्या 1171 तक पहुंच गई है

नोएडा. गौतमबुद्ध नगर जिले में कोरोना वायरस का कहर रुकने का नाम नहीं ले रहा है. गुरुवार को बीते 24 घंटे में 74 कोरोना पॉज़िटिव मरीज मिलने से प्रशासन की चिंता और बढ़ गई. इसके साथ ही जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 1,171 हो गई है. इनमें 85 क्रॉस नोटिफाइड हैं. इस बीच, संक्रमण से दो और मरीजों की मौत हो गई. इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 16 हो गई है. गुरुवार को स्वस्थ होने के बाद 28 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया. इसके साथ ही अब तक स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 606 हो गई है. फिलहाल 551 लोगों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है.

डिस्ट्रिक्ट सर्विलांस ऑफिसर डॉ. सुनील दोहरे ने बताया कि गुरुवार को गौतमबुद्ध नगर में कुल 74 लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है, जबकि जिले में कोरोना संक्रमण से अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है. डॉ. सुनील दोहरे ने बताया कि 15 जून को दो लोगों की मौत हुई थी. उनमें सेक्टर-76 निवासी 74 साल के व्यक्ति और सेक्टर-31 के निठारी निवासी व्यक्ति थे. उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है. उन्होंने बताया कि गुरुवार की सुबह गाजियाबाद निवासी 51 साल के व्यक्ति की मौत हुई है. उन्हें कोरोना पॉजिटिव पाया गया था. गुरुवार को ही दिल्ली के लक्ष्मी नगर निवासी 69 साल के व्यक्ति की भी मौत हुई है. वह भी कोरोना वायरस से संक्रमित थे. ये दोनों मरीज दिल की बीमारी से पीड़ित थे.

दो अन्य मौतों की हो रही है जांच

सर्विलांस ऑफिसर ने बताया कि जेवर निवासी 87 साल के एक व्यक्ति की मौत हुई है. उनकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव पाई गई थी. वह हाइपर टेंशन और दूसरी बीमारी से पीड़ित थे. इसके अलावा नोएडा के सेक्टर-73 निवासी 26 साल के युवक की भी मौत हुई है. उनमें कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई थी, लेकिन वह दिल की बीमारी से पीड़ित थे. डॉ. दोहरे ने बताया कि नोएडा के सेक्टर-63 के छिजारसी गांव के रहने वाले 53 साल की महिला और दादरी निवासी 65 साल की महिला की भी मौत हुई है. इन दोनों की मौत के कारणों की जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें.

यूपी में 24 घंटे में निकले कोरोना के 630 नए मामले, 23 मरीजों ने तोड़ा दम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश
नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश
महराजगंज: 'DM अंकल जल भराव से बचाइए', बच्चों ने वीडियो बनाकर बयां की परेशानी
महराजगंज: 'DM अंकल जल भराव से बचाइए', बच्चों ने वीडियो बनाकर बयां की परेशानी
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
CM योगी ने कबूला अयोध्या चुनाव चैलेंज तो सपा चीफ बोले- 'लोकसभा भूल गए क्या'
CM योगी ने कबूला अयोध्या चुनाव चैलेंज तो सपा चीफ बोले- 'लोकसभा भूल गए क्या'

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget