एक्सप्लोरर

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 1374 नए मामले आए सामने, अब तक 934 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है. राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 1374 नए मामले सामने आए हैं. कोरोना की वजह से अब तक 934 लोगों की मौत हो चुकी है.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है. बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमण के 1374 नए मामले सामने आए हैं जबकि, कोरोना की चपेट में आकर जान गंवाने वालों की संख्या रविवार तक 934 रही. अब तक प्रदेश में 36476 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है.

अपर मुख्य सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि 23334 लोग इलाज के बाद पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं. जबकि, कोरोना संक्रमण से अब तक 934 लोगों की मौत हुई है. प्रसाद ने बताया कि 12208 कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों में संक्रमण के सामने आए 1374 नए मामलों को मिलकार प्रदेश में कुल 36476 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है.

प्रसाद ने बताया कि आइसोलेशन वार्ड में 12213 लोग भर्ती हैं, जिनका इलाज मेडिकल कॉलेजों में चल रहा है. आइसोलेशन सेंटर में 4407 लोग हैं, जिनके नमूने लेकर जांच की जा रही है. प्रसाद ने बताया कि शनिवार को प्रदेश में 39623 नमूनों की जांच की गई. अब हम करीब 40 हजार नमूनों की जांच प्रदेश में रोजाना कर रहे हैं.

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 1374 नए मामले आए सामने, अब तक 934 लोगों की मौत

उन्होंने बताया कि मार्च महीने में हमारी क्षमता 60 नमूनों की रोजाना जांच से प्रारंभ हुई थी। आज हम 40 हजार नमूनों की रोजाना जांच कर रहे हैं। इस प्रकार जांच क्षमता साढे़ छह सौ गुना बढ़ गयी है। कई नयी प्रयोगशालाएं बनायी गयीं। हर जिले में ट्रूनेट मशीन पहुंचायी गयी। एंटीजन जांच को भी जोडा गया। प्रदेश में अब तक 11, 56, 089 नमूनों की जांच की गई है।

अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि पूल जांच के माध्यम से पांच-पांच नमूनों के 2098 पूल शनिवार को लगाए गए जबकि 10-10 नमूनों के 344 पूल लगाए गए. आरोग्य सेतु एप का लगातार इस्तेमाल किया जा रहा है और अब तक 201167 ऐसे लोगों को फोन कर उनका हालचाल लिया गया है, जिन्हें ऐप के माध्यम से अलर्ट आए थे. अपर मुख्य सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) ने बताया कि 27833 क्षेत्रों में निगरानी का कार्य किया गया है. कुल 1, 19, 64, 948 घरों में 6, 11, 43, 056 लोगों की सेहत की जानकारी ली गई है.

प्रसाद ने बताया कि ने बताया कि दो जुलाई से मेरठ मंडल से सभी घरों के लिए 'डोर टू डोर' सर्वे का काम प्रारंभ किया गया है जो रविवार को समाप्त हो रहा है. पहले से बीमार लोगों के अलावा जिन लोगों को किसी भी तरह के लक्ष्ण पाए गए हैं उनका ब्योरा तैयार किया गया है. पांच जुलाई से यही कार्रवाई प्रदेश के 17 अन्य मंडलों से शुरू हुई जो 15 जुलाई तक चलेगी.

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 1374 नए मामले आए सामने, अब तक 934 लोगों की मौत

अपर मुख्य सचिव ने बताया कि घर-घर सर्वेक्षण के शनिवार तक के आंकडों के मुताबिक 2, 51, 94, 708 घरों में 12, 94, 35, 139 लोगों का सर्वेक्षण किया गया. जो आंकड़े निकलकर आ रहे हैं उसके अनुसार 8, 48, 593 लोग मधुमेह से ग्रस्त हैं जबकि 2, 38, 238 उच्च रक्तचाप, 18, 018 कैंसर से, 54, 247 लोग हृदय रोग से ग्रस्त हैं और 16, 879 लोग गुर्दे की बीमारी से जूझ रहे हैं. उन्होंने बताया कि सभी को हमारी टीम ने सावधान करते हुए सतर्क रहने के लिए कहा है.

यह भी पढ़ें:

एबीपी गंगा की खबर पर लगी मुहर, यूपी में अब हफ्ते में दो दिन होगा लॉकडाउन, शनिवार-इतवार रहेगा सब बंद

यूपी: नोएडा में कोरोना के संक्रमण पर नियंत्रण के लिए प्रशासन लगा रहा है रैपिड टेस्टिंग कैंप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सावन के महीने को लेकर CM योगी ने लिखी पाती, दिया खास संदेश
सावन के महीने को लेकर CM योगी ने लिखी पाती, दिया खास संदेश
सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब
सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget