एक्सप्लोरर

मेरठ में शराब पीने से हुई मौत को लेकर कांग्रेस ने निकाली न्याय यात्रा, प्रशासन पर लगाये गंभीर आरोप

मेरठ में शराब पीने से हुई मौत को लेकर प्रशासन कार्रवाई में जुटा है. इस बीच कांग्रेस ने पीड़ित परिवारों के लिए आर्थिक मदद दिये जाने की मांग की है. सोमवार को कांग्रेस ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

मेरठ. मेरठ में शराब पीने से हुई मौतों को लेकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन तेज होता जा रहा है. इस घटना के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अवनीश काजला के नेतृत्व में पद यात्रा की घोषणा की गई थी. सबसे पहले सभी कांग्रेस कार्यकर्ता मृतकों के घर पहुंचे, उसके बाद सभी कार्यकर्ताओं ने पद यात्रा शुरू की.

प्रशासन और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भिड़ंत

कार्यकर्ता हाथ में तख्ती, बैनर लेकर नारेबाजी करते हुए यात्रा निकालने लगे. कुछ दूर चलते ही पुलिस प्रशासन ने यात्रा को बीच में गाड़ियों की बैरिकेडिंग कर रस्सी लगाकर रोक दिया. जिसके चलते कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी नोंक झोक हुई और कार्यकर्ता पद यात्रा निकालने पर अड़ गए. साथ ही धरने पर बैठ गए.

कांग्रेस की मांग

कांग्रेस ने मांग की है कि पूरे प्रकरण की जांच हाईकोर्ट के सिटिंग जज से करायी जाए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो. इसके कार्यकर्ताओं की तरफ से मांग रखी गई कि प्रदेश सरकार तत्काल जहरीली शराब की बिक्री पर रोक के लिये ठोस कदम उठाये.

आश्वासन के बाद माने कांग्रेसी

काफी देर हंगामे के बाद प्रशासन ने अभी तक की कार्रवाई से अवगत कराया. सीओ ब्रह्मपुरी अमित राय ने बताया कि बड़ी कार्रवाई की जा चुकी है. सात दिन में बड़े कदम उठाये जाएंगे. उन्होंने आश्वासन दिया कि आपकी बात को ऊपर तक हर हाल में पहुंचाया जाएगा. कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कोविड को ध्यान में रखते हुए निवेदन किया कि यात्रा से संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है. हम आपकी मांगे जल्द पूरी कर देंगे. प्रशासन के आश्वासन पर कार्यकर्ता मान गये.

गौरतलब है कि जनपद मेरठ के ब्लाक जानी खुर्द के ग्राम मीरपुर जखेड़ा के पवन पुत्र नरपत की 10 सितम्बर को मौत हो गयी थी. वहीं, मेरठ के ही जानी खुर्द के ग्राम मीरपुर जखेड़ा के जगपाल पुत्र वीर सिंह, मीरपुर जखेड़ा के ही अमित यादव पुत्र भुल्लेराम ने भी दम तोड़ दिया था.

ये भी पढ़ें.

गायत्री प्रजापति के मैनेजर ने किया चौकाने वाला खुलासा, कहा- पूर्व मंत्री को मिला है सरकार के मंत्री का संरक्षण

यूपी में 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव से पहले विपक्ष ने योगी सरकार को घेरा, 24 घंटे बिजली सप्लाई को बनाया मुद्दा

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर के बाहर चारपाई पर बैठे परिवार पर चढ़ा ट्रक, 4 लोगों की मौत
घर के बाहर चारपाई पर बैठे परिवार पर चढ़ा ट्रक, 4 लोगों की मौत
प्रयागराज में छात्र डिटेन, अखिलेश बोले- किसके कहने पर हो रही धोखाधड़ी?
प्रयागराज में छात्र डिटेन, अखिलेश बोले- किसके कहने पर हो रही धोखाधड़ी?
जौहर यूनिवर्सिटी पर नहीं चलेगा बुलडोजर, DM के आदेश पर रोक
जौहर यूनिवर्सिटी पर नहीं चलेगा बुलडोजर, DM के आदेश पर रोक
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
बिहार NEET आंदोलन: 355 को जेल, 91 पुलिसकर्मी घायल, आंकड़े जारी
बिहार NEET आंदोलन: 355 को जेल, 91 पुलिसकर्मी घायल, आंकड़े जारी
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
‘बागी सांसदों पर जल्द हो कार्रवाई’, अभिषेक बनर्जी ने ओम बिरला से की मांग
‘बागी सांसदों पर जल्द हो कार्रवाई’, अभिषेक बनर्जी ने स्पीकर से की मांग
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
Embed widget