एक्सप्लोरर

UP Politics: BJP पर जमकर बरसे कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, कहा- 'उपचुनाव के लिए हम सब तैयार'

UP News: फिरोजाबाद पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने यूपी में होने वाली विधानसभा उपचुनाव को लेकर भी कहा कि हम इसके लिए तैयार है.

Firozabad News: कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने राम मंदिर को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर घोटाले के आरोप लगाये. उपचुनाव और 2027 में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ेगी. कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय आज फिरोजाबाद की शिकोहाबाद में समाजवादी पार्टी के सिरसागंज के विधायक सर्वेश यादव के घर निजी कार्य से गए थे. वहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए राम मंदिर घोटाले और उपचुनाव को लेकर बात की.

अजय राय ने कहा की हम उपचुनाव के लिए पूरे तैयार हैं और समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पार्टी साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे भी. आज हम समाजवादी पार्टी के विधायक के घर भी आए हैं. 2027 में हम सरकार भी बनाएंगे. हरियाणा और महाराष्ट्र के चुनाव की बात करे तो यह नेतृत्व को तय करना है और यह राष्ट्रीय नेतृत्व ही निर्णय लेगा. उत्तर प्रदेश में हम बहुत मजबूत और बेहतर लड़ेंगे. 

'नीट परीक्षा को लेकर छात्रों के परिजन डिप्रेशन में'
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि जिस तरह सरकार चल रही है. आप देख सकते हैं कि कैसे नीट के बच्चे परेशान है. पूरे देश में बच्चे और उनके परिवार वाले डिप्रेशन में हैं. इस बात को उठाने के लिए जिस तरह से राहुल गांधी ने और खड़गे साहब ने बात को उठाया. उनकी बात नहीं सुनी जा रही है और लोकसभा को स्थगित किया जा रहा है. जो आम जनता की आवाज और नौजवानों का जो भविष्य है, उसे किस तरह किस प्रकार बर्बाद कर रही है. उस परीक्षा को निरस्त करना चाहिए और एग्जाम की डेट जल्द घोषित करनी चाहिये.

अजय राय ने कहा की देखिए यह बात आपको याद होगी की यह लोकसभा के चुनाव को लेकर की गई थी. उसी के लिए यह मेनिफेस्टो जारी किया गया था. यह केंद्र सरकार के लिए कहा गया था. ना कि स्टेट के लिए. भारतीय जनता पार्टी इसको घुमाने का काम कर रही है. भारतीय जनता पार्टी ने दो करोड़ लोगों को क्या नौकरी दी और 15 लाख देने की बात कर रही थी, वह क्या दिए और काला धन की कह रही थी., वह भी नहीं आया. लिस्ट थी जेटली जी के पास काला धन स्विस बैंक से आने की,जेटली जी चले गए. वह लिस्ट भी चली गई.

'रामचंद्र जी के मंदिर में भी हुआ घोटाला'
अजय राय ने यह भी कहा कि कांग्रेस जो कहती है, वह करती है, हमने तेलंगाना में जो कहा था, वह करके दिखाया. जो हम वादा करते हैं उसको पूरा करते हैं. झूठ नहीं बोलते हैं. इनकी तरह भ्रष्टाचार नही करते. गुजरात में भ्रष्टाचार हो रहा है, सड़क से लेकर एयरपोर्ट तक और रामचंद्र जी के मंदिर में भी घोटाला कर दिया. राम मंदिर बना उसमें भी गुजरात की कंपनी ने बनाया. बनारस में  बाबा विश्वनाथ में भी गुजरात की कंपनी ने बनाया. इसमें चारों तरफ भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार है. यह सिर्फ पैसा कमाने आए और कॉर्पोरेट के आदमी है.

ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2024: भारत की जीत के बाद गदगद हुए अखिलेश यादव, कहा- 'INDIA की जीत की देश को बधाई'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बदरीनाथ धाम चढ़ावा चोरी मामले में आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार, कई सवालों के घेरे में BKTC
बदरीनाथ धाम चढ़ावा चोरी मामले में आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार, कई सवालों के घेरे में BKTC
यूपी में मिला कोरोना का मरीज, BHU में कराया भर्ती; डॉक्टर्स ने कहा- पैनिक करने वाली सिचुएशन...
यूपी में मिला कोरोना का मरीज, BHU में कराया भर्ती; डॉक्टर्स ने कहा- पैनिक करने वाली सिचुएशन...
समाजवादी पार्टी पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- 'मेरे ऊपर चार चिंटू...'
समाजवादी पार्टी पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- 'मेरे ऊपर चार चिंटू...'
राम मंदिर ट्रस्ट के CEO को कितनी मिलेगी सैलरी और कितने साल तक पद पर रहेंगे आसीन? आ गई पूरी जानकारी
राम मंदिर ट्रस्ट के CEO को कितनी मिलेगी सैलरी और कितने साल तक पद पर रहेंगे आसीन? आ गई पूरी जानकारी

वीडियोज

DR. Aarambhi: 🤨Aarambhi और Dhruv के ठुमके देख Vishwas को लगी मिर्ची, रखी पैनी नज़र! #sbs
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Israel: अमेरिका-ईरान महायुद्ध से सबसे खुश हैं नेतन्याहू!
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz: ईरान ने बंद किया 'होर्मुज जलडमरूमध्य'!
Breaking News | Datia Bypoll 2026: दतिया की जंग कौन जीतेगा ? Narottam Mishra? | Congress | ABP
Breaking | US Iran War | America Attack Bahrain: खाड़ी में छिड़ गया 'विश्व युद्ध'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाकिस्तान, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदलेगा एशिया का शक्ति संतुलन
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाक, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदल जाएगा एशिया का शक्ति संतुलन
समाजवादी पार्टी पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- 'मेरे ऊपर चार चिंटू...'
समाजवादी पार्टी पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- 'मेरे ऊपर चार चिंटू...'
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
Lindsey Graham Death: 'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
Embed widget