एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: 'अमेठी से स्मृति ईरानी के वापसी का टिकट बुक', कांग्रेस नेता का दावा

UP Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के लिए पांचवें चरण का चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद अब कांग्रेस नेता और पूर्व एमएलसी दीपक सिंह ने एक चौंकाने वाला दावा किया है.

Lok Sabha Election 2024: अमेठी संसदीय सीट को लेकर राजनीति चरम पर है. भाजपा और इंडिया गठबंधन के बड़े नेताओं की ताबड़तोड़ जनसभाएं चल रही हैं. इस सबके बीच कांग्रेस के पूर्व एमएलसी दीपक सिंह ने सोशल मीडिया पर एक ट्रेन टिकट साझा करते हुए कहा कि भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी का वापसी का टिकट कट चुका है.

अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर दीपक सिंह ने पोस्ट करते हुए लिखा, "जनता ने स्मृति ईरानी जी की अमेठी से वापसी का टिकट बुक कर दिया है. ट्रेन से इसलिए बुक किया है, क्योंकि उन्होंने अमेठी की कई ट्रेन बंद करवाई हैं. ट्रेन से सफर में स्मृति जी को उनकी गलतियों, अमेठी के अपमान और यहां से छीने गए विकास के कामों को लोग एहसास कराएंगे."

Lok Sabha Election 2024: 'धनंजय सिंह का सारा वोट सपा को जाएगा, उनके साथ गलत व्यवहार किया'- सपा नेता रामगोपाल यादव

जरूर हो रही है विदाई- कांग्रेस नेता
उन्होंने आगे लिखा कि "आपकी अमेठी से विदाई जरूर हो रही है, लेकिन आप हमारी स्मृति में रहेंगी, क्योंकि अमेठी में फिर से विकास शुरू होगा. देश और दुनिया में फिर से अमेठी का सम्मान बढ़ेगा, यहां के लोगों को छुट्टा जानवरों और महंगाई से निजात मिलेगी."

गौरतलब है कि अमेठी में कांग्रेस ने स्मृति ईरानी के खिलाफ किशोरी लाल शर्मा को मैदान में उतारा है. एक दिन पहले ही राहुल गांधी ने अमेठी पहुंच कर कहा था कि वो अमेठी के थे और रहेंगे. हालांकि वो रायबरेली से चुनाव लड़ रहे हैं. लेकिन बीते 2019 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी अमेठी से लोकसभा चुनाव लड़े थे.

तब उन्हें बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के सामने हार का सामना करना पड़ा था. इस चुनाव में स्मृति ईरानी ने करीब 55 हजार वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी. लेकिन इस बार राहुल गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने के कारण यहां किशोरी लाल शर्मा को उम्मीदवार बनाया गया है. अब इस सीट पर 20 मई को वोटिंग होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में जुटेंगे 8 राज्यों के प्रशासनिक अधिकारी, CM योगी करेंगे कार्यशाला का उद्घाटन
लखनऊ में जुटेंगे 8 राज्यों के प्रशासनिक अधिकारी, CM योगी करेंगे कार्यशाला का उद्घाटन
CM योगी इंदिरापुरम के टीएसटीपी का करेंगे निरीक्षण, स्नातक सम्मेलन में भी लेंगे प्रतिभाग
CM योगी इंदिरापुरम के टीएसटीपी का करेंगे निरीक्षण, स्नातक सम्मेलन में भी लेंगे प्रतिभाग
यूपी वालों के लिए बड़ी खबर, मिला लंबा वीकेंड, 19 अक्टूबर को छुट्टी का ऐलान
यूपी वालों के लिए बड़ी खबर, मिला लंबा वीकेंड, 19 अक्टूबर को छुट्टी का ऐलान
आगरा दौरे पर रहेंगे CM योगी, शिवाजी म्यूजियम का करेंगे निरीक्षण
आगरा दौरे पर रहेंगे CM योगी, शिवाजी म्यूजियम का करेंगे निरीक्षण

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
Embed widget