एक्सप्लोरर

Defamation Case: 'सरकार के खिलाफ बोलने की मिली सजा..', राहुल गांधी की याचिका खारिज होने पर बोले कांग्रेस नेता अजय राय

Defamation Case: कांग्रेस नेता अजय राय ने कहा, बीजेपी में तो ऐसे कई नेता हैं. पीएम मोदी, अमित शाह और उनकी पार्टी में स्मृति ईरानी हैं उनका क्या होगा जो अनाप-शनाप बोलते रहते हैं.

Rahul Gandhi Defamation Case: मोदी सरनेम से जुड़े मानहानि मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को गुजरात हाईकोर्ट (Gujrat High Court) से बड़ा झटका लगा है. कोर्ट ने राहुल गांधी की पुनर्विचार याचिका खारिज कर दिया है, जिसे लेकर अब यूपी के प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय (Ajay Rai) की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि हम हाईकोर्ट के इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में अपील करेंगे. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को सरकार के खिलाफ बोलने की सजा मिल रही है, लेकिन राहुल गांधी अन्याय के खिलाफ बोलते रहेंगे. 

कांग्रेस नेता अजय राय ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा, बीजेपी में तो खुद ऐसे-ऐसे बोलने वाले हैं, उनका क्या होगा? मोदी जी, अमित शाह जी और उनकी पार्टी में स्मृति ईरानी जी हैं उनका क्या होगा जो अनाप-शनाप बोलते रहते हैं. अजय राय ने कहा कि राहुल गांधी को सिर्फ सरकार के खिलाफ बोलने की सजा मिल रही है. लेकिन वो अन्याय के खिलाफ आगे भी बोलत रहेंगे. वहीं पीएम मोदी के पूर्वांचल दौरे पर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि मोदी ने बनारस का विकास नहीं विनाश किया है.

पीएम मोदी के बयान पर किया पलटवार

अजय राय ने रायपुर में पीएम मोदी के बयान पर भी निशाना साधा है, जिसमें उन्होंने कहा है कि देश में सारे भ्रष्टाचारी एक हो रहे हैं लेकिन जिसने गलत किया है वह बचेगा नहीं. पीएम ने कहा, मेरे खिलाफ साजिश हो रही है. मोदी गरीब का बेटा है जो डर गया वो मोदी नहीं है. प्रधानमंत्री के इस बयान पर कांग्रेस नेता ने कहा कि सारे भ्रष्टाचारी तो मोदी के साथ हैं. सभी भ्रष्ट लोग एक-एक करके बीजेपी में शामिल हो रहे हैं और पीएम दूसरों को भ्रष्टाचारी बता रहे हैं. ये उन्हें शोभा नहीं है.

आपको बता दें कि आज मोदी सरनेम केस में गुजरात हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की पुनर्विचार याचिका को खारिज कर दिया. कोर्ट ने कहा कि इस आदेश में हस्तक्षेप करने की जरूरत नहीं है क्योंकि राहुल गांधी के खिलाफ कम से कम 10 आपराधिक मामले लंबित हैं.

ये भी पढ़ें- UP News: पबजी वाले आशिक से पहले भी सीमा हैदर ने पाकिस्तान में फेंका था प्यार का पांसा, पति से ऐसे हुई थी मुलाकात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोएडा में इंजीनियर की मौत वाली घटना का CCTV आया सामने, नाले में गिरता नजर आया आर्यन
नोएडा में इंजीनियर की मौत वाली घटना का CCTV आया सामने, नाले में गिरता नजर आया आर्यन
OMG! घर के ड्रम और दीवार से निकले दर्जनों सांप, 25 कोबरा के बच्चों को जंगल में छोड़ा
OMG! घर के ड्रम और दीवार से निकले दर्जनों सांप, 25 कोबरा के बच्चों को जंगल में छोड़ा
ऐसे सेवायतों से राम ही बचाएं! फोन पर चोरी की प्लानिंग फिर कैमरे पर फोकस; ऐसे बनता था पूरा प्लान
ऐसे सेवायतों से राम ही बचाएं! फोन पर चोरी की प्लानिंग फिर कैमरे पर फोकस; ऐसे बनता था पूरा प्लान
गोरखपुर से CM योगी ने किया 'पौधरोपण महायज्ञ-2026' का शुभारंभ, 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य
गोरखपुर से CM योगी ने किया 'पौधरोपण महायज्ञ-2026' का शुभारंभ, 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
'तूफान आते ही समंदर में कूदा, लेकिन...', वियतनाम नाव हादसे में जिंदा बचे शख्स ने सुनाई डरावनी आपबीती
'तूफान आते ही समंदर में कूदा, लेकिन...', वियतनाम नाव हादसे में जिंदा बचे शख्स की डरावनी आपबीती
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
मुंबई लोकल ट्रेन का यह वीडियो आपका दिन बना देगा, सीट पर सो रहे डॉगी पर पैसेंजर्स ने जमकर लुटाया प्यार
मुंबई लोकल ट्रेन का यह वीडियो आपका दिन बना देगा, सीट पर सो रहे डॉगी पर पैसेंजर्स ने जमकर लुटाया प्यार
Embed widget