एक्सप्लोरर

यूपी: सीएम योगी आदित्यनाथ आज जाएंगे अयोध्या, पावन नगरी को मिलेगी दिवाली की कई सौगात

अयोध्या में आज भव्य दीपोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. इस मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आएंगे. इसके अलावा इस मौके पर राम नगरी को कई विकास की योजनाएं समर्पित करेंगे.

अयोध्या: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज जब यहां भव्य दीपोत्सव मनाने के लिए पहुंचेंगे तो अयोध्या को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे समेत दिवाली के कई उपहार मिलने की संभावना है. एक दर्जन से अधिक विकास परियोजनाओं की घोषणा होने की संभावना है. सरयू नदी तट को 5.51 लाख दीयों से सजाया जाएगा.

भगवान राम, देवी सीता और लक्ष्मण के वेश में कलाकार ‘पुष्पक विमान’ से तट पर उतरेंगे और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री उनकी अगवानी करेंगे. हेलीकॉप्टर को फूलों से सजाकर विमान का रूप दिया गया है.

भगवान राम की झांकी

यह समारोह शुक्रवार दोपहर को ही शुरू हो जाएगा जबकि अयोध्या के साकेत कॉलेज से भगवान राम की झांकी पांच किलोमीटर का मार्ग तय कर तट पर पहुंचेगी. उस झांकी में गुरुकुल शिक्षा, राम-सीता विवाह, केवट प्रसंग, राम दरबार, सबरी राम मिलाप और लंका दहन जैसे अद्भुत प्रस्तुतियां होंगी.

जब सूर्यास्त पर सरयू नदी में भव्य आरती होगी तब आगामी राममंदिर निर्माण स्थल पर भी 11000 दीये जलाये जाएंगे. उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री नयी परियोजनाओं की घोषणा करने के साथ ही वर्तमान विकास परियोजनाओं के बारे में बात कर सकते हैं.

उन्होंने कहा, ‘‘ शुक्रवार को अयोध्या में काफी कुछ होगा. ’’

कुछ परियोजनाओं को समर्पित करेंगे

अयोध्या और उसके लोगों के लिए मुख्यमंत्री कुछ परियोजनाएं समर्पित कर सकते हैं उनमें आधुनिक सीवेज शोधन संयंत्र है ताकि नदी का प्रवाह एवं स्वच्छता बना रहे.

इस तीर्थनगर में 3.47 करोड़ रूपये से रामलीला सेंटर, 19.02 करोड़ रूपये की लागत से भजन स्थल, 21.92 करोड़ रूपये की लागत से रानी हेओ मेमोरियल पार्क, 7.59 करोड़ रूपये की लागत से रामकथा वीथिका आदि बनेंगे.

ये भी पढ़ें.

Kanpur Encounter case: SIT रिपोर्ट के बाद तत्कालीन एसएसपी अनंत देव निलंबित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget