एक्सप्लोरर

उत्तर प्रदेश को लगे विकास के पंख, 2019 में ही तीसरी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी की तैयारी

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार विकास को लेकर अब तेजी से आगे बढ़ना चाहती है। रविवार को हुये दूसरे ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में जबरदस्त निवेश के बाद एक और बड़ा एलान हुआ है। इसके तहत छह महीने के भीतर तीसरी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी करेगी।

लखनऊ, शैलेश अरोड़ा। एक साल में ही दो ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी करने वाली योगी सरकार 2019 में तीसरी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का आयोजन करने की तैयारी में है। दूसरी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का कार्यक्रम चल ही रहा था, कि सीएम योगी ने मंच से तीसरी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का भी एलान कर दिया। सीएम योगी ने कहा कि तीन से छह महीने के अंदर सरकार तीसरी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का आयोजन करेगी। इस हिसाब से अगली सेरेमनी 2019 में ही या 2020 की शुरुआत में हो सकती है। मुख्यमंत्री ने तीसरी सेरेमनी में 62 से 65 हजार करोड़ की परियोजनाओं को और जमीन पर उतारने की बात कही।

यूपी में होगी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट

इतना ही नहीं तीसरी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के बाद सरकार ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का भी आयोजन करेगी। सीएम योगी ने कहा की इन्वेस्टर समिट में जितने निवेश के एमओयू हुये थे, तीसरी सेरेमनी के बाद उनमे से 40 फीसदी पर निवेश हो जायेगा। इसके बाद यूपी में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का आयोजन होगा।

मुख्यमंत्री ने किया निवेशकों का सम्मान

तीसरी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के विशेष सत्र में सीएम योगी आदित्यनाथ ने उद्योगपतियों और निवेशकों का सम्मान किया। मुख्यमंत्री ने निवेशकों से कहा की प्रदेश के लिए नजरिया बदलने में उनकी अहम भूमिका है। जो उन्होंने इस प्रदेश को निवेश के लिए चुना। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के लिए बिडिंग प्रारम्भ करने जा रहे हैं। अगले डेढ़ दो महीने में शिलान्यास कराने का लक्ष्य है। इसी तरह गंगा एक्सप्रेस-वे मेरठ से प्रयागराज तक बनाने का काम अगले वर्ष जनवरी में आगे बढ़ाया जायेगा।

जल्द ही तीन नई पालिसी लाएगी योगी सरकार

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब वर्तमान सरकार आई तो प्रदेश में तीन एयरपोर्ट काम कर रहे थे लेकिन आज इनकी संख्या छह है और नौ पर काम चल रहा है। हर जिला मुख्यालय को चार लेन और तहसील मुख्यालय को दो लेन से जोड़ने का काम शुरू कर दिया है। देश का पहला वाटर वे हल्दिया से वाराणसी तक जुड़ चुका है। मुख्यमंत्री ने बताया की सरकार तीन नयी पॉलिसी इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, डेटा सेंटर इन्वेस्टमेंट और एग्रो एक्सपोर्ट लाने जा रही है। 2024 तक यूपी वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था होगा।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कारसेवकों पर गोली चलवाने वाले को दिया पद्म' राजनाथ ने मुलायम सिंह यादव पर टाला सवाल
'कारसेवकों पर गोली चलवाने वाले को दिया पद्म' राजनाथ ने मुलायम सिंह यादव पर टाला सवाल
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'SSR का उल्टा RSS...' अखिलेश यादव ने ECI के फैसले पर उठाए सवाल
'SSR का उल्टा RSS...' अखिलेश यादव ने ECI के फैसले पर उठाए सवाल

वीडियोज

Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!
Yami Gautam ने किए Ayodhya में रामलला के दर्शन, Ramayana में Sita बनने की उठी मांग!
लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा, पवन खेड़ा, वो नेता जिन्होंने कहा- 'तख्तापलट चाहता है विपक्ष'
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा, पवन खेड़ा, वो नेता जिन्होंने कहा- 'तख्तापलट चाहता है विपक्ष'
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
Embed widget