एक्सप्लोरर

गोरखपुर: सीएम योगी ने वितरित किए उपकरण, कहा- पीएम मोदी ने दिव्यांगजनों को बनाया स्वावलंबी

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम सब जानते हैं कि दिव्यांगजन शब्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देन है. हर एक दिव्यांगजनों को उन्होंने स्वावलंबी बनाया है, जिससे वो भी सम्मान के साथ जीवनयापन कर सकें.

गोरखपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिन के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर के हिंदू सेवाश्रम आश्रम में दिव्यांगजनों को उपकरण वितरित किया गया. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल, व्हील चेयर और अन्य उपकरण वितरित किए. इस दौरान उन्होंने दिव्यांगजनों को मिठाई भी दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वे जन्मदिन के अवसर पर उनके शतायु होने की कामना करते हुए सीएम ने कहा कि पीएम मोदी ने दिव्यांगजनों को स्वावलंबी बनाया है.

मोदी के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मना रही है बीजेपी सीएम योगी ने कहा कि देश के अंदर स्वच्छता, समरसता और विकास को समाज के अंतिम पायदान तक पहुंचाने, भारत को दुनिया के आर्थिक महाशक्ति के रूप में स्थापित करने के लिए पीएम मोदी ने कार्य किया है. वैश्विक मंच पर भारतीय परंपरा, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को एक नई पहचान दिलाई है. आर्थिक मंच पर भारत की प्रतिष्ठा को पुनर्स्थापित करने वाले देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है. भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों के माध्यम से मना रही है.''

जन्मदिन पर हृदय से अभिनंदन सीएम ने कहा देश के ''यशस्वी प्रधानमंत्री और भारत के गौरव पुरुष भारत के स्वाभिमान और सम्मान को वैश्विक मंच पर एक नई प्रतिष्ठा दिलाने वाले नरेंद्र मोदी जी को उनके जन्मदिन पर हृदय से अभिनंदन करता हूं. उत्तर प्रदेश के नागरिकों की ओर से भी उन्हें बधाई देता हूं. ईश्वर उन्हें शतायु करें. उनकी कीर्ति दुनिया के अंदर इसी तरह से चलती रहे. उनका स्नेह सभी को प्राप्त होता रहे. मैं इस कामना के साथ आप सभी कार्यकर्ता भाइयों-बहनों को भी इस अवसर पर हृदय से बधाई देता हूं. इस कार्यक्रम के लिए धन्यवाद भी देता हूं.''

गोरखपुर: सीएम योगी ने वितरित किए उपकरण, कहा- पीएम मोदी ने दिव्यांगजनों को बनाया स्वावलंबी

दिव्यांगजनों को बनाया स्वावलंबी योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ''हम सब जानते हैं कि दिव्यांगजन शब्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देन है. हर एक दिव्यांगजनों को उन्होंने स्वावलंबी बनाया है, जिससे वो भी सम्मान के साथ जीवनयापन कर सकें.'' उन्होंने कहा कि ''हम सब जानते हैं कि पहले दिव्यांगजनों को शासकीय नौकरियों में जो आरक्षण का लाभ मिलता था, उसमें कुछ ही कैटेगरी थी. उसमें वृद्धि करते हुए हर प्रकार के दिव्यांगजनों को शासकीय नौकरियों में उनकी अधिक से अधिक सहभागिता हो सके, इसके लिए अनेक प्रावधान किए हैं.''

हर वार्ड में स्वच्छता का एक वृहद कार्यक्रम चला है सीएम ने कहा कि ''सेवा सप्ताह का ये कार्यक्रम रचनात्मक कार्यक्रमों को लेकर चल रहा है. यहां पर सेवा सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत पूरे प्रदेश में हर वार्ड में स्वच्छता का एक वृहद कार्यक्रम चला है. दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग उपकरण वितरण का कार्यक्रम और उनके सहयोग के लिए इस कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ है. मुझे पीएम के 70वें जन्मदिन के अवसर पर दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग वितरण और शासन की योजनाओं का लाभ देते हुए अति प्रसन्नता हो रही है. हम लोगों ने सेवा सप्ताह के अंतर्गत 86 लाख 50 हजार के अंतर्गत बुजुर्गों महिलाओं और दिव्यांगजनों के पेंशन वितरण के कार्यक्रम को आगे बढ़ाया है. आप देख सकते हैं कि 86 लाख 50 हजार लोगों को खाते में पेंशन सीधे गया है.''

पहले होती थी बंदर बांट योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ''कृत्रिम उपकरण वितरण के क्षेत्र में भी लोगों को अनेक सुविधाएं प्राप्त हुई हैं. उन्होंने कहा कि ये प्रधानमंत्री मोदी जी के कारण ही संभव हो पाया है. पहले पेंशन का पैसा उनके खाते में नहीं जाता था. इसमें बंदर बांट की भी शिकायत आती थी. लेकिन अब ये पैसा सीधे लोगों के खातों में जा रहा है. इसके पहले दिव्यांगजनों की मासिक पेंशन 300 रुपये थी. हम लोगों ने बढ़ाकर 500 रुपए की.''

6 वर्षों के अंदर काफी परिवर्तन हुआ सीएम ने कहा कि ''हम सब जानते हैं कि पिछले 6 वर्षों के अंदर काफी कुछ परिवर्तन हुआ. 6 वर्ष पहले देश के अंदर जो असुरक्षा वातावरण था उसमें बदलाव हुआ है. गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभान्वित करने, गरीब को शौचालय देने की व्यवस्था, हर गरीब के घर पर विद्युत कनेक्शन, गरीब को रसोई गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने, किसानों को किसान सम्मान निधि के साथ जोड़ने, हर गरीब को स्वास्थ्य सेवाओं की दुनिया की सबसे बड़ी योजना आयुष्मान भारत से जुड़ने का कार्यक्रम हो ये जो वृहद कार्यक्रम चले हैं वो समाज के अंतिम पायदान तक बैठे व्यक्ति को शासन की योजनाओं के साथ जोड़ने और उनके जीवन में व्यापक परिवर्तन के आधार बने हैं.''

गोरखपुर: सीएम योगी ने वितरित किए उपकरण, कहा- पीएम मोदी ने दिव्यांगजनों को बनाया स्वावलंबी

अद्भुत था प्रयागराज का कुम्भ मुख्यमंत्री ने कहा कि ''इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के लिए भी पिछले 6 वर्षों में बहुत सारे काम हुए हैं. रेलवे, एयरपोर्ट, हाईवे पर बहुत काम हुआ है. विश्व स्तरीय विश्वविद्यालय और आईआईएम में काफी सुधार हुआ. कश्मीर में धारा 370 खत्म कर भारत को वैश्विक मंच पर सम्मान दिलाया है. प्रयागराज का कुम्भ क्या अद्भुत कुम्भ था. यूनेस्को ने उसे मान्यता दी है. जो हमारे साथ दोस्ती करेगा उसके साथ दोस्ती और दुश्मनों जैसा व्यवहार करने वाले को घर में घुसकर किस प्रकार सबक सिखाया जाता है, ये शौर्य और पराक्रम भारत ने पिछले 6 वर्षों में देखा और महसूस किया. शांतिपूर्ण ढंग से फैसला लाकर अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का रास्ता निकाला गया है.''

कोरोना से जंग जीतेंगे और भारत विजयी होगा सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ''इसके साथ ही काशी में नमामि गंगे योजना सबके सामने है. वैश्विक मंच पर योग को विश्व में प्रतिष्ठा दिलाने का कार्य हो या फिर राष्ट्रीय सबलता के कार्यक्रम दिखाई दे रहे हैं. भारत के गौरव को बढ़ाने वाले यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 70वां जन्मदिन है. मैं इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शतायु होने की कामना करता हूं. कोरोना की लड़ाई लंबी चलने वाली लड़ाई है और हम सबको सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मास्क का प्रयोग करना होगा. कोरोना काल के अंदर आपने देखा होगा, भारत में जिस मजबूती के साथ कोरोना की लड़ाई लड़ी जा रही है, ये अद्भुत है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वजह से ये संभव हो पा रहा है. हम कोरोना से जंग जीतेंगे और भारत विजयी होगा.''

यह भी पढ़ें:

भारत-चीन सीमा विवाद: अखिलेश यादव बोले- जो गलती कांग्रेस ने की उसे बीजेपी को नहीं दोहराना चाहिए

लखनऊ: अंडरगारमेंट में 2 करोड़ का सोना छिपाकर ला रहा था तस्कर, एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने पकड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा-ग्रेनो वेस्ट को जोड़ने वाली सड़क पर बना फ्लाईओवर खुला, 6 साल का इंतजार खत्म
ग्रेटर नोएडा-ग्रेनो वेस्ट को जोड़ने वाली सड़क पर बना फ्लाईओवर खुला, 6 साल का इंतजार खत्म
'कहीं किसी को बचाने की कोशिश तो नहीं?' राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संतों ने क्या कुछ कहा?
'कहीं किसी को बचाने की कोशिश तो नहीं?' राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संतों ने क्या कुछ कहा?
अयोध्या: शेषावतार मंदिर में ध्वजारोहण के बीच फिर चर्चा में आए चंपत राय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
अयोध्या: शेषावतार मंदिर में ध्वजारोहण के बीच फिर चर्चा में आए चंपत राय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
Sonbhadra News: सोन नदी में नहाने गए दो किशोर डूबे, अफरा-तफरी में एक और युवक लापता
सोनभद्र: सोन नदी में नहाने गए दो किशोर डूबे, अफरा-तफरी में एक और युवक लापता

वीडियोज

Ram Mandir Donation Scam | Investigation | Ayodhya: SIT की Report में क्या है?
Ram Mandir Donation Theft | Janhit: राम मंदिर चंदा 'चंपत' करने वाले चंपत राय हैं?
Bilauti Mahapanchayat | Bharat Tiwari Encounter: एनकाउंटर फर्जी या असली? | Bihar | Samrat Chaudhary
Ram Mandir Donation Theft | Akhilesh Yadav | Sandeep Chaudhary: राम नाम की लूट, किसने दी छूट?
Ram Mandir Donation Scam |Abp Report:1 श्रद्धालु, सिर्फ 15 रुपये दान? गले नहीं उतरी ट्रस्ट की कहानी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फर्जी एनकाउंटर, महापंचायत और FIR…, भरत तिवारी केस में घिरी सम्राट सरकार, इंसाफ मांग रहा बिहार
फर्जी एनकाउंटर, महापंचायत और FIR…, भरत तिवारी केस में घिरी सम्राट सरकार, इंसाफ मांग रहा बिहार
'कहीं किसी को बचाने की कोशिश तो नहीं?' राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संतों ने क्या कुछ कहा?
'कहीं किसी को बचाने की कोशिश तो नहीं?' राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संतों ने क्या कुछ कहा?
सुनीता आहूजा और टीना आहूजा ने फैमिली इमरजेंसी की वजह से छोड़ा रियलिटी शो, गोविंदा की पत्नी बोलीं- मैं बहुत परेशान हूं
सुनीता आहूजा और टीना आहूजा ने फैमिली इमरजेंसी की वजह से छोड़ा रियलिटी शो, गोविंदा की पत्नी बोलीं- मैं बहुत परेशान हूं
एक देश, 3 टीमें... पूरी तरह से बदल जाएगा पाकिस्तान क्रिकेट! PCB उठाने जा रहा बड़ा कदम
एक देश, 3 टीमें... पूरी तरह से बदल जाएगा पाकिस्तान क्रिकेट! PCB उठाने जा रहा बड़ा कदम
पश्चिम बंगाल में गोदाम ढहने से 4 की मौत, आर्मी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी; 3 आरोपी अरेस्ट
पश्चिम बंगाल में गोदाम ढहने से 4 की मौत, आर्मी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी; 3 आरोपी अरेस्ट
यूपी BJP की टीम फाइनल, पंकज चौधरी को सौंपी गई लिस्ट, केन्द्रीय नेतृत्व की हरी झंडी का इंतजार
यूपी BJP की टीम फाइनल, पंकज चौधरी को सौंपी गई लिस्ट, केन्द्रीय नेतृत्व की हरी झंडी का इंतजार
Explained: फीफा में दहाड़े 'बूढ़े शेर'! रोनाल्डो से लेकर मेसी और गॉर्डन तक, 40 से ज्यादा उम्र के 8 प्लेयर्स का कैसे चला जादू?
फीफा में दहाड़े 'बूढ़े शेर'! रोनाल्डो, मेसी से गॉर्डन तक, 40 से ज्यादा उम्र के 8 प्लेयर्स चमके!
कैलाश पर्वत पर आखिर क्यों नहीं चढ़ सका कोई इंसान, चीन की सरकार ने क्यों इसे किया है बैन?
कैलाश पर्वत पर आखिर क्यों नहीं चढ़ सका कोई इंसान, चीन की सरकार ने क्यों इसे किया है बैन?
Embed widget