एक्सप्लोरर

राम मंदिर पर फैसला आया, तो लोग कहते थे कि खून की नदियां बह जाएंगी, लेकिन एक मच्छर भी नहीं मरा: योगी आदित्यनाथ

आगरा में एबीवीपी के राष्ट्रीय अधिवेशन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संगठन की जमकर सराहना की।अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि लोग कहते थे कि राम मंदिर पर फैसला आने के बाद खून खराबा हो जाएगा..लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ

आगरा, नितिन उपाध्याय। आगरा में आयोजित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के राष्ट्रीय अधिवेशन के अंतिम दिन प्रो यशवंत राव केलकर युवा पुरस्कार समारोह के दौरान अनुच्छेद 370 और श्रीराम मंदिर फैसले के मुद्दे पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अनुच्छेद 370 को हटाने के पहले लोग बोलते थे कि अगर इसमें छेड़छाड़ हुआ तो ये हो जायेगा, वो हो जायेगा। श्रीराम मंदिर पर फैसला आया तो खून की नदियां बह जायेगी लेकिन सर्वोच्च अदालत के फैसले के बाद यहां एक मच्छर तक नहीं मरा। योगी की इस वक्तव्य के बाद पूरा सभागार जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा। योगी आदित्यनाथ एबीवीपी के 65 वें अधिवेशन के अंतिम दिन युवा पुरस्कार समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे ।

विद्यार्थी परिषद की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि एबीवीपी ने इसको समाप्त करने की लंबी लड़ाई लड़ी। अब इसके पक्ष में सकारात्मक माहौल तैयार करें। श्रीराम मंदिर मसले पर सर्वोच्च अदालत के निर्णय का स्वागत करते हुए योगी ने कहा कि यह भारत के लोकतंत्र और न्यायपालिका की ताकत है। भारत देश और दुनिया का नेतृत्व करने को तैयार है। किसी ने आंख तरेरी तो गंभीर परिणाम होंगे।

समाजवादियों पर तंज कसते हुए योगी ने कहा कि राममनोहर लोहिया कहते थे कि भारतीय एकात्मता का आधार भगवान श्रीराम, श्रीकृष्ण और शंकर हैं। हालांकि वे किसी पूजा पाठ में विश्वास न रखने वाले थे। सीएम ने कहा कि एबीवीपी के इस राष्ट्रीय अधिवेशन में एक लघु भारत का दृश्य दिख रहा है। अरुणांचल और द्वारिका की चर्चा की। लोहिया के कथन का आधार भी बताया। कहा कि अरुणांचल से द्वारिका तक तकरीबन 3500 किमी की दूरी भगवान श्रीकृष्ण और कश्मीर से कन्याकुमारी तक की तकरीबन 3000 किमी की दूरी का सम्बंध भगवान श्रीराम से है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छात्रशक्ति को जब विध्वंशक बताया जा रहा था, तब विद्यार्थी परिषद इसे राष्ट्रशक्ति के रूप में बदल रहा था। छात्रशक्ति, राष्ट्रशक्ति की ऊर्जा में परिवर्तित हो रहा था। हर भारतवासी के मन में संगठित भाव से कार्य करने की प्रेरणा जगाने की जरूरत है। अनाथों को सनाथ बनाने की मुहिम में जुटे मुम्बई के सागर रेड्डी को सम्मानित करने के बाद योगी ने कहा कि जिस व्यक्ति में जीवंतता दिखे, वही जीवन है। रेंगना, जीवन नहीं है। हर व्यक्ति योग्य है। एक योजक चाहिए।

परिषद की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि यह संगठन किसी राजनैतिक एजेंडे का हिस्सा नहीं बना, छात्रशक्ति को राष्ट्रशक्ति के रूप में परिवर्तित करने में जुटा रहा है। हर व्यक्ति सागर रेड्डी बन सकता है। उन्होंने कहा कि परिषद केवल यूनिवर्सिटी कैंपस तक ही नहीं सिमटा है, राष्ट्रभाव को पैदा करने के लिए समाज मे भी कार्य किया है। भारत और भारतीयता को समाप्त करने की मंशा रखने वालों को कहा अब ये नए तरीके से हथियार चला रहे हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget