एक्सप्लोरर

Ram Mandir: पीएम मोदी से कल मिलेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, राम मंदिर को लेकर हो सकता है बड़ा फैसला

CM Yogi Adityanath News: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली में मुलाकात करेंगे. इस दौरान दोनों के बीच राम मंदिर जैसे अहम मुद्दे पर बात हो सकती है.

Yogi Adityanath And PM Modi Meeting: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) मंगलवार 5 सिंतबर को दिल्ली जाएंगे. जहां कल शाम को वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) से मुलाकात करेंगे. माना जा रहा है कि इस दौरान वो अयोध्या (Ayodhya) में बन रहे भव्य राम मंदिर (Ram Mandir) के उद्घाटन से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर पीएम से चर्चा करेंगे. जिसके बाद प्रदेश में अब राम मंदिर को लेकर भी हलचल तेज हो गई है. राम मंदिर का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों ही होना है. ऐसे में अभी से जोरों-शोरों के साथ तैयारियां की जा रही हैं. 

दरअसल, अयोध्या में बन रहे राम मंदिर का उद्घाटन अगले साल जनवरी के महीने में होना है. इसके लिए बड़े स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. 14 जनवरी मकर संक्रांति के बाद राम मंदिर में भगवान रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की पूजा अर्चना की जाएगी. ट्रस्ट की ओर से इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी निमंत्रण पत्र भेजा गया है. ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक 21 से 24 जनवरी के बीच मंदिर का उद्घाटन किया जा सकता है, इसके लिए तारीखें भेज दी गई हैं, पीएम मोदी अपने कार्यक्रम के हिसाब से तिथि का निर्धारण करेंगे. 

पीएम मोदी से मिलेंगे सीएम योगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ दिल्ली में सीएम योगी आदित्यनाथ की इस मुलाकात को बेहद अहम माना जा रहा है. सीएम योगी इस दौरान पीएम मोदी को राम मंदिर के उद्घाटन कार्यक्रम और उसकी तैयारियों के बारे में भी जानकारी दे सकते हैं, इसके साथ ही उद्घाटन की तारीख को लेकर भी दोनों के बीच बातचीत हो सकती है. 

जनवरी में होना है मंदिर का उद्घाटन

आपको बता दें कि राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम एक हफ्ते पहले से ही शुरू हो जाएगा. इसके लिए देश भर के बड़े मंदिरों में पूजा अर्चना की जाएगी. ज्यादा से ज्यादा लोग इस कार्यक्रम से जुड़ सकें, इसके लिए जगह-जगह एलईडी लगाए जाएंगे जिन पर लाइव प्रसारण किया जाएगा. रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान घर-घर लड्डू बांटे जाएंगे. ट्रस्ट के मुताबिक इस कार्यक्रम में देशभर से साधु संतों को निमंत्रण दिया गया है. कार्यक्रम में एक लाख से ज्यादा लोग पहुंचेंगे.

UP Politics: विपक्षी गठबंधन के बीच आचार्य प्रमोद कृष्णम ने फिर बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किल, इशारों में ये क्या कह गए!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
यूपीआईटीएस 2026:मुख्यमंत्री ने की तैयारियों की समीक्षा, बोले- प्रदेश में बनेगा औद्योगिक क्षमता और वैश्विक ब्रांडिंग का मंच
यूपीआईटीएस 2026:मुख्यमंत्री ने की तैयारियों की समीक्षा, बोले- प्रदेश में बनेगा औद्योगिक क्षमता और वैश्विक ब्रांडिंग का मंच
'आकाश आनंद के कद से कोई लेना देना नहीं...' यूपी चुनाव पर मायावती का बड़ा बयान
'आकाश आनंद के कद से कोई लेना देना नहीं...' यूपी चुनाव पर मायावती का बड़ा बयान
'भगवा का अपमान है', पप्पू यादव के संसद में नाटक पर साक्षी महाराज का हमला
'भगवा का अपमान है', पप्पू यादव के संसद में नाटक पर साक्षी महाराज का हमला

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग', संसद में PM मोदी ने की कैबिनेट बैठक
'गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग', संसद में PM मोदी ने की कैबिनेट बैठक
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Embed widget