एक्सप्लोरर

UP Politics: विपक्षी गठबंधन के बीच आचार्य प्रमोद कृष्णम ने फिर बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किल, इशारों में ये क्या कह गए!

UP News: सनातन धर्म पर दिए गए विवादित बयान पर उदयनिधि स्टालिन को कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने अपने निशाने पर लिया है. उनका कहना है कि नेताओं में हिंदुओं को गाली देने की होड़ लगी है.

UP Politics: अपने बयानों से अक्सर कांग्रेस के लिए मुसीबत खड़ी करने वाले कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने एक बार फिर से पार्टी की मुश्किलें बढ़ाने का काम किया है. दरअसल हाल ही में इंडिया गठबंधन में शामिल तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे और मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म को लेकर विवादित बयान दिया था. जिस पर कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद ने निशाना साधा है. उनका कहना है कि इन दिनों हिंदू धर्म को गाली देने का ट्रेंड बन गया है. नेताओं में हिंदुओं को गाली देने की होड़ लगी हुई है. जिसे लेकर उनका एक वीडियो भी सामने आया है.

सनातन धर्म को खत्म करने वाले विवादित बयान को लेकर उन्होंने तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि 'हिंदुओं को गाली देने की एक होड़ सी मची हुई है. सत्य सनातन धर्म को मिटाने की साजिशें हजारों साल से हो रही है, लेकिन सनातन को लोग मिटा नहीं पाए हैं.'

#WATCH | Ghaziabad, Uttar Pradesh | On Tamil Nadu Minister Udhayanidhi Stalin's 'Sanatana Dharma should be eradicated' remark, Congress leader Acharya Pramod says, "There is a competition among leaders to abuse Hindus. For 1000 years there have been efforts to erase 'Sanatan… pic.twitter.com/kObfD6h377

हजारों साल से हो रही सनातन को मिटाने की कोशिश

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने आगे कहा कि '1000 साल भारत गुलाम रहा, इतने ही समय तक सनातन को मिटाने की साजिशें होती रही. सनातन धर्म की शक्ति में महाराणा प्रताप, गुरु गोविंद सिंह जी महाराज, छत्रपति शिवाजी महाराज समेत कई महापुरुषों का लहू शामिल है. सनातन को मिटाने का ख्वाब मुगलों के साथ ही अंग्रेजों ने भी देखा, लेकिन यह नहीं मिट पाया.'

ट्विटर यूजर ने किया समर्थन

फिलहाल उनकी इस बात का समर्थन करते हुए एक एक्स (ट्विटर) यूजर ने पोस्ट करते हुए लिखा 'सनातन "सत्य" है, सनातन आदिकाल से है, जिस तरह सत्य को मिटाया नहीं जा सकता है, उसी तरह सनातन धर्म भी अजर-अमर है, सनातन ने ही वसुधैव कुटुंबकम की अवधारण दी है, अहिंषा को धर्म भी सनातन ने ही माना है, परोपकार के बलिदान देना वाले ऋषि दधीचि भी सनातन धर्मावलंबी थे. सनातन है तो आप है, हम है, ये सुंदर संसार है.' इस पर अपनी राय रखते हुए कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद ने लिखा कि 'कुछ “दरबारी” आपको भी “भाजपाई” बोल कर ट्रोल करना शुरू कर देंगे.'

इसे भी पढ़ें:

इलाहाबाद हाईकोर्ट में रात में खुली अदालत, जज ने घर में ही बिठाई बेंच, सरयू एक्सप्रेस मामले में रेलवे और सरकार से पूछे सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भगवा चोला पहनकर जनता को भ्रमित...', डिप्टी CM ब्रजेश पाठक का शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर हमला
'भगवा चोला पहनकर जनता को भ्रमित...', डिप्टी CM ब्रजेश पाठक का शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर हमला
'सिफारिश से नहीं मिलने वाली टिकट...', सपा सांसद आनंद भदौरिया ने किसके लिए किया इशारा?
'सिफारिश से नहीं मिलने वाली टिकट...', सपा सांसद आनंद भदौरिया ने किसके लिए किया इशारा?
आजमगढ़: भू-माफिया की 10 करोड़ की संपत्ति कुर्क, फर्जी खतौनी से जमीन हड़पने के आरोप में बड़ी कार्रवाई
भू-माफिया की 10 करोड़ की संपत्ति कुर्क, फर्जी खतौनी से जमीन हड़पने के आरोप में बड़ी कार्रवाई
CM योगी ने आयुष विश्वविद्यालय में छात्रावास का किया उद्घाटन, निर्माणाधीन ऑडिटोरियम का किया निरीक्षण
CM योगी ने आयुष विश्वविद्यालय में छात्रावास का किया उद्घाटन, निर्माणाधीन ऑडिटोरियम का किया निरीक्षण

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
'सिफारिश से नहीं मिलने वाली टिकट...', सपा सांसद आनंद भदौरिया ने किसके लिए किया इशारा?
'सिफारिश से नहीं मिलने वाली टिकट...', सपा सांसद आनंद भदौरिया ने किसके लिए किया इशारा?
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
Explainer: इंग्लैंड सीरीज में हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? कप्तान, कोच या पूरी टीम
Explainer: इंग्लैंड सीरीज में हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? कप्तान, कोच या पूरी टीम
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
मछली पालन के लिए किसान खरीदें एरेटर मशीन, 70% तक सब्सिडी दे रही सरकार
मछली पालन के लिए किसान खरीदें एरेटर मशीन, 70% तक सब्सिडी दे रही सरकार
Potato Boiling Guide: एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
Embed widget