एक्सप्लोरर

CM Yogi Varanasi Visit: वाराणसी दौरे पर सीएम योगी, पीएम मोदी के दौरे की तैयारियों की करेंगे समीक्षा

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज से दो दिवसीय वाराणसी दौरे पर रहेंगे. वे पीएम मोदी के वाराणसी दौरे को लेकर की गई तैयारियों की समीक्षा करेंगे. इसके साथ ही विश्वनाथ मंदिर पूजन में शामिल होंगे है.

Varanasi News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) गुरुवार को वाराणसी दौरे पर आ रहे हैं. वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के आगमन से संबंधित सभी तैयारियां और व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेंगे. यूपी सीएम का यह दो दिवसीय दौरा होगा, जिसमें वह प्रधानमंत्री मोदी के निर्धारित कार्यक्रम स्थल पर जाएंगे. इसके अलावा सर्किट हाउस में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक और काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन में भी शामिल होंगे है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां आयोजित हो रहे काशी तमिल संगमम में दक्षिण भारते के लोगों को संबोधित करेंगे. इसके अलावा वे वाराणसी से मिशन 24 का शंखनाद यहां से कर सकते हैं. 

कार्यक्रम स्थलों का सीएम लेंगे जायजा
मिली जानकारी के अनुसार योगी आदित्यनाथ आज दोपहर 3:30 बजे आजमगढ़ से वाराणसी पहुंचेंगे. सबसे पहले सेवापुरी स्थित होने वाली पीएम मोदी के विशाल जनसभा स्थल का जायजा लेंगे. इसके बाद मिर्जामुराद स्थित भारत संकल्प यात्रा के तकरीबन हजारों लाभार्थियों से सीएम योगी मुलाकात करेंगे. मिर्जामुराद के इस कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ सीधा वाराणसी के सर्किट हाउस पहुंचेंगे,

वहां सीएम योगी अलग-अलग विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे और प्रधानमंत्री मोदी के आगमन को लेकर भी सीनियर अफसर से चर्चा करेंगे. इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री मोदी के निर्धारित वाराणसी के कार्यक्रम स्थलों पर जाकर तैयारी देखेंगे जिसमें कटिंग मेमोरियल स्कूल और नमो घाट शामिल है.

बाबा काशी विश्वनाथ का करेंगे दर्शन पूजन 
सीएम योगी आदित्यनाथ पीएम मोदी के आगमन से जुड़ी सभी तैयारियां को देखने के बाद काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन और बाबा काल भैरव का भी दर्शन पूजन कर सकते हैं. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री देर रात वाराणसी में ही विश्राम करेंगे. इसके बाद अगले दिन मलदहिया स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल के स्मारक पर माल्यार्पण कर लखनऊ के लिए रवाना होंगे. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दो दिवसीय दौरा काफी व्यस्त रहने वाला है.

17 दिसंबर को वाराणसी दौरे पर आ रहे हैं पीएम मोदी

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 दिसंबर को वाराणसी दौरे पर आ रहे हैं और इस दौरान पीएम मोदी दर्जनभर से अधिक परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. इसके साथ ही पीएम मोदी लोकसभा चुनाव 2024 के प्रचार का शंखनाद करेंगे, पीएम मोदी अपने कार्यकाल के दौरान 43वीं बार वाराणसी दौरे पर आ रहे हैं.

Atiq Ahmed: अतीक अहमद के बेटे अली अहमद को झटका, सुरक्षा की मांग वाली याचिका हाईकोर्ट में खारिज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वोट के लिए विचार बदल देते हैं', शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिलने के बाद अखिलेश यादव का BJP पर हमला
'...वोट के लिए विचार बदल देते हैं', शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिलने के बाद अखिलेश यादव का बयान
UP School Closed Today: यूपी के इस जिले में भारी बारिश के बीच 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश
यूपी के इस जिले में भारी बारिश के बीच 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश
पूर्व सपा विधायक दीपनारायण यादव के ठिकानों पर 16 घंटे तक चली ED की रेड, 10 हजार दस्तावेज जब्त
पूर्व सपा विधायक दीपनारायण यादव के ठिकानों पर 16 घंटे तक चली ED की रेड, 10 हजार दस्तावेज जब्त
'मुस्लिम पर्सनल लॉ POCSO से ऊपर नहीं', बाल विवाह पर इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी
'मुस्लिम पर्सनल लॉ POCSO से ऊपर नहीं', बाल विवाह पर इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
रायगढ़: भारी बारिश के बीच पातालगंगा नदी में बहे 3000 गैस सिलेंडर, लोगों से लौटाने की अपील
रायगढ़: भारी बारिश के बीच पातालगंगा नदी में बहे 3000 गैस सिलेंडर, लोगों से लौटाने की अपील
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
Explained: PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में प्रम्बानन मंदिर घूमे, ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget